संविधान निर्माण पाठ 3 अति लघु उत्तरीय प्रश्न। Ncert Solution For Class 9th Civics

संविधान निर्माण पाठ 3 अति लघु उत्तरीय प्रश्न, Ncert Solution For Class 9th Civics के इस ब्लॉग पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है, इस पोस्ट के माध्यम से उन सभी महत्वपूर्ण प्रश्न को बताया गया है, जो कि पिछले कई परीक्षा में पूछे जा चुके हैं, इसलिए इस पोस्ट में कवर किए गए सभी प्रश्न बहुत ही महत्वपूर्ण है, जो आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है, इसलिए इस पोस्ट को कृपया करके पूरा अध्ययन करें-

संविधान निर्माण पाठ 3 MCQ Question Answer Class 9th Civics

1 दक्षिण अफ्रीका का लोकतांत्रिक संविधान बनाने में इनमें से कौन-सा टकराव सबसे महत्त्वपूर्ण था ?
(a) दक्षिण अफ्रीका और उसके पड़ोसी देशों का,
(b) स्त्रियों और पुरुषों का,
(c) गोरे अल्पसंख्यक और अश्वेत बहुसंख्यकों का,
(d) रंगीन चमड़ी वाले बहुसंख्यकों और अश्वेत अल्पसंख्यकों का।
उत्तर-(d)

2 लोकतांत्रिक संविधान में इनमें से कौन-सा प्रावधान नहीं रहता?
(a) शासन प्रमुख के अधिकार,
(b) शासन प्रमुख का नाम,
(c) विधायिका के अधिकार,
(d) देश का नाम।
उत्तर-(b)

3 साउथ अफ्रीका में रंगभेद कब खत्म हुआ ?
(a) 26 अप्रैल, 1994,
(b) 6 दिसम्बर, 1992,
(c) 5अगस्त, 1999,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)

4 पंथ (धर्म) निरपेक्ष का सही अर्थ निम्न में कौन-सा है ?
(a) किसी भी धर्म को अपनाने की सुविधा,
(b) किसी एक धर्म को राज्य की मान्यता,
(c) दूसरे धर्मों को अस्वीकार करना,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)

5 संविधान सभा में कुल कितने सदस्य थे?
(a) 250 सदस्य,
(b) 299 सदस्य,
(c) 275 सदस्य,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)

6 किस सूची के आधार पर भारत में केन्द्र और राज्यों के अधिकार समान रूप से सम्मिलित होते हैं ?
(a) संघ सूची,
(b) राज्य सूची.
(c) समवर्ती सूची,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(c)

7 दक्षिण अफ्रिका का एक महान राष्ट्रीय नेता जिन्होंने अपने देश की स्वतंत्रता के लिए लम्बा संघर्ष किया, जिसका नाम था
(a) नेल्सन मंडेला,
(b) राबर्ट मुगाबे,
(c) लेकवालेश,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)

8 संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?
(a) डॉ० बी० आर० अम्बेदकर,
(b) मोतीलाल नेहरू,
(c) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(c)

9 प्रारूप कमेटी के अध्यक्ष कौन थे ?
(a) डॉ० बी० आर० अम्बेदकर,
(b) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद,
(c) मोतीलाल नेहरू,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)

10 नेल्सन मंडेला को कब जेल से छोड़ा गया ?
(a) 1994,
(b) 1984,
(c) 1974,
(d) 1992.
उत्तर-(a)

11 किस वर्ष भारतीय संविधान की प्रस्तावना में ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द जोड़ा गया ?
(a) 1956,
(b) 1966,
(c) 1976.
(d) 1986.
उत्तर-(c)

12 भारतीय संविधान निम्न में से कौन-सा अधिकार देता है ?
(a) काम का अधिकार,
(b) पर्याप्त जीविका का अधिकार,
(c) अपनी संस्कृति की रक्षा का अधिकार,
(d) निजता का अधिकार।
उत्तर-(c)

NCERT Solutions for Class 9th: पाठ 2 – संविधान निर्माण

13 संविधान का वह कथन जिसमें कोई देश अपने संविधान के बुनियादी मूल्यों और अवधारणाओं को स्पष्ट ढंग से कहता है, कहलाता है-
(a) अनुच्छेद,
(b) प्रस्तावना,
(c) प्रारूप,
(d) दर्शन।
उत्तर-(b)

14 भारत का संविधान कब बना?
(a) 26 जनवरी 1949,
(b) 26 जनवरी 1950.
(c) 26 नवम्बर 1949,
(d) 26 नवम्बर 1950.
उत्तर-(c)

15 संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी?
(a) दिसम्बर 1945 में,
(b) दिसम्बर 1946 में,
(c) नवम्बर 1946 में,
(d) नवम्बर 1945 में।
उत्तर-(b)

16 विश्व का सबसे बड़ा एवं लिखित संविधान किस देश का है?
(a) आस्ट्रेलिया,
(b) चीन,
(c) भारत,
(d) अमेरिका।
उत्तर-(c)

17 भारत के संविधान की व्याख्या का अधिकार है-
(a) सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों,
(b) राष्ट्रपति,
(c) भारतीय संसद,
(d) प्रधानमंत्री।
उत्तर-(a)

18 भारतीय संविधान के अनुसार कितने प्रकार के मौलिक अधिकार प्रत्येक नागरिकों को प्रदान किए गए है ?
(a) 8,
(b) 6,
(c) 9,
(d) 10.
उत्तर-(b)

संविधान निर्माण पाठ 3 अति लघु उत्तरीय प्रश्न के उतर, Ncert Solution For Class 9th Civics

1 संविधान किसे कहते हैं ?
उत्तर-ऐसे सभी बुनियादी नियमों का सम्मिलित रूप जिनका पालन नागरिकों और सरकार दोनों को करना होता है, संविधान कहलाता है।

2 रंगभेद की नीति से आपका क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-रंगभेद की नीति नस्ली भेदभाव पर आधारित उस व्यवस्था को कहते हैं जो विशिष्ट तौर पर दक्षिणी अफ्रीका में 1948 से 1994 के बीच में चलाई गई।

3 हमारे संविधान को देश का मूलभूत कानून क्यों कहा जाता है ?
उत्तर-हमारे संविधान को देश का मूलभूत कानून कहा जाता है क्योंकि इसका महत्व देश के साधारण कानूनों से अधिक है। संविधान के उपबंधों का उल्लंघन करने वाला कोई भी कानून अवैध होगा। अर्थात् उसका कोई मूल्य या नहत्व नहीं होगा।

4 दक्षिणी अफ्रीका को श्वेत अल्पमत और अश्वेत बहुमत के लोग एक संयुक्त संविधान तैयार करने की बात पर क्यों नहीं सहमत थे?
उत्तर-दक्षिणी अफ्रीका के श्वेत अल्पमत के लोगों ने अश्वेत बहुमत के लोगों पर बहुत जुल्म ढाए थे इसलिए उनका एक संयुक्त संविधान निर्माण करने के लिए तैयार हो जाना आसान नहीं था।

5 ‘निवारक विरोध का क्या अर्थ है ? इसके अन्तर्गत किसी व्यक्ति को कितने दिन के लिए गिरफ्तार किया जा सकता है ?
उत्तर-इसका अर्थ है कि यदि सरकार का यह संदेह हो कि अमुक व्यक्ति के स्वतंत्र रहने से कानून तथा व्यवस्था या देश की अखण्डता और एकता को खतरा है तो उस व्यक्ति को नजरबंद या गिरफ्तार किया जा सकता है। किसी व्यक्ति को इसके अन्तर्गत तीन महीने की अवधि तक गिरफ्तार किया जा सकता है।

6 नेल्सन मंडेला कौन हैं ?
उत्तर-नेल्सन मंडेला दक्षिणी अफ्रीका के एक महान राष्ट्रीय नेता हैं जिन्होंने अपने देश की स्वतंत्रता के लिए एक लम्बा संघर्ष किया। जब दक्षिणी अफ्रीका स्वतंत्र हुआ तो वे स्वतंत्र दक्षिणी अफ्रीका के प्रथम राष्ट्रपति बने।

7 नेल्सन मंडेला को कब जेल से छोड़ा गया ? रंगभेदी सरकार के पतन के बाद क्या हुआ ?
उत्तर-नेल्सन मंडेला को 26 अप्रैल, 1994 की मध्य रात्रि को जेल से छोड़ दिया गया। रंगभेदी सरकार के अंत के बाद बहुप्रजातीय सरकार की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ।

8 राज्य किनके लिए अलग प्रावधान कर सकता है ?
उत्तर-स्त्रियों, बच्चों, अनुसूचित जातियों, जन-जातियों तथा पिछड़े वर्गों के लिए।

संविधान निर्माण पाठ 3 NCERT Solutions, (कक्षा नवीं), सामाजिक विज्ञान Class 9 Notes

9 समानता के अधिकार के अन्तर्गत किन बातों को लेकर भेदभाव नहीं किया जा सकता?
उत्तर-इसके अन्तर्गत जाति, धर्म या वर्ण, जन्म स्थान को लेकर भेदभाव नहीं किया जा सकता।

10 किन दो क्षेत्रों को छोड़कर अन्य उपाधियों को खत्म कर दिया गया है ?
उत्तर-सेना तथा शिक्षा सम्बन्धी उपाधियों के अतिरिक्त अन्य सभी उपाधियों खत्म कर दी गई हैं।

11 किसी भी बंदी बनाए गए व्यक्ति को कितने समय के भीतर मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत करना आवश्यक है ?
उत्तर-24 घंटे के भीतर किसी बंदी बनाए गए व्यक्ति को मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत करना आवश्यक होता है।

12 ‘बेगार’ का क्या अर्थ है ?
उत्तर-‘बेगार’ का अर्थ है किसी व्यक्ति को मजबूर कर उससे बिना वेतन के काम करवाना।

13 “रिट’ का क्या अर्थ है ?
उत्तर-‘रिट’ उन आदेशों का वैधानिक नाम है जो न्यायालय द्वारा सरकार को दिए जाते हैं।

14 आप कैसे कह सकते हैं कि संविधान की प्रस्तावना कानूनी तौर पर संविधान का हिस्सा नहीं है ?
उत्तर-क्योंकि प्रस्तावना में वर्णित उद्देश्य सरकार द्वारा क्रियान्वित या पूरे न किए जाने पर न्यायालय में दावा प्रस्तुत नहीं किया जा सकता।

15 संप्रभुता का क्या अर्थ है ?
उत्तर-जनता को घरेलू और वैदेशिक दोनों तरह के मुद्दों पर निर्णय लेने का सर्वोच्च
अधिकार है। भारत सरकार किसी भी बाह्य शक्ति के आदेश को मानने के लिए
बाध्य नहीं है।

16 समाजवादी शब्द की व्याख्या करें।
उत्तर-धनोत्पादन समाज के संयुक्त प्रयास से होता है। अतः इसमें समाज की समान हिस्सेदारी रहे। सामाजिक और आर्थिक असमानताओं को कम करने के लिए सरकार भूमि और उद्योग के स्वामित्व को विनियमित करें।

17 धर्मनिरपेक्ष क्या है ?
उत्तर-नागरिकों को किसी भी धर्म का अनुष्ठान करने की पूर्ण स्वतंत्रता ही धर्मनिरपेक्ष स्थिति है। राज्य का अपना कोई विशेष धर्म न रहे। सरकार सभी धार्मिक आस्थाओं और अनुष्ठानों को सम्मान दे।

संविधान निर्माण पाठ 3 क्लास 9th राजनीति विज्ञान नोट्स

18 न्याय को परिभाषित करें।
उत्तर-नागरिकों के साथ जाति, धर्म और लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता है। सामाजिक असमानताओं को कम किया जाता है। सरकार सभी के लिए कल्याणकारी कार्य करें विशेषकर उन समूहों का ध्यान रखे जो पिछड़े हुए हैं।

19 स्वतंत्रता को परिभाषित करें।
उत्तर-नागरिकों की विचारधारा, विचारों को व्यक्त करने के ढंग तथा विचारों को कार्यों में परिणत करने के तौर-तरीके पर किसी तरह का अंकुश अथवा अनावश्यक प्रतिबंधों का न रहना ही स्वतंत्रता है।

20 समानता को परिभाषित करें।
उत्तर-कानून के समक्ष सभी को समान समझना, परम्परागत असमानताओं का अंत और समान अवसरों की गारंटी देना ही समानता है।

21 बंधुत्व को परिभाषित करें।
उत्तर-सभी को परिवार के सदस्य जैसा समझकर व्यवहार करना और किसी को भी अपने से नीचा न मानने की भावना ही बंधुत्व है।

22 भारत और दक्षिणी अफ्रीका में यूरोपीय उपनिवेशवाद का कोई एक अंतर बताएँ।
उत्तर भारत में उपनिवेशवादी देशों (जैसे पुर्तगाल, हालैंड, इंग्लैंड और फ्राँस) के निवासियों ने केवल अपना शासन किया परन्तु इस देश में स्थायी रूप से रहना शुरू नहीं किया। परन्तु दक्षिणी अफ्रीका में बहुत से उपनिवेशी लोग वहीं बस भी गए और वहाँ उन्होंने स्थायी रूप में रहना शुरू कर दिया।

23 हमारे राष्ट्रीय नेताओं को अपनी स्वतंत्रता की लड़ाई में अनेक अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं ने प्रभावित किया। उनमें से किन्हीं तीन का नाम लिखें।
उत्तर-(क) इंग्लैंड की 1688 की शानदार क्रांति,
(ख) अमेरिका की स्वतंत्रता (1776-1783),
(ग) फ्रांस की क्रांति (1789-1815).

24 उन तीन सूचियों के नाम बताओं जिनके अनुसार भारत में केन्द्र व राज्यों के मध्य शक्तियाँ विभाजित की गयी हैं।
उत्तर-तीन सूचियाँ जिनके अनुसार केन्द्र व राज्यों में शक्तियाँ विभाजित की गई हैं-
(क) संघ सूची इसमें 97 विषय हैं।
(ख) राज्य सूची इसमें 66 विषय रखे गये हैं।
(ग) समवर्ती सूची इसमें 47 विषय हैं।

25 उन बुनियादी मूल्यों का नाम लिखें जिन पर 1946 ई० में संविधान सभा के निर्माण से पहले ही भारतीय नेताओं में सहमति बन चुकी थी।
उत्तर-(क) सार्वभौम वयस्क मताधिकार,
(ख) स्वतंत्रता और समानता का अधिकार,
(ग) अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा ।

26 संविधान निर्माण में इन नेताओं और उनकी भूमिका में मेल बैठाएँ
(क) मोतीलाल नेहरू
(i) संविधान सभा के अध्यक्ष,
(ख) बी० आर० अंबेडकर
(ii) संविधान सभा की सदस्य,
(ग) राजेंद्र प्रसाद
(iii) प्रारूप कमेटी के अध्यक्ष,
(घ) सरोजिनी नायडू (iv) 1928 में भारत का संविधान बनाया।
उत्तर-(क) → (iv)
(ख) → (iii)
(ग ) → (i)
(घ) → (ii)

27 हमारे संविधान को दिशा देने वाले ये कुछ मूल्य और उनके अर्थ हैं इनमें मेल बैठाएँ-
(क) संप्रभु
(i) सरकार किसी धर्म के निर्देशों के अनुसार काम नहीं करेगी,
(ख) गणतंत्र
(ii) फैसले लेने का सर्वोच्च अधिकार लोगों के पास है,
(ग) बंधुत्व
(iii) शासन प्रमुख एक चुना हुआ व्यक्ति है,
(घ) धर्मनिरपेक्ष
(iv) लोगों को आपस में परिवार की तरह रहना चाहिए।
उत्तर-(क)→ (ii)
(ख) →(iii)
(ग) → (iv)
(घ) → (i)

JAC BOARD