PSEB Punjab Board Result 2022: पंजाब बोर्ड रिजल्ट पर आया बड़ा अपडेट, यहां जारी होंगे 10वीं 12वीं के रिजल्ट

PSEB Punjab Board 10th 12th Term 2 Result Expected at pseb.ac.in PSEB Punjab Board Result 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट

2022 टर्म-2 की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पंजाब बोर्ड यानी पीएसईबी अब जल्द ही टर्म-2 बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार है।

बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिखाई दे रहा है।  रिपोर्टों के अनुसार, पीएसईबी टर्म-2 के कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट जून में ही घोषित किए जाएंगे।

हालांकि, इसके लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से अभी कोई तारीख घोषित नहीं की गई है। इसलिए, मीडिया रिपोर्टों में तमाम तरह की कयास बाजी चल रही है।

PSEB Result 2022: 29 अप्रैल से 19 मई तक हुई थीं परीक्षाएं, रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र अपने पीएसईबी कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 टर्म-2 के परिणाम pseb.ac.in पर देख सकेंगे।

यह ध्यान रखना जरुरी है कि पीएसईबी कक्षा 10वीं टर्म-2 परीक्षा 29 अप्रैल, 2022 से 19 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी, और पीएसईबी कक्षा 12वीं टर्म-2 परीक्षा 22 अप्रैल,

2022 से 23 मई, 2022 तक आयोजीत की गई थी। Punjab Board Result: मई में जारी हुए थे टर्म-1 परीक्षा के रिजल्ट छात्रों को ध्यान देना चाहिए

रिजल्ट घोषित होने के बाद रिजल्ट लिंक को सक्रिय कर दिया जाएगा। पंजाब बोर्ड स्कूल को मार्कशीट / स्कोर कार्ड जारी करेगा

छात्रों को उन्हें व्यक्तिगत अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त करना होगा। विशेष रूप से, पंजाब बोर्ड पीएसईबी कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022 टर्म-1, 18 मई, 2022 को जारी किया गया था,

पंजाब बोर्ड पीएसईबी कक्षा 12वीं परिणाम 2022 टर्म-1, 11 मई, 2022 को घोषित किया गया था। PSEB Result 2022: ऑनलाइन स्कोर देखने के आसान चरण

चरण 1: उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक पीएसईबी वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं। चरण 2: होम पेज पर 'PSEB 10th Result2022' लिंक या 'PSEB 12th Result 2022' लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। चरण 4: परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका एक प्रिंट आउट लें।