Study Tips For Students: एक सफल छात्र बनना है, तो जरूर अपनाएं यह 10 आदतें

Study Tips For Students: एक सफल छात्र बनना है, तो जरूर अपनाएं यह 10 आदतें, study tips for students of high school, daily study tips for students, online study tips for students, study tips for students with adhd, study tips for students in hindi,

Study Tips For Students: अगर आप अच्छे मार्क्स/नंबर लाने के साथ-साथ अच्छी सफलता भी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इन बताये गए आदतों को जरूर अपनाएं

Study Tips For Students: एक सफल छात्र बनना है, तो जरूर अपनाएं यह 10 आदतें

अच्छे मार्क्स के लिए कठिन विषयों को सबसे पहले पढ़ें
अपना टाइम टेबल बनाना भी है जरूरी
जानें सफलता के लिए किन किन आदतों को अपनाना है जरूरी

Student Habits For Success: सफलता किसी को इतनी आसानी से नहीं मिल जाती है, खास कर छात्रों को। उन्हें किसी भी तरह की सफलता पाने के लिए छात्रों को दिन-रात एक कर कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

साथ ही साथ ऐसी आदतों को अपने जीवन में अपनाना पड़ेगा, जो उन्‍हें हर क्षेत्र में सफलता दिलाने में मदद करता हैं।

आज हम आप सभी को 10 ऐसी ही आदतों के बारे में जानकारी देंने जा रहे है, जो हर एक सफल छात्र अपने जीवन में अपनाता है।

अपना टाइम टेबल बनाकर पढ़ें

सफल स्टूडेंट के जीवन का सबसे पहला मूलमंत्र टाइम टेबल के अनुसार अपना पढ़ाई करना है, यह उनकी मुख्य पहचान होती है।

अपना टाइम टेबल बनाकर पढ़ने से छात्रों को बहुत से फायदे मिलते हैं। इससे जहां तक आपके सभी विषयों की तैयारी संतुलित रूप से हो जाती है, और किसी भी विषय आपका छूटता नहीं है।

वहीं पर टाइम टेबल बनाने का एक फायदा यह भी होता है कि अगर आप समय के अंदर पूरा सिलेबस कवर भी कर लेते हैं। इसके विपरीत जो भी छात्र टाइम टेबल नहीं बनाते हैं उनका सिलेबस समय पर कभी पूरा नहीं हो पाता है।

कठिन विषयों को पहले पढ़ें

आप सभी छात्रों का अपना पसंदीदा और नापसंद का विषय जरूर होता है। छात्रों में हमेशा देखा गया है, कि जो सब्जेक्ट उनकी पंसद के अनुसार सरल होता है, उस विषय को ज्‍यादा पढ़ते हैं, जबकि जो कठिन विषय होता है उसे इग्‍नोर करते हैं, उन्‍हें ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। एक सफल छात्रों की यह खूबी होती है, कि वह कठिन बिषयों पर अधिक ध्यान देते हैं। पहले उन्हें पढ़ना शुरू करते हैं। वहीं सरल विषय को वे बाद में पढ़ते हैं।

पढ़ाई के साथ अपना नोट्स जरूर बनाएं

सफल छात्रों का एक महत्वपूर्ण राज की बात यह भी है कि ऐसे छात्र पढ़ाई के साथ अपना नोट्स जरूर बनाते हैं। अपना नोट्स बनाने का उन्हें बहुत फायदा मिलता है। नोट्स बनाते समय ही व‍ह विषय अपने आप आधे से ज्‍यादा याद भी हो जाता है, और रिवाइज करने पर सब कुछ अच्छी तरह याद हो जाता है, जिससे परीक्षा में उन्हें अच्छे नंबर आते हैं। इसलिए यदि आप एक सफल छात्र बनना चाहते हैं तो आपको भी इस तरह का नोट्स बनाने चाहिए।

अपने सिलेबस के अनुसार पढ़ें

सभी सफल छात्रों का एक राज की बात यह भी कि वे हमेशा सिलेबस के अनुसार पढ़ते हैं। यह करना सबसे सही रहता है। सिलेबस के आधार पर पढ़ने से कोई भी विषय नहीं छूटता है, और समय पर पाठ्य क्रम भी पूरा हो जाता है।

