उपभोक्ता अधिकार पाठ 5 अति लघु उत्तरीय प्रश्न | Ncert Solution For Class 10th के इस ब्लॉग पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है, इस ब्लॉग पोस्ट में पाठ से संबंधित सभी महत्वपूर्ण अति लघु उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर विस्तार से बताया गया है जो कई बार पिछले परीक्षा में पूछे जा चुके हैं, उम्मीद है आने वाले परीक्षाओं में भी इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं, इसलिए यदि आप इस ब्लॉक पेज पर आए हैं तो इस पोस्ट को कृपया करके पूरा पढ़ें जिससे आपकी परीक्षा की तैयारी करने में काफी हद तक मदद मिल सके तो चलिए शुरू करते हैं |
उपभोक्ता अधिकार पाठ 5 अति लघु उत्तरीय प्रश्न | Ncert Solution For Class 10th
उपभोक्ता अधिकार पाठ 5 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
उपभोक्ता अधिकार पाठ 5 लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
उपभोक्ता अधिकार पाठ 5 अति लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
1 उपभोक्ता किसे कहते हैं ?
उत्तर-जब कोई भी व्यक्ति किसी वस्तु या सेवा के लिए उसका मूल्य चुकाता है तो उसे उपभोक्ता कहा जाता है।
2 उपभोक्ता के किन्हीं दो अधिकारों के नाम लिखें।
उत्तर-उपभोक्ता के दो अधिकार-
(क) उपभोक्ताओं को सुरक्षा का अधिकार प्राप्त है। वे उन चीजों से अपना बचाव कर सकते हैं जो उनके जीवन और सम्पत्ति के लिए खतरनाक है।
(ख) उपभोक्ता को देख परख कर उत्तम चीजों के चुनाव करने का अधिकार है।
3 उपभोक्ता शोषण से क्या अभिप्राय हैं ?
उत्तर-उपभोक्ता शोषण से अभिप्राय उपभोक्ताओं को कम वस्तु देना, निम्न स्तरीय घटिया वस्तु देना, नकली सामान, मिलावट वाली चीजें, गलत जानकारी आदि का आदान प्रदान करना है।
4 उपभोक्ता के मुख्य कर्त्तव्य कौन-कौन से हैं ?
उत्तर-(क) वे ऐसा सामान ही खरीदें जिन पर आई० एस० आई० (ISI) अथवा एगमार्क (Agmark) का निशान लगा हो।
(ख) उपभोक्ता अपनी वास्तविक समस्या की शिकायत उचित विभाग से अवश्य करें।
5 उपभोक्ता जागरूकता क्यों आवश्यक है ?
उत्तर-उपभोक्ता जागरूकता उपभोक्ताओं को शोषण से बचाती है। यह उनके हितों की रक्षा करती है। यह उनकी अज्ञानता तथा वस्तुओं के संबंध में शंका को दूर करती है। यह उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों से परिचित कराती है।
6 उपभोक्ता सुरक्षा कानून 1986 क्यों बनाया गया ?
उत्तर-उपभोक्ता सुरक्षा कानून 1986, को इसलिए बनाया गया था ताकि इस कानून के द्वारा जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने तथा उनके झगड़ों को निपटाने के लिए कुछ समितियाँ बनाई जा सके।
7 ‘विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर-विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च को प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
8 मिलावट का क्या अर्थ होता है ?
उत्तर-जब किसी शुद्ध वस्तु में दूसरी कोई हानिकारक वस्तु मिलाई जाती है तो इस क्रिया को मिलावट कहते हैं। यह क्रिया किसी भी माप-दण्ड से बड़ी गिरी हुई हरकत है।
9 उपभोक्ताओं के शोषण के दो मुख्य कारण बताएँ।
उत्तर-उपभोक्ताओं के शोषण के दो मुख्य कारण इस प्रकार हैं-
(क) उपभोक्ता वर्ग का अशिक्षित होना एवं सूचनाओं का अभाव,
(ख) व्यापारियों द्वारा मिलावट एवं कम माप के बाट का प्रयोग।
अध्याय 5- उपभोक्ता अधिकार – NCERT
10 उपभोक्ता अधिकारों की घोषणा सबसे पहले कब एवं कहाँ हुई थी?
उत्तर-उपभोक्ता अधिकारों की घोषणा सर्वप्रथम अमेरिका में 1962 ई० में की गई थी।
11 उपभोक्ता आंदोलन का जन्मदाता कौन है ?
उत्तर-उपभोक्ता आदोलन का जन्मदाता रैल्फ नॉडर हैं।
12 कोपरा (COPRA) से आपका क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-कोपरा से हमारा अभिप्राय है- उपभोक्ता सुरक्षा कानून (Consumers protection Act) |
13 दो संस्थाओं के नाम बताएँ जो भारत में मानकीकरण का प्रमाण-पत्र देती है?
उत्तर-(क) भारतीय मानक संस्थान,
(ख) एगमार्क।
14 जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जो उपभोक्ता न्यायालय हैं, उनके नाम लिखें।
उत्तर-(क) जिला फोरम,
(ख) राज्य उपभोक्ता कमीशन,
(ग) राष्ट्रीय उपभोक्ता कमीशन।
15 भारतीय मानक संस्थान का मुख्य कार्यालय कहाँ है ?
उत्तर-नयी दिल्ली।
16 अंतर्राष्ट्रीय खाद्य सामग्री के मानक का निर्धारण करने के लिए कौन-सी संस्था है ?
