विकास पाठ 1 अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर। Ncert Solution For Class 10th Economics के इस अध्याय में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है, इस पोस्ट में आज अध्ययन करेंगे पाठ से जुड़ी हर महत्त्व पूर्ण परीक्षा उपयोगी अति लघु उत्तरीय प्रश्न के बारे में जो पिछले कई परक्षाओं में पूछे जा चुके है , इस तरह के प्रश्न आने वाले आगामी परीक्षाओं में भी पूछे जा सकते है , इस लिए इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा पढ़े आपको परीक्षा की तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी |
विकास पाठ 1 अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर। Ncert Solution For Class 10th Economics
विकास पाठ 1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
विकास पाठ 1 लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
विकास पाठ 1 अति उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
1 मानव विकास का क्या उद्देश्य है?
उत्तर-मानव विकास का यह उद्देश्य है कि जीवन की ऐसी परिस्थितियों उत्पन्न करें जो
लोगों को अपनी प्रतिभा के अनुसार आर्थिक एवं सृजनात्मक जीवन जी सकने में सहायक हों।
2 प्रति व्यक्ति आय क्या होती है ?
उत्तर-जब कुल राष्ट्रीय आय को कुल जनसंख्या से भाग करते है तो उस राशि को प्रति व्यक्ति आय कहते हैं।
3 विश्व बैंक के अनुसार 2004 ई० में भारत वर्ष में प्रति व्यक्ति आय क्या थी?
उत्तर-प्रतिवर्ष आय 620 डालर से कम।
4 विश्व बैंक की विश्व विकास रिपोर्ट के अनुसार समृद्ध देशों की प्रति व्यक्ति आय कितनी थी?
उत्तर-4,53,000 रु०
5 विश्व बैंक विभिन्न देशों का वर्गीकरण करने के लिए किस प्रमुख मापदण्ड का प्रयोग करता है?
उत्तर-विश्व बैंक द्वारा साधारणतया विभिन्न देशों का वर्गीकरण करने के लिए प्रमुख रूप से आय के मापदण्ड का प्रयोग किया जाता है।
6 हमारे देश के विकासात्मक लक्ष्य क्या होने चाहिए?
उत्तर-ऐसी परिस्थितियाँ उत्पन्न करना जो लोगों में अपनी प्रतिभा के अनुसार आर्थिक तथा सृजनात्मक जीवन जीने की क्षमता प्रदान करे।
7 पंजाब और केरल में किस राज्य में पूरे वर्ष में प्रति व्यक्ति आय अधिक थी?
उत्तर-पंजाब की प्रति व्यक्ति आय अधिक थी। वहाँ प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 26,000 रुपए थी जबकि केरल में 22,800 रुपए थी।
8 पंजाब से अधिक केरल को क्यों अधिक विकसित मानते हैं?
उत्तर-क्योंकि पंजाब से अधिक केरल में साक्षरता दर और निवल हाजिररी अनुपात बेहतर है। इसके अतिरिक्त वहाँ प्रति हजार के पीछे शिशु मृत्यु दर भी कम है।
9 भूमिहीन ग्रामीण मजदूर की क्या आकांक्षाएँ होती हैं ?
उत्तर-भूमिहीन ग्रामीण मजदूर की आकांक्षाएँ-
(क) काम करने के अधिक दिन और बेहतर मजदूरी ।
(ख) स्थानीय स्कूल उनके बच्चों को उत्तम शिक्षा प्रदान करने में योग्य।
(ग) कोई सामाजिक भेदभाव नहीं और गाँव में वे भी नेता बन सकते है।
10 पंजाब के समृद्ध किसान की क्या आकांक्षाएँ होती हैं ?
उत्तर-पंजाब के समृद्ध किसान की आकांक्षाएँ-
(क) किसानों की उनकी उपज के लिए ज्यादा समर्थन मूल्य की प्राप्ति ।
(ख) मेहनती और सस्ते मजदूर।
(ग) बच्चों को विदेशों में बसाना आदि।
11 राष्ट्रीय आय की परिभाषा लिखें।
उत्तर-देश के सभी उत्पादनों एवं सभी वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य के साथ यदि विदेशों से प्राप्त आय को जोड़ लिया जाए तो वह राष्ट्रीय आय होती है।
विकास पाठ 1 अति लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
12 आय के अतिरिक्त विकास को जानने के और कौन-कौन से कारक या मापदण्ड हैं ?
उत्तर-अका व्यवहार, समानता, स्वतंत्रता एवं सुरक्षा आदि।
13 बाँधों का क्या लाभ है?
