विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव अति लघुउत्तरीय प्रश्न के उत्तर, विज्ञान क्लास X

vidyut dhara k chumbakiy prabhav mahatvpurn prashn विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव, विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव पाठ के प्रश्न उत्तर, विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव का उपयोग है, विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव की खोज की थी, विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव कक्षा 10, अध्याय 13 विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव, विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव in English, विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव कक्षा 12, विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव का उपयोग कहां-कहां हो सकता है, विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव नोट्स pdf, अति लघुउत्तरीय प्रश्न की के इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका स्वागत है। इस ब्लॉग के माध्यम से आप सभी विद्यार्थियों को इस पाठ से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण अति लघु उत्तरीय प्रश्न का उत्तर पढ़ने के लिए मिलेगा इस ब्लॉग में पाठ से जुड़ी, हर तरह के प्रश्न को लिया गया है, इसलिए आप इस ब्लॉग को पूरा पढ़ें ताकि परीक्षा में अच्छे नंबर लाने में मदद मिलेगी l

vidyut dhara k chumbakiy prabhav mahatvpurn prashnअति लघुउत्तरीय प्रश्न के उत्तर

प्रश्न 1. ऑर्स्टेड के प्रयोग का निष्कर्ष क्या है ?
उत्तरधारावाही विद्युत तार के साथ चुंबकीय क्षेत्र संबद्ध रहता है।

प्रश्न 2.  छड़ चुंबक के भीतर चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं की दिशा किस ध्रुव से किस ध्रुव की ओर होती है?
उत्तरदक्षिणी ध्रुव से उत्तरी ध्रुव ।

प्रश्न 3. चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ चुंबक के किस ध्रुव से प्रकट होती है और किस ध्रुव में विलिन होती है ?
उत्तरउत्तरी ध्रुव से प्रकट होती है और दक्षिणी ध्रुव में विलीन होती है।

प्रश्न 4.  चुंबक के कोई दो उपयोग लिखें।
उत्तर-(i) रेडियो में,
(ii) रेफ्रिजरेटर में।

प्रश्न 5.  एक छड़ चुंबक के दोनों ध्रुवों के नाम लिखें।
उत्तर-उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव ।

प्रश्न 6. किन्हीं दो चुंबकीय पदार्थों के नाम लिखें।
उत्तर-लोहा, निकेल तथा कोबाल्ट ।

प्रश्न 7.  विद्युत चुंबक के कोई दो उपयोग लिखें।
उत्तर-(i) विद्युत घंटी में,
(ii) टेलीफोन रिसीवर में।

प्रश्न 8.  चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ सदिश है या अदिश ? अपने उत्तर का कारण दें।
उत्तर-सदिश, क्योंकि चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ एक ऐसी राशि है जिसमें परिमाण तथा दिशा दोनों होते हैं।

प्रश्न 9. उस युक्ति का नाम बताएँ जो धारा के चुंबकीय प्रभाव पर कार्य करती है।
उत्तर-विद्युत मोटर।

प्रश्न 10.  फ्लेमिंग के वाम हस्त नियम से धारा, बल एवं क्षेत्र में से किसकी दिशा अँगूठे द्वारा संकेतित होती है ?
उत्तर-बल की दिशा।

प्रश्न 11.  फ्लेमिंग के दाएँ हाथ के नियम से प्रेरित धारा, बल एवं विद्युतीय क्षेत्र में से किसकी दिशा ज्ञात की जाती है ?
उत्तर-प्रेरित धारा की दिशा।

vidyut dhara k chumbakiy prabhav mahatvpurn prashn

प्रश्न 12.  फ्लेमिंग के वामहस्त नियम में अँगुठे द्वारा क्या प्रदर्शित होता है ?
उत्तर-बल।
प्रश्न 13.  दक्षिण हस्त अंगुष्ठ नियम में अँगूठे द्वारा किसकी दिशा संकेतिक होती है ?
उत्तर-धारा।

प्रश्न 14.  उस नियम का नाम लिखें जिसकी मदद से धारावाही चालक पर चुंबकीय क्षेत्र में लगने वाले बल की दिशा ज्ञात करते हैं।
उत्तर-दक्षिण हस्त अंगुष्ठ नियम ।

प्रश्न 15.  उस नियम का नाम लिखें जिससे किसी चालक में प्रेरित धारा की दिशा ज्ञात की जाती है ?
उत्तर-फ्लेमिंग का दक्षिण हस्त नियम।

प्रश्न 16.  कौन-सी युक्ति है जो विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में रूपांतरित कर देती हैं ?
उत्तर-विद्युत मोटर।

प्रश्न 17.  कौन-सा सयंत्र है जो यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में रूपांतरित कर देती है?
उत्तर-विद्युत जनित्र।

प्रश्न 18.  विद्युत मोटर किस ऊर्जा को किस ऊर्जा में रूपान्तरित करता है ?
उत्तर-विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में।

प्रश्न 19.  साइकिल में किस प्रकार के डायनेमों का उपयोग किया जाता है ?
उत्तर-प्रत्यावर्ती धारा डायनेमो (A.C. Dynamo) का।

प्रश्न 20.  किसी चुंबकीय क्षेत्र में विद्युत धारावाही चालक पर आरोपित बल कब अधिकतम होता है?
उत्तर-जब विद्युत धारा की दिशा चुंबकीय क्षेत्र की दिशा के लम्बवत् होती है।

विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव, अति लघुउत्तरीय प्रश्न अध्याय 13 

प्रश्न 21.  विद्युत धारा उत्पन्न करने के लिए प्रयुक्त युक्ति (यंत्र) को क्या कहते हैं ?
उत्तर-जनित्र।

प्रश्न 22.  एक युक्ति का नाम बताएँ जो विद्युत चुम्बकीय प्रेरण की घटना पर कार्य करती है।
उत्तर-विद्युत जनित्र।

प्रश्न 23.  वह युक्ति जो परिपथ में विद्युत धारा के प्रवाह को उत्क्रमित कर देती है, उसे क्या कहते हैं ?
उत्तर-दिक् परिवर्तक।

प्रश्न 24.  घरेलू परिपथ में अतिभारण तथा लघुपथन से बचने के लिए क्या उपाय किया जाता है?
उत्तर-फ्यूज तार लगाया जाता है।

प्रश्न 25.  घरों में प्रयोग होने वाले उपकरण, मेन्स से किस क्रम में जोड़े जाते हैं ?
उत्तर-समान्तर क्रम में।

प्रश्न 26.  कुंडली तथा चुंबक के बीच आपेक्षिक गति के कारण कुंडली में प्रेरित विद्युतधारा उत्पन्न होने की परिघटना को क्या कहते हैं ?
उत्तर-विद्युत चुंबकीय प्रेरण।

प्रश्न 27.  भूसंपर्क तार का क्या कार्य है ?
उत्तर-विद्युत झटका से बचाना ।

प्रश्न 28.  चुम्बकीय क्षेत्र की इकाई क्या है ?
उत्तर-टेसला।

प्रश्न 29.  चुम्बकीय फ्लक्स का SI मात्रक क्या होता है ?
उत्तर-वेबर।

प्रश्न 30.  किसी प्रोटॉन का कौन-सा गुण किसी चुबकीय क्षेत्र में मुक्त गति करते समय परिवर्तित हो जाता है ?
उत्तर-वेग एवं संवेग।

प्रश्न 31.  किसी विद्युत धारावाही सीधी लम्बी परिनालिका के भीतर चुम्बकीय क्षेत्र कैसा होता है?
उत्तर-सभी बिन्दुओं पर समान होता है।

प्रश्न 32.  पश्चिम की ओर प्रक्षेपित कोई धनावेशित कण (अल्फा-कण) किसी चुंबकीय क्षेत्र द्वारा उत्तर की ओर विक्षेपित हो जाता है। चुंबकीय क्षेत्र की दिशा क्या है?
उत्तर-उपरिमुखी।

प्रश्न 33.  दिष्टधारा के कुछ स्रोतों के नाम लिखें।
उत्तर-शुष्क सेल, बटन सेल, लेड संचायक आदि।

प्रश्न 34.  दिष्टधारा की आवृति क्या होती है ?
उत्तर-शून्य।

प्रश्न 35.  प्रत्यावर्ती विद्युत धारा उत्पन्न करने वाले स्रोतों के नाम लिखें।
उत्तर-AC जनित्र, विद्युत शक्ति संयंत्र, जल वैद्युत विद्युत संयंत्र आदि।

प्रश्न 36.  प्रत्यावर्ती धारा (AC) की आवृत्ति क्या है ?
उत्तर-50Hz.

प्रश्न 37.  प्रत्यावर्ती धारा एवं दिष्ट धारा में एक मुख्य अंतर क्या है ?
उत्तर-दिष्ट धारा सदैव एक ही दिशा में प्रवाहित होती है जबकि प्रत्यावर्ती धारा एक निश्चित अंतराल के पश्चात् अपनी दिशा उत्क्रमित करती रहती है।

प्रश्न 38.  दिष्ट धारा की तुलना में प्रत्यावर्ती धारा का एक लाभ लिखें।
उत्तर-विद्युत शक्ति को सुदुर स्थानों पर बिना अधिक ऊर्जा क्षय के प्रेषित किया जा सकता है।

प्रश्न 39.  घरेलु परिपथ में कौन-सी धारा प्रवाहित होती है ?
उत्तर-प्रत्यावर्ती धारा।

प्रश्न 40.  गैल्वनोमीटर क्या है ?
उत्तर-यह एक ऐसा उपकरण है जो किसी परिपथ में विद्युत धारा की उपस्थिति संसूचित करता है।

प्रश्न 41.  गैल्वनोमीटर को परिपथ में किस क्रम में जोड़ते हैं ?
उत्तर-श्रेणीक्रम में।

प्रश्न 42.  विद्युन्मय तार एवं उदासीन तार के बीच का विभवांतर का मान कितना होता है?
उत्तर-220V.

प्रश्न 43.  विद्युन्मय तार एवं उदासीन तार के आवरण किस-किस रंग के होते हैं ?
उत्तर-(i) विद्युन्मय तार- लाल रंग,
(ii) उदासीन तार- काला रंग।

प्रश्न 44.  प्रत्यावर्ती धारा की आवृत्ति क्या होगी यदि इसकी दिशा प्रत्येक 0.01 सेकेण्ड के पश्चात परिवर्तित होती हैं ?
उत्तर-50Hz.