CBSE 10th Result 2022: सीबीएसई दसवीं का परिणाम जल्द होगा जारी, यहां जानें कैसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे तो चलिए विस्तार से जानते है

CBSE 10th Result 2022: देश भर में इस वक्त बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी होने का सिलसिला जारी है। इसमें मैट्रिक एवं इंटर के छात्रों का रिजल्ट जारी है

विभिन्न राज्य और उनके शिक्षा बोर्ड की ओर से करोड़ों छात्रों की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को घोषित किया जा चुका है।

कोरोना महामारी के कहर का सामना करने के बाद इतने बड़े स्तर पर परीक्षाओं का आयोजन कराने और समय से परिणाम घोषित करने के लिए बोर्ड बधाई के पात्र हैं।

अब इसी क्रम में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई/CBSE की ओर से भी कक्षा दसवीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा के परिणाम की भी घोषणा जल्द ही की जाने वाली है।

इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि कब तक है सीबीएसई कक्षा दसवी के परिणाम घोषित होने की उम्मीद और छात्र कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम-:

CBSE 10th Result 2022: इन तारीखों को हुई थी परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 24 मई, 2022 तक किया था।

दसवीं की परीक्षा में करीब 21 लाख छात्रों ने भाग लिया था। बता दें कि सीबीएसई ने कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा को

दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित कराने का फैसला लिया था। दोनों ही कक्षाओं में करीब 35 लाख छात्रों ने भाग लिया है। देखा जाय तो यह बहुत बड़ी संख्या है

CBSE 10th Result 2022: कब तक जारी होंगे परिणाम? सीबीएसई की ओर से अब तक परिणाम जारी करने को लेकर कोई भी आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है।

हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दसवीं कक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। इसलिए अब परिणाम के तारीखों की घोषणा कभी भी की जा सकती है।

दसवीं के परिणाम इस महीने के आखिर या जुलाई के पहले हफ्ते में जारी किए जा सकते हैं। CBSE 10th Result 2022: CBSE Result 2022: दोनों टर्म मिलाकर तैयार होंगे परिणाम

सीबीएसई कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद टर्म 1 और टर्म 2 दोनों की परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर परिणाम को तैयार करेगा।

बोर्ड की ओर से अब तक इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि परिणाम में टर्म-1 और टर्म-2 का वेटेज क्या होगा। CBSE 10th Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे-: छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।

अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।