उत्तर-इनसे सिंचाई की सुविधाएँ बढ़ती हैं तथा एक बड़ी मात्रा में बिजली उपलब्ध होती है।
14 कुछ लोग बाँधों का क्यों विरोध करते हैं ?
उत्तर-क्योंकि उनको बेघर होने का डर बना रहता है और पानी में उनकी खेती योग्य भूमियों डूब जाती है।
15 अफ्रीका के आबिदजान नामक शहर के निकट हर तरह के जहरीले अवशेष छोड़ देने का क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर-इन जहरीले अवशेषों से निकलने वाले धुएँ से लोगों को अनेक प्रकार की बीमारियों का शिकार बनना पड़ा। कइयों का जी मितलाने लगा, कुछ की चमड़ी पर दरारें पड़ गई और कई बेहोश हो गए।
16 विश्व बैंक के अनुसार कौन-से देशों को विकसित माना गया है ?
उत्तर-उन देशों को विकसित माना गया है जहाँ व्यक्ति की आय वर्ष भर में 10,066 डॉलर से अधिक थी।
17 शरीर द्रव्यमान सूचकांक को कैसे माप सकते हैं ?
उत्तर-किसी व्यक्ति के कुल वजन को उसकी लंबाई के वर्ग से भाग देकर शरीर द्रव्यमान सूचकांक निकाला जाता है।
18 उपभोग का क्या अर्थ है ?
उत्तर-आवश्यकता की प्रत्यक्ष संतुष्टि के लिए किसी पदार्थ की उपयोगिता का प्रयोग करना उपभोग कहलाता है।
NCERT Solutions for Class 10th: विकास अर्थशास्त्र
19 उत्पादन क्या है?
उत्तर-वह आर्थिक क्रिया जिसके द्वारा किसी वस्तु अथवा सेवा को उपयोगी तथा मूल्यवान बनाया जाता है। उत्पादन कहा जाता है।
20 सामान्यतः किसी देश का विकास किस आधार पर निर्धारित किया जा सकता है?
उत्तर-प्रतिव्यक्ति आय पर।
21 धारणीयता का विषय विकास के लिए क्यों महत्त्वपूर्ण हैं ?
उत्तर-धारणीयता का विषय विकास के लिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि अर्थव्यवस्था एवं पर्यावरण परस्पर निर्भर हैं। पर्यावरण की उपेक्षा कर आर्थिक विकास भावी पीढ़ी के लिए धारणीय नहीं हो सकता।
22 लोगों के विकास के लक्ष्य भिन्न होते हैं। एक कारण के साथ उत्तर दें।
उत्तर-लोगों के विकास के लक्ष्य भिन्न होते हैं- एक भूमिहीन ग्रामीण मजदूर के लिए विकास का लक्ष्य बेहतर मजदूरी एवं उनके बच्चों को उत्तम शिक्षा प्रदान करना है। दूसरी ओर पंजाब के समृद्ध किसान के लिए विकास का लक्ष्य उच्च पारिवारिक आय एवं उसके बच्चों की उच्च शिक्षा होता है।
23 पर्यावरण में गिरावट के कुछ ऐसे उदाहरणों की सूची बनाएँ जो आप अपने आसपास देखते हैं।
उत्तर-(क) पेड़ों की बेरोकटोक कटाई।
(ख) प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का प्रयोग।
(ग) शहरों की नालियों को नदियों या तालाबों में बहाना।
(घ) कारखानों से निकलते धुएँ।
24 भारत के लोगों द्वारा ऊर्जा के किन स्रोतों का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर-भारत के लोगों द्वारा ऊर्जा के निम्नांकित स्रोतों का प्रयोग किया जाता है-
(क) कच्चा तेल, (ख) प्राकृतिक गैस. (ग) परमाणु ऊर्जा
(घ) पन बिजली, (ङ) पवन ऊर्जा, (च) सौर ऊर्जा।
25 विकास से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-विकास से तात्पर्य है कि देश के निवासियों को स्वास्थ्य सेवाएँ, शिक्षा, रोजगार, उच्चतम सुविधाएँ, सामाजिक बराबरी और सुरक्षा प्रदान की जाए। विकास को मापने के लिए औसत आय का भी प्रयोग किया जाता है। इस संदर्भ में यह समझना आवश्यक है कि अलग-अलग लोगों के विकास के लक्ष्य भिन्न हो सकते हैं। एक के लिए जो विकास है वह दूसरे के विकास न हो। jac board