Top 10 GK : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को अब तक मिले हैं कितने गोल्ड,

करंट अफेयर्स पर रखते हैं नजर तो दें जवाब

General Knowledge : सरकारी नौकरियों के लिए GK, GS और करंट अफेयर्स की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण है

जीके, जीएस और करंट अफेयर्स ये टॉप 10 प्रश्न आपको बैंक, एसएससी, रेलवे, सिविल सेवा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की अच्छे तैयारी के लिए मददगार हैं.

Top 10 GK Questions : जनरल नॉलेज के प्रश्न लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं.

कई बार जनरल नॉलेज के प्रश्न इंटरव्यू में भी पूछे जाते हैं.

ये प्रश्न ऐसी चीजों पर आधारित होती हैं कि उम्मीदवार धोखा खा जाते हैं.

इसलिए जनरल नॉलेज की तैयारी सभी प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए बेहद जरूरी है. सभी को जनरल नॉलेज पर अच्छी तरह ध्यान  देना चाहिए.

आइए जानते हैं GK के कुछ महत्वपूर्ण और दिलचस्प प्रश्न और उनके जवाब

प्रश्न-  कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को अब तक कुल कितने मेडल मिल चुके हैं ? जवाब- भारत को अब तक कुल मिलकर 12 मेडल मिले हैं।

इसमें 5 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल हैं। इस प्रतियोगिता में भारत के लिए पहला गोल्ड वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने जीता था।

प्रश्न- भारत में कृषि जनगणना कितने वर्षों के अंतराल में आयोजित किया जाता है? जवाब- भारत में हर 5 वर्ष में कृषि जनगणना आयोजित की जाती है।

प्रश्न- हाल ही में किस राज्य में भारत की पहली ‘डिजिटल लोक अदालत’ लॉन्च की गई है? जवाब- राजस्थान.

प्रश्न-  भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतीक चिन्ह में कौन - सा पेड़ है ? जवाब-  ताड़ का पेड़

प्रश्न-  शतरंज खेल के बोर्ड पर कितना खाना होता हैं? जवाब-  शतरंज के बोर्ड पर 64 खाने होते हैं।

प्रश्न-  44वें शतरंज ओलंपियाड का आयोजन कहां किया जा रहा है? जवाब-  44वें शतरंज ओलंपियाड का आयोजन भारत के चेन्नई में हो रहा है।

प्रश्न-  भारत देश का सबसे बड़ा सैन्य पुरस्कार (military award) कौन-सा है? जवाब-  परमवीर चक्र

प्रश्न- सुबह का तारा किस ग्रह को माना जाता है? जवाब-  शुक्र ग्रह को

प्रश्न-  भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम किस वायसराय के समय पारित हुआ ‌? जवाब-  लॉर्ड कर्जन

प्रश्न-  बॉल पेन का अविष्कार किसने किया है ? जवाब-  जॉन बॉन्ड

Thanks For Reading  Next -  क्या है Wi-Fi का पूरा नाम