महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर, पाठ – 8 उपन्यास, समाज और इतिहास (कक्षा दसंवी),सामाजिक विज्ञान Notes | Study सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 – Class 10 के महत्वपूर्ण सवालों के उत्तर, notes, Ncert Solutions class 10th history के इस ब्लॉग पोस्ट पर आप सभी का स्वागत है , जिसमे आपको पढ़ने को पाठ से सबंधित सभी महत्वपूर्ण सवालों का हल मिलेगा ।
उपन्यास, समाज और इतिहास Extra Questions Answers
- उपन्यास समाज और इतिहास पाठ 8 अति लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
- उपन्यास समाज और इतिहास पाठ 8 लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
- उपन्यास समाज और इतिहास पाठ 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
1 उपन्यास की उत्पत्ति कैसे हुई ?
उत्तर-यह भारतीय यूरोपीय सम्बन्धों का महत्त्वपूर्ण नतीजा है।
2 किस आविष्कार ने उपन्यास को लोकप्रिय बनाया ?
उत्तर-छापेखाने या मुद्रण संस्कृति ने।
3 भारत के सबसे प्राचीन उपन्यास किस भाषा में है?
उत्तर-बंगाली और मराठी भाषाओं में।
4 मराठी भाषा का सबसे पहला उपन्यास कौन-सा है?
उत्तर-बाबा पद्मणजी द्वारा लिखित ‘यमुना।
5 कौन-सा उपन्यास मलयालम का पहला आधुनिक उपन्यास माना जाता है?
उत्तर-इंदुलेखा।
6 तेलुगू उपन्यास ‘राजशेखर चरितमू, जो 1878 को लिखा गया उसके लेखक कौन थे?
उत्तर-काण्डुकुरी विरेशलिंगम।
7 हिन्दी के पहले उपन्यास परीक्षा गुरु के लिखने का श्रेय किसे जाता है?
उत्तर-दिल्ली के श्रीनिवास दास को जिन्होंने यह उपन्यास 1882 ई० को लिखा।
8 हिन्दी साहित्य का सबसे प्रसिद्ध उपन्यासकार किसको माना जाता है ?
उत्तर-मुंशी प्रेमचन्द को।
9 मुंशी प्रेमचन्द द्वारा लिखे गए प्रसिद्ध उपन्यासों के नाम लिखें।
उत्तर-सेवासदन, गोदान, शतरंज के खिलाड़ी, निर्मला आदि।
10 बंगाली भाषा का सबसे प्रसिद्ध उपन्यासकार कौन माना जाता है?
उत्तर-शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय।
11 सरस्वतीविजयम के लेखक कौन थे?
उत्तर-पौधेरी कुंजाम्बु।
12 बैकोम मुहम्मद बशीर कौन था ?
उत्तर-वह मलयालम भाषा का एक प्रसिद्ध उपन्यासकार था।
13 पामेला उपन्यास का लेखक कौन था ?
उत्तर-रिचर्डसन।
उपन्यास समाज और इतिहास class 10
14 चार्ल्स डिकन्स के दो उपन्यासों के नाम लिखें।
उत्तर-हार्ड टाइम्स और ओलिवर ट्विस्ट।
15 डैनियल डेफो का कौन-सा उपन्यास बहुत प्रसिद्ध है।
उत्तर-राबिंसन क्रूसो।
16 एक ऐसे उपन्यासकार का नाम लिखें जिसने उपनिवेशवाद के विरोध में लिखा है?
उत्तर-जोसफ कानरैड।
17 आनंद मठ के लेखक कौन थे ?
उत्तर-बंकिमचन्द्र, जिनके इस उपन्यास ने अनेक देशभक्तों को देश की स्वतंत्रता के लिए प्रेरित किया।
18 आनंद मठ किस बात के लिए जाना जाता है ?
उत्तर-आनंद मठ अपने राष्ट्रवादी ओजपूर्ण गीत ‘बंदेमातरम’ के लिए प्रसिद्ध है।
19 उपन्यास किसे कहते हैं ?
उत्तर-उपन्यास साहित्य का वह भाग है जिसमें कहानी के साथ कुछ बातों विषय में प्राणी सोचने पर मजबूर हो जाता है। इसका आधुनिक सोचे के ढरे से काफी निकट का सम्बन्ध है।
20 उपन्यास शीघ्र ही क्यों लोकप्रिय हो गया ?
