ओडिशा राज्य के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) शुरू हो गई है।इस रथ यात्रा में लाखों लोग भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए रथ यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
देशों में कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल भक्तों को रथ यात्रा में शामिल होने की इजाजत नहीं मिली थी।
ओडिशा राज्य के पुरी में पांडी अनुष्ठान के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) धूमधाम से शुरू की गई है।
पिछले दो सालों बाद भक्तों को भगवान के दर्शन का मौक़ा मिला है। कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल भक्तों को रथ यात्रा में शामिल होने की अनुमति नहीं थी।
इस बार लाखों की संख्या में पूरी रथ यात्रा में लोग भगवान के दर्शन के लिए आए हैं। पुलिस ने भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
ओडिशा राज्य के "डीजीपी सुनील कुमार बंसल" ने बताया कि रथ यात्रा शुरू हो चुकी है। इसके लिए लाखों की संख्या में लोग जुटे रहें हैं।
भक्तों की अपने भगवान की पूजा करने की इच्छा को ध्यान में रखते हुए यातायात, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और वीआईपी मूवमेंट के लिए कई स्थल बनाए गए हैं। पुलिस बल के लगभग 180 प्लाटून तैनात हैं।
हमारे देश के "उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू" ने रथ यात्रा के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं रथ यात्रा के शुभ अवसर पर अपने देश के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले भगवान जगन्नाथ की वार्षिक यात्रा को दर्शाती ओडिशा राज्य की रथ यात्रा सभी वर्ग के लोगों के एक साथ आने की साक्षी है।