पढ़ाई का समय अवश्य निर्धारित

अगर आप बह सफल होना चाहते हैं, तो आपको प्रति दिन अपने निर्धारित समय पर पढ़ाई करनी होगी। इनके लिए आप अपनी योजना बना सकते हैं। आप चाहें तो मॉर्निंग 5 बजे से 9 बजे तक पढ़ाई कर सकते हैं। या दोपहर में 12 से 3 बजे तक पढ़ सकते हैं साथ ही शाम को 5 से 9 बजे तक पढ़ाई कर सकते हैं। वैसे तो देखा जाए पढ़ने का कोई समय नहीं होता है। कभी भी आप पढ़ सकते हैं। पर एक निश्चित समय पर पढ़ना आपके लिए अच्‍छा होता है।

आप नियमित पढ़ाई करें

अगर आप सचमुच सफलता हासिल करना चाहते है तो आपको रेगुलर जरूर पढ़ाई करनी होगी। ज्यादातर छात्र – छात्राएं शुरू में तो खूब पढ़ते हैं, पर कुछ दिन महीने में उनका जोश ठंडा पड़ जाता है और वे बीच बीच में 1 से 2 महीने या 15 दिन या किसी अवधि के लिए पढ़ाई बंद भी कर देते हैं या कहे तो बहुत कम पढ़ते हैं। यह आदत बहुत से छात्रों में देखि जाती है, जो बिल्कुल भी सही बात नहीं है। इससे आप सभी को बचना चाहिये। यदि आप Exam में सफल होना चाहते हैं तो आपको नियमित तौर पर पढ़ना बहुत जरुरी है ।

मॉक टेस्ट भी जरूरी

यदि आप सभी किसी भी तरह की परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, तो मॉक टेस्‍ट देना आपके लिए बहुत जरूरी है। Exam में सफलता पाने के लिए आपको हर महीने मॉक टेस्‍ट देना जरुरी है। इसे प्रैक्टिस टेस्ट भी आप कह सकते हैं। यह देने से आपको पता चल जाता है, कि आपका पढ़ा हुआ कितना याद रह गया है।

आप अच्छे दोस्त बनाएं

अगर आपको सफलता प्राप्त करनी है, तो आपके अच्‍छे दोस्‍त का होना जरूरी हैं। आप सभी को पता है, कि संगत का बहुत प्रभाव होता है। यदि आप अच्छे लोगों को अपना दोस्त बनाएंगे तो आप अच्छी बातें सीखेंगे। यदि आप बुरे लोगों को अपना दोस्त बनाएंगे तो आप पर बुरी आदतें लगेंगे । इसलिए आपको पढ़ने लिखने में रुचि रखने वाले अच्छे लोगों को ही अपना दोस्त बनाना चाहिए।

ग्रुप डिस्कशन करें

परीक्षाओं में सफल होने वाले छात्रों की एक खास आदत यह भी होती है, कि उन्हें जो विषय कठिन लगते हैं, उसे वे अपने दोस्तों के बीच वार्तालाप करते हैं, इससे बहुत अच्छा फायदा मिलता है। मैथ्स साइंस जैसे- सब्जेक्ट में जो तथ्‍य समझने में आपको परेशानी हो रही हो उसे आप ग्रुप डिस्कशन के माध्यम आसानी से समझ सकते हैं।

अपनी गलतियों से सीखें

यदि आपको सफलता हासिल करनी है, तो आपको अपनी खुद की गलतियों से सीखना होगा। उदाहरण के लिए यदि आप पिछली परीक्षा में कुछ विषयों में बहुत अच्छे नंबर आए थे और मैथ में आपके नंबर कुछ हद तक कम रह गये थे, जिसकी वजह से आपका मार्क अच्छा नहीं हो पाया तो अगली बार आप मैथ सब्जेक्ट में कठिन मेहनत करें और उस परीक्षा को पास कर लें। इसे ही कहते हैं अपनी गलतियों से सीखना। यह हर विद्यार्थी को करनी चाहिए।