World Malala Day 2022 आज है ‘विश्व मलाला दिवस’, जानें यह डे क्यों मनाया जाता है

World Malala Day 2022 आज है ‘विश्व मलाला दिवस’, जानें यह डे क्यों मनाया जाता है आज आपको इसके बारे में संक्षिप्त में जानकारी मिलने वाले हैं कि मलाल दिवस क्यों मनाया जाता है तो चलिए इसके बारे में जानते हैं

पूरे वर्ल्ड में हर साल 12 जुलाई को ‘अंतरराष्ट्रीय मलाला दिवस’ (World Malala Day 2022) के रूप में मनाया जाता है। दरअसल बात यह है की दिन 12 जुलाई को युवा कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई के जन्मदिन के शुभअवसर पर मनाया जाता है। आपको सभी को बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने प्रत्येक वर्ष 12 जुलाई को मलाला दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी। इसलिए इस दिन को मनाने के पीछे एक विशेष उद्देश्य भी है, मलाला दिवस को पुरे विश्व भर में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों का सम्मान करने के लिए मलाला यूसुफजई के जन्मदिन के दिन पर मनाया जाता है। चलिए आज ‘अंतरराष्ट्रीय मलाला दिवस’ के अवसर पर जानते है, इस दिवस से जुड़ी कुछ मुख्य खास जानकारी

World Malala Day 2022 आज है ‘विश्व मलाला दिवस’, जानें यह डे क्यों मनाया जाता है

आज आपको बता दें कि मलाला यूसुफजई ने 12 जुलाई 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के विशेष सत्र को संबोधित किया गया था। संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान की बाल और महिला अधिकार कार्यकर्ता मलाला युसुफजई के जन्म दिन को इस दिवस के रूप में घोषित कीया है।आपको बता दें कि मलाला यूसुफजई एक पाकिस्तानी कार्यकर्ता हैं। यह दिवस पुरे विश्व भर में महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है, इसे समूचे विश्व में मनाया जाता है।

आपके जानकारी के लिए आपको बता दें कि लड़कियों की शिक्षा के लिए सार्वजनिक रूप से आवाज उठाने वाली मलाला यूसुफजई पर तालिबान बंदूकधारियों द्वारा 9 अक्टूबर 2012 को गोली भी चलाई गई थी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, मलाला जल्द ही स्वस्थ होकर लोगों के बीच फिर से लौटी और पहले की तुलना में उनके विचारों में उदारता और अधिक दिखाई दी। उन्होंने एक गैर-लाभकारी संस्था ‘मलाला फंड’ की स्थापना भी की है, जो सभी युवा लड़कियों को स्कूल जाने में मदद करता है। आज उनके जन्मदिन पर समूचा विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय मलाला दिवस’ मनाया जाता है।