उत्तर-आई० एस० ओ० (ISO) जिसका कार्यालय जेनेवा में है।
17 उपभोक्ता अधिकार क्या है ?
उत्तर- अपने अधिकार प्राप्त करना
18 उपभोक्ता आन्दोलन से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर- समझदार उपभोक्ता के रूप में जागरूक होना , नई दिशा प्रदान करना, सक्रिय भागीदारी
18 बाजार में उपभोक्ता की भागीदारी क्या है ?
उत्तर- उत्पादक और उपभोक्ता ।
19 उपभोक्ता को किन परिस्थितियों को झेलना पड़ता है ?
उत्तर- जो न्यायोचित नही होती ।, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ।, कम वेतन के लिए काम करना ।
20 बाजार में शोषण किन रूपांे मे होता है ?
उत्तर- अनुचित व्यापार, कम वजन तौलना, शुल्कों का जोड़
21 उपभोक्ता आन्दोलन का प्रारम्भ किस कारण हुआ ?
उत्तर- शोषण के कारण
22 उपभोक्ता आन्दोलन सामाजिक बल के रूप में किस प्रकार सहायक हुआ ?
उत्तर- हितो की रक्षा करने
23 उपभोक्ता आन्दोलन का उदय कब हुआ ?
उत्तर- 1960
24 उपभोक्ता किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर- संरक्षण परिषद के नाम से
25 स्वयंसेवी संगठन से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर- जागरूकता पैदा करना।
26 जागरूक उपभोक्ता बनने के लिए किन-2 बातों की आवश्यकता होती है ?
उत्तर- सक्षम होना, निपुणता, ज्ञान व संचेत
27 आई0 एस0 आई0 और एगमार्क से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर- 1 और 2 दोनो
28 उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर- 24-दिसम्बर
29 उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम कब लागू हुआ था ?
उत्तर- 1976
उपभोक्ता अधिकार NCERT Solution For Class 10th
30 हमारे देश में कितने उपभोक्ता संगठन है ?
उत्तर- 700 से अधिक
31 उपभोक्ता निवारण प्रक्रिया से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर- जटिल व खर्चीली
32 उपभोक्ता विवाद निवारण समीति में कितने मुआवजे का दावा किया जा सकता है ?
उत्तर- 50,000
33 उपभोक्ता सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र के दिशा-निर्देशो को कब अपनाया गया ?
उत्तर- 1985
34 पैकेट पर दी गई जानकारी किस प्रकार की जानकारी होती है ?
उत्तर- मूल्य की जानकारी , निर्माण की तारीख ,खराब होने की जानकारी
35 राईट टू इंफोर्मेशन एक्ट कब लागू किया गया ?
उत्तर- 5 अक्तूबर, 2005
36. वह संगठन जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्पादों के मानक तय करता है, उसे कहा जाता है:
उत्तर – ISO
37. संयुक्त राष्ट्र ने उपभोक्ता संरक्षण के लिए दिशा निर्देशों को कब अपनाया?
उत्तर – 1985
38. जिला स्तर की अदालतों में कितनी राशि तक के मुकदमों की सुनवाई होती है?
उत्तर – 20 लाख रूपये तक
39 वह प्रक्रिया जिसमें किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को किसी अन्य पदार्थ की मिलावट के माध्यम से कम किया जाता है:
उत्तर – मिलावट
40. शहद खरीदते समय हमें कौन सा निशान देखना चाहिए?
उत्तर – एगमार्क
41. खुद को बचाने के लिए उपभोक्ताओं को क्या चाहिए?
उत्तर – उपभोक्ता जागरूकता
42. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम (COPRA) भारत सरकार द्वारा अधिनियमित किया गया था:
उत्तर – 1986
43 एक उत्पाद पर MRP का अर्थ है:
उत्तर – अधिकतम खुदरा मूल्य
44 आरटीआई अधिनियम, 2005 के तहत कौन जानकारी प्राप्त कर सकता है?
उत्तर – एक नागरिक
45. निम्नलिखित में से कौन सार्वजनिक सेवाओं के अंतर्गत आता है?
उत्तर – डाक सेवाएं
46 सूचना का अधिकार अधिनियम कब पारित किया गया था?
उत्तर – अक्टूबर 2005 में
47 . निम्नलिखित में से कौन नियमों और विनियमों के माध्यम से बाजार में संरक्षित है?
उत्तर – उपभोक्ता
48 वर्ष 2005 में भारत सरकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन सा कानून लागू किया गया था?
उत्तर – सूचना का अधिकार अधिनियम
49 . निम्नलिखित में से किस दिन हम राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाते हैं?
उत्तर – 24 दिसंबर
50 कोपरा का अर्थ किससे है?
उत्तर – उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम
51. उपभोक्ता कल्याण संगठन के विश्व स्तरीय संस्थान को कहते है?
उत्तर – उपभोक्ता इंटरनेशनल
52. ISI शब्द चिन्ह (लोगो) देखा जा सकता है
उत्तर – बिजली के सामान पर
53. उत्पादक के घटकों की विस्तृत जानकारी निम्न में से किस के द्वारा सुनिश्चित की जाती है।
उत्तर – सुरक्षा पाने का अधिकार
54. हॉलमार्क इनमें से किनपर चिन्हित होता है?
उत्तर – जेवर पर
55. एक मेडिकल शॉप ने आपको एक्सपायरी डेट की एक दवा बेची जिसके तहत आप उपभोक्ता अदालत में संपर्क कर सकते हैं?
उत्तर – सुरक्षा का अधिकार jac board