ऊर्जा के स्रोत वस्तुनिष्ठ प्रश्न के उत्तर पाठ 14 Ncert Solution for class 10

ऊर्जा के स्रोत वस्तुनिष्ठ प्रश्न (urja ke srot vastunishth prashn)के उत्तर पाठ 14 class 10  vigyan, ऊर्जा के स्रोत, ऊर्जा के स्रोत, वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोत, ऊर्जा के स्रोत class 10, ऊर्जा के स्रोत प्रश्न उत्तर, ऊर्जा के स्रोत NCERT, ऊर्जा के परंपरागत स्रोत, ऊर्जा के स्रोत class 10 Notes, परंपरागत और गैर परंपरागत ऊर्जा के स्रोत, ऊर्जा के गैर परंपरागत स्रोत, ऊर्जा के स्रोत क्या है,

ऊर्जा के स्रोत वस्तुनिष्ठ प्रश्न के उत्तर पाठ 14 Ncert Solution for class 10

urja ke srot vastunishth prashn  ऊर्जा के स्रोत वस्तुनिष्ठ प्रश्न के इस  पाठ में हर छोटी से छोटी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का हल आप को इस ब्लॉग पोस्ट में पढ़ने के लिए मिलेगा, इस प्रकार का प्रश्न पिछले परीक्षाओं में पूछे गए हैं, उन्हीं को ध्यान में रखकर सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों को संग्रहित कर के उनका हल बताया गया है, ताकि आप तमाम विद्यार्थियों को कुछ हेल्प हो सके।ऊर्जा के स्रोत अभ्यास प्रश्न के उत्तर

ऊर्जा के स्रोत – नवीकरणीय और अनवीकरणीय (परंपरागत या गैर-पारम्परिक)

1 सौर ऊर्जा का स्रोत क्या है?
उत्तर-सूर्य।

2 हमारे घरों में ऊर्जा का उपयोग मुख्यतः जिन दो रूपों में होता है, उनके नाम लिखें।
उत्तर-(i) ऊष्मा-ऊर्जा,
(ii) विद्युत-ऊर्जा।

3 किन्हीं दो अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के नाम लिखें।
उत्तर-(i) कोयला,

(ii) पेट्रोलियम।
4 किन्हीं दो नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के नाम लिखें।
उत्तर-(i) सौर-ऊर्जा,
(ii) पवन-ऊर्जा।

urja ke srot vastunishth prashn class X in hindi

5 पवनों का देश किसे कहा जाता है ?
उत्तर-डेनमार्क को।

6 पवन चक्की से उपयोगी ऊर्जा प्राप्त करने के लिए पवन का न्यूनतम वेग कितना होना चाहिए?
उत्तर-15 km/h.

7 उस युक्ति का नाम बताएँ जो सौर-ऊर्जा को सीधे विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करती है।
उत्तर-सौर सेल।

8 दो ऐसे पदार्थों के नाम लिखें जिनसे सौर-सेल बनाए जाते हैं।
उत्तर-(i) सिलिकॉन,
(ii) गैलियम।

9 विद्युत की घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सौर पैनलों के उपयोग में कौन-सी रुकावटें हैं ?
उत्तर-इनमें दो रुकावटें हैं-
(i) कम दक्षता,
(ii) अधिक लागत।

10 सौर-ऊर्जा महासागरों में किन दो रूपों में प्रकट होती है। उनके नाम लिखें।
उत्तर-(i) सागरीय तापीय ऊर्जा,
(ii) सागरीय लहरों की ऊर्जा ।

11 जैव-गैस के मुख्य घटकों के नाम लिखें।
उत्तर-मुख्य घटक मिथेन गैस है।

12 सौर विकिरणों के किस घटक को हमारे शरीर पर पड़ने से हमारे स्वास्थ्य के लिए संकट हो सकता है ?
उत्तर-पराबैंगनी किरण।

13 जीवाश्म ईंधन के उदाहरण दें।
उत्तर-कोयला, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस ।

14 सौर पैनल में किस धातु का उपयोग किया जाता है ?
उत्तर-चाँदी।

urja ke srot vastunishth prashn class 10

15 सौर सेल के निर्माण में प्रयुक्त किन्हीं दो तत्वों के नाम लिखें।
उत्तर-(i) सिलिकॉन,
(ii) जर्मेनियम।

16 एक सामान्य सौर सेल कितनी विद्युत ऊर्जा उत्पन्न करता है ?
या, 2 cm2 क्षेत्रफल के एक सौर सेल को धूप में रखने पर कितनी विद्युत ऊर्जा उत्पन्न होती है?
उत्तर-0.7 W.

17 सौर-ऊष्मांक (स्थिरांक) का मान क्या है ?
उत्तर- 1.4KW/m2.

18 CNG का पूर्ण विस्तार लिखें।
उत्तर-CNG-Compressed Natural Gas. (संपीडित प्राकृतिक गैस)

19 सौर-कूकर के लिए कौन-सा दर्पण- अवतल, उत्तल या समतल सर्वाधिक उपयुक्त होता है?
उत्तर-अवतल दर्पण।

20 कौन-सा ऊर्जा स्रोत सौर ऊर्जा से व्युत्पन्न नहीं होता है ?
उत्तर-नाभिकीय ऊर्जा।

21 सौर कुकर के लिए कौन-सा दर्पण उपयुक्त होता है ?
उत्तर-अवतल दर्पण।

22 ऐसे दो ऊर्जा स्रोतों के नाम लिखें जिन्हें आप नवीकरणीय मानते हैं।
उत्तर-पवन ऊर्जा एवं जल ऊर्जा।

23 भारत में ऐसे स्थानों के नाम बताएँ जहाँ नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र स्थापित है।
उत्तर-तारापुर (महाराष्ट्र), कोटा (राजस्थान), कलपक्कम (तमिलनाडु). नरौरा (उत्तर प्रदेश), काकरापार (गुजरात) तथा कैगा (कर्नाटक)।

24 एक सामान्य सौर-सेल का आकार (क्षेत्रफल) कितना होता है ?
उत्तर-2cm2

25 बायो गैस (जैव गैस) के मुख्य घटक का नाम बताएँ।
उत्तर-मेथेन।

26 वैसे पदार्थ जो जलने पर ऊष्मा उत्पन्न करते हैं, क्या कहलाते है ?
उत्तर-ईंधन।

27 ऊत्तम घरेलू ईंधन का एक उदाहरण दें।
उत्तर-द्रवित पेट्रोलियम गैस (LPG)।

28 पवन में किस प्रकार की ऊर्जा होती है ?
उत्तर-गतिज ऊर्जा।
29 बहते जल में किस प्रकार की ऊर्जा होती है ?
उत्तर-गतिज ऊर्जा

ऊर्जा के स्रोत class 10 objectives