उत्तर-उपन्यास में विभिन्न पाठक-वर्ग को अपनी-अपनी रुचि के अनुसार मसाला मिल गया। ज्यों-ज्यों पाठक कहानी में घुसते चले गए उनका काल्पनिक किरदारों से रिश्ता बनता चला गया। उन्हें उपन्यास में अपने जीवन की ही झलक नजर आने लगी।
21 बंकिमचन्द्र चटर्जी द्वारा किस तरह के उपन्यास लिखे जाते थे?
उत्तर-बंकिमचन्द्र चटर्जी एक बंगला उपन्यासकार थे, उन्होंने अधिकतर ऐतिहासिक उपन्यास लिखे।
22 मुंशी प्रेमचंद किस बात के लिए जाने जाते थे?
उत्तर-मुंशी प्रेमचंद हिंदी और उर्दू के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कहानीकार थे। उनके उपन्यासों में भारतीय ग्रामीण जीवन की झलक मिलती है।
23 महाश्वेता देवी किसलिए प्रसिद्ध थी?
उत्तर-महाश्वेता देवी अपने उपन्यासों और लघु कहानियों में भारतीय आदिवासी जीवन और संस्कृति को प्रदर्शित करती है।
24 मुल्कराज आनंद और आर० के० नारायण की प्रसिद्ध रचनाओं के नाम लिखें।
उत्तर-मुल्कराज आनंद की रचना है ‘अनटचेबल’ तथा आर० के० नारायण की रचना है स्वामी एण्ड फ्रेंडस।
25 जर्मिनल नावल का लेखक कौन है ? इसकी कहानी का मुख्य विषय क्या है ?
उत्तर-जर्मिनल नामक उपन्यास का लेखक ऐमिली जोला है जिसने 19 वीं शताब्दी के अन्त में फ्रांस के खदान मजदूरों की शोचनीय व्यवस्था का बड़ा मार्मिक चित्रण उपस्थित किया है।
26 महिला उपन्यासकार शारलॉट ब्राण्ट के उपन्यास आयर का मुख्य विषय क्या है?
उत्तर-इसमें महिला उपन्यासकार ने जेन नामक युवती को आजाद विचारों वाली और दृढ़ व्यक्तित्व वाली दिखाया है जो समाज की स्थापित मान्यताओं को नहीं मानती। 10 वर्ष की होने पर भी वह बड़ों के पाखण्ड का मुँहतोड़ जवाब देकर सबको चौंका देती है।
27 देवकीनन्दन खत्री के उपन्यास चन्द्रकांता का क्या महत्व है ?
उत्तर-(क) इस उपन्यास ने उस समय के शिक्षित वर्ग में हिन्दी भाषा और नागरी लिपि को लोकप्रिय बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
(ख) इस उपन्यास को लोगों ने बड़ा पसन्द किया क्योंकि इसमें रोमांस और स्वप्नों का बड़ा सुन्दर ताना-बाना बुना हुआ है।
28 19 वीं और 20 वीं सदी के कुछ महिला उपन्यासकारों के नाम उनकी कृतियों सहित लिखें।
उत्तर-(क) सुल्ताना का स्वप्न नामक उपन्यास की रचयिता रोकैया हुसैन ।
(ख) करुणा और फलमनीर विवरण की लेखिका हाना मूलेन्स।
(ग) शैलबाल घोष।
29 20 वीं सदी में थॉमस हार्डी ने किस विषय में लिखा ?
उत्तर-थॉमस हार्डी ने साम्राज्य निर्माण की सच्चाईयों तथा युद्ध का जनसाधारण पर प्रभाव।
30 भारत में आधुनिक उपन्यास का विकास कब हुआ? इसके विकास में किन कारकों का हाथ रहा?
उत्तर-भारत में आधुनिक उपन्यास का विकास 19 वीं शताब्दी में हुआ। इसके विकास ने अनेक कारकों का योगदान रहा, जैसे भारतीय भाषाओं, छपाई, पाठक वर्ग का विशाल होना तथा पश्चिमी उपन्यासों से भारतीयों का परिचय। JAC
इन्हे भी पढ़े :- पाठ 8 से सबंधित
अति लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के उत्तर