सर्वनाम विशेषण की परिभाषा नामक इस ब्लॉग पोस्ट में आप सभी विद्यार्थी को यहाँ जानने को मिलेगा की सर्वनाम और विशेषण किसे कहते है , इन दोनों के कितने भेद है , उनके अलग अलग विस्तार से उदहारण के साथ बताया गया है , तथा इनसे जुड़ी सभी प्रकार के प्रश्नोत्तर भी अध्ययन करने को मिलेगा इसलिए इस ब्लॉग में आए सभी विद्यार्थियों से निवेदन है की वे इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा अध्ययन करे ताकि इनसे जुड़ी सभी जानकारी आपको मिल सके
सर्वनाम किसे कहते है ?
जो शब्द संज्ञा के स्थान पर आए, उन्हें सर्वनाम कहते हैं। सर्वनाम भाषा को सहज और सुविधानजक बनाते हैं।
सर्वनाम के भेद :-
- पुरुषवाचक सर्वनाम
- निश्चयवाचक सर्वनाम
- अनिश्चयवाचक सर्वनाम
- संबंधवाचक सर्वनाम
- प्रश्नवाचक सर्वनाम
- निजवाचक सर्वनाम
(क) पुरुषवाचक सर्वनाम
जो सर्वनाम किसी पुरुष या व्यक्ति के स्थान परप्रयुक्त हो, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। यह पुरुष ( व्यक्ति ) कहने वाला, सुनने वाला तथा अन्य ( चर्चित व्यक्ति ) भी हो सकता है। इसी आधार पर पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद किए गए हैं :-
1. उत्तम पुरुष,
2. मध्यम पुरुष तथा
3. अन्य पुरुष ।
उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम- वक्ता या लेखक अपने नाम / नामों के स्थान पर जिन सर्वनामों का प्रयोग करते हैं, उन्हें
उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे- मैं, मेरा, हमारा, हमें आदि।
मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम- श्रोता या पाठक के नामों के स्थान पर वक्ता या लेखक जिन सर्वनामों का प्रयोग करते हैं उसे मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे- तेरा, तुझे, तुम, तुम्हारा, आपआदि।
अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम- वक्ता-श्रोता और लेखक-पाठक के अतिरिक्त अन्य व्यक्ति, प्राणी या वस्तु के लिए जिस सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है, उसे अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे- यह, उसे, उन, वह आदि।
(ख) निश्चयवाचक सर्वनाम- इस सर्वनाम से किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु, स्थान की ओर संकेत किया जाए उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे- यह, वह, ये, वे आदि।
(ग) अनिश्चयवाचक सर्वनाम- जिस सर्वनाम से किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु, स्थान का ठीक-ठीक बोध न हो, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- कोई, कुछ, किसी आदि।
(घ) संबंधवाचक सर्वनाम– जिन सर्वनामों से दो बातों का संबंध प्रकट होता है, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे- जो-सो, वह-जो, जिसे-वही, जिसे-उसे आदि।
(ङ) प्रश्नवाचक सर्वनाम- जो सर्वनाम प्रश्न पूछने के लिए प्रयोग में आता है, उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं।जैसे- कौन, किसे, क्या, किसने, कब, क्यों आदि।
(च) निजवाचक सर्वनाम- वक्ता या लेखक स्वयं के लिए जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग करता है, उन्हे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे- आप, अपने-आप, स्वयं, खुद, स्व, निज आदि।
सर्वनाम विशेषण की परिभाषा नामक पोस्ट में नीचे कुछ सवाल में से सर्वनाम बताएँ
1 शायद दरवाजे पर कोई है।
उत्तर- अनिश्चयवाचक सर्वनाम ।
2 यह मेरी साइकिल है।
उत्तर- निश्चयवाचक सर्वनाम।
3 वहाँ कौन गया है ?
उत्तर- प्रश्नवाचक सर्वनाम।
4 मैं अपनी पुस्तक ले जा रहा हूँ।
उत्तर- निजवाचक सर्वनाम ।
5 जो परिश्रम करेगा वह पास होगा।
उत्तर- संबंधवाचक सर्वनाम।
6 दाल में कुछ पड़ा है।
उत्तर- अनिश्चयवाचक सर्वनाम ।
7 वे आ रहे हैं।
उत्तर- अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम।
8 तुम्हारा भाई पढ़ता है।
उत्तर- मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम।
9 हमें खाना खाना है।
उत्तर- उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम ।
10 आप मुझसे क्या अपेक्षा रखते हैं ?
उत्तर- प्रश्नवाचक सर्वनाम।
11 वह तुम्हारी बहन है।
उत्तर- निश्चवाचक सर्वनाम।
12 तुम्हारे बिस्तर पर कुछ पड़ा है।
उत्तर- अनिश्चयवाचक सर्वनाम।
उपर्युक्त सर्वनामों से रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1 ———- काम बिगाड़ दिया।
उत्तर- उसने।
2 ———- मानते हो कि —– सदा सत्य बोलता है।
उत्तर- तुम, वह।
3 ——— शीघ्र जाइए और ——–बुलाकर लाइए।
उत्तर- आप, उनको।
4 सौरव का ———खो गया।
उत्तर- कुछ। 5 बाहर—–आया है।
उत्तर- कोई।·
सर्वनाम विशेषण की परिभाषा नामक पोस्ट में अब विशेषण के बारे जानकारी
विशेषण किसे कहते हैं ?
संज्ञा और सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं। जैसे- सोनू अच्छा लड़का है। इसमें ‘अच्छा’ सोनू का विशेषण है।
2 विशेष्य किसे कहते हैं ?
उत्तर- विशेषण शब्द जिस शब्द या संज्ञा की विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेष्य कहते हैं।जैसे- यह मैदान खाली पड़ा है,रानी ने लाल फ्रॉक पहनी है,इन वाक्यों में फ्रॉक, मैदान विशेष्य है।
3 प्रविशेषण किसे कहते हैं ?
उत्तर- जो शब्द विशेषण की विशेषता बताते हैं, उन्हें प्रविशेषण कहते हैं। जैसे- राजू बहुत चतुर है। यहाँ ‘बहुत’ शब्द ‘चतुर’ विशेषण की विशेषता बता रहा है, इसलिए ‘बहुत’ प्रविशेषण है।
4 विशेषण के कितने भेद होते हैं। वर्णन करें।
उत्तर- विशेषण चार प्रकार के होते हैं-
(क) गुणवाचक विशेषण- संज्ञा, सर्वनाम के गुण, रूप, रंग, आकार, काल, स्थान, दशा स्थिति, स्वभाव का बोध कराता है।जैसे- अच्छा, नम्र, बुरा, भारतीय, मोटा, नीला आदि।
(ख) परिमाणवाचक विशेषण- संज्ञा, सर्वनाम के नापतौल की विशेषता का बोध कराता है।जैसे- चार लीटर पेट्रोल, थोड़ा दूध, कुछ आम, 10 मीटर कपड़ा आदि।
(ग) संख्यावाचक विशेषण- संज्ञा, सर्वनाम की संख्या संबंधी विशेषता का बोध कराता है।जैसे- दो दर्जन केले, कई लड़के, कुछ फल, 60 छात्र आदि।
(घ) सार्वनामिक विशेषण- जो सर्वनाम संज्ञा के विशेषण रूप में प्रयुक्त होते हैं।जैसे- वह लड़की जा रही है।यह मेरा घर है आदि।
5 सर्वनाम और सार्वनामिक विशेषण में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर- वे शब्द जो संज्ञा के स्थान पर आए वे सर्वनाम कहलाते हैं और जो शब्द संज्ञा से पहले लग कर विशेषण का कार्य करे वे सार्वनामिक विशेषण कहलाते हैं।जैसे- वह जा रहा है (सर्वनाम)/ वह लड़का जा रहा है (सार्वनामिक विशेषण)।
सर्वनाम विशेषण की परिभाषा नामक पोस्ट में शब्द को विशेषण बनाना कर बताया गया है
शब्द विशेषण | शब्द विशेषण |
उल्लास उल्लसित समाज सामाजिक इतिहास ऐतिहासिक वर्ष वार्षिक पुस्तक पुस्तकीय धर्म धार्मिक साहित्य साहित्यिक प्यास प्यासा ओजस ओजस्वी आलसी आलस्य अनुकरण अनुकरणीय इच्छा ऐच्छिक |
कलंक कलंकित विष विषैला दिन दैनिक संकेत सांकेतिक सुगंध सुगंधित संस्कृत सांस्कृतिक संप्रदाय सांप्रदायिक रक्षा रक्षित घरेलू घर लालिमा लाल सुंदरता सुंदर |
सर्वनाम विशेषण की परिभाषा नामक पोस्ट सवाल में निर्देशानुसार उत्तर दें :-
1 उसकी गाड़ी में ——- अनाज भरा है।(परिणामवाचक विशेषण से वाक्य पूरा करें। )
उत्तर- उसकी गाड़ी में 11 क्विंटल अनाज भरा है।
2 मेरी कक्षा में—— छात्र पढ़ते हैं। (संख्यावाचक विशेषण से वाक्य पूरा करें। )
उत्तर- मेरी कक्षा में 50 छात्र पढ़ते हैं।
3 नीता ने कहा कि——-माँ मुझे बहुत प्यार करती है। (सार्वनामिक विशेषणसे वाक्य पूरा करें।)
उत्तर- नीता ने कहा कि उसकी माँ मुझे बहुत प्यार करती है।
4 घर में ——- भी खाना नहीं है। (परिणामवाचक विशेषण से वाक्य पूरा करें।)
उत्तर – घर में थोड़ा भी खाना नहीं है।
5 क्या ———-कुर्सी तुम्हारी है ? (सार्वनामिक विशेषण से वाक्य पूरा करें।)
उत्तर- क्या यह कुर्सी तुम्हारी है ।
6 मