पाठ 1 – सत्ता की साझेदारी लोकतांत्रिक राजनीति के नोट्स | Class 10th Ncert Solution Civics के इस अध्याय में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है , इस अध्याय में इस पाठ से जुड़ी महत्वपूर्ण अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के बारे में बात करने वाले है जो पिछले कई बार परीक्षा में पूछे जा चुके है |
पाठ 1 – सत्ता की साझेदारी लोकतांत्रिक राजनीति के नोट्स | Class 10th Ncert Solution Civics
सत्ता की साझेदारी पाठ 1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
सत्ता की साझेदारी पाठ लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
सत्ता की साझेदारी पाठ अति लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
1 एथनीक या जातीय से आपका क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-सामाजिक विभाजन जिसमें हर समूह अपनी-अपनी संस्कृति को अलग मानता है यानी यह साझी संस्कृति पर आधारित सामाजिक विभाजन है।
किसी भी जातीय समूह के सभी सदस्य मानते हैं कि उनकी उत्पत्ति समान पूर्वजों से हुई है और इसी कारण उनकी शारीरिक बनावट और संस्कृति एक जैसी है। जरूरी नहीं कि ऐसे समूह के सदस्य किसी एक धर्म के मानने वाले हों या उनकी राष्ट्रीयता एक हो।
2 सत्ता की साझेदारी से आपका क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-जब देश की सत्ता में देश के अन्दर रहने वाले सभी वर्गों को हिस्सेदार बनाया जाता है तो इस व्यवस्था को सत्ता की झेदारी कहा जाता है।
3 सत्ता की साझेदारी से क्या लाभ है ?
उत्तर-सत्ता की साझेदारी से देश में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को बेगानेपन का एहसास नहीं होता और सभी मिलजुल कर रह सकते हैं।
4 गृहयुद्ध किसे कहते हैं ?
उत्तर-जब एक ही देश में रहने वाले विभिन्न गुटों में आपसी संघर्ष और मार-काट शुरू हो जाती है तो ऐसी खानाजंगी को गृहयुद्ध का नाम दिया जाता है, जैसे श्रीलंका में तमिलों और सिंहली समुदाय में अभी तक गृहयुद्ध चल रहा है।
5 श्रीलंका में आपसी झगड़े का मुख्य कारण क्या है ?
उत्तर-श्रीलंका की जनसंख्या में 74% सिंहलियों का है जबकि 18% भाग तमिलों का है। वहाँ की सरकार ने सिंहलियों के बहुसंख्यवाद को तमिलों पर थोपने का प्रयत्न किया जो तमिलों को सहन न हो सका। ऐसे में वहाँ गृहयुद्ध शुरू हो गया जो आज तक शांत होने का नाम नहीं ले रहा।
NCERT Solutions for Class 10th: पाठ 1 – सत्ता की साझेदारी लोकतान्त्रिक राजनीति
6 युक्तिपरक कारण किसे कहा जाता है ?
उत्तर-युक्तिपरक कारण वे होते हैं जिन्हें कोई भी फैसला करते समय ध्यान में रखा जाता है ताकि सावधानीपूर्वक हिसाब लगाए बिना जल्दी में कोई गलत काम न हो जाए। युक्तिपरक कारण ही हमें हानि-लाभ को ध्यान में रखने के लिए प्रेरित करते हैं।
7 सामुदायिक सरकार से आपका क्या तात्पर्य है?
उत्तर-सामुदायिक सरकार ऐसी सरकार को कहते हैं जिसका चुनाव एक ही भाषा बोलने वाले लोग करते हैं जैसे बेल्जियम में रहने वाले डच, फ्रेंच और जर्मन बोलने वाले समुदाय। ऐसी सरकार को संस्कृति, शिक्षा और भाषा जैसे मसलों पर फैसले लेने का अधिकार होता है।
8 श्रीलंका की कुल आबादी में सिंहलियों और तमिलों की आबादी का क्या अनुपात है?
उत्तर-सिंहलियों की आबादी कोई 74% है जबकि तमिलों की कोई 18% I
9 बेल्जियम को स्वतंत्रता कब प्राप्त हुई?
उत्तर-4 अक्टूबर, 1830 ई० को परन्तु उसे मान्यता 19 अप्रैल, 1839 ई० को दी गई।
10 बेल्जियम में मुख्य रूप से कौन-सी भाषाएँ बोली जाती थी?
उत्तर-डच, फ्रेंच और जर्मन भाषाएँ।
11 1970 और 1993 के मध्य बेल्जियम के संविधान में चार बार संशोधन करने की क्यों आवश्यकता पड़ी?
उत्तर-ताकि देश में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को बेगानेपन का एहसास न हो और सभी आपस में मिलजुल कर रह सके।
12 बेल्जियम में डचों की आबादी कितना प्रतिशत है ?
उत्तर-59%
13 श्रीलंका में बहुसंख्यक कौन हैं ?
उत्तर-सिंहली।
14 श्रीलंका कब स्वतंत्र राष्ट्र बना?
उत्तर-1948
15 श्रीलंका में तमिल देश की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत है ?
उत्तर-18%
16 श्रीलंका में सत्ता की साझेदारी का क्या आधार है ?
उत्तर-बहुसंख्यवाद।
17 श्रीलंका की राजधानी क्या है ?
उत्तर-कोलम्बो।
18 सामूहिक सरकार का उदाहरण किस देश में मिलता है ?
उत्तर-बेल्जियम।
19 भारत में किस प्रकार की शासन प्रणाली है ?
उत्तर-संसदीय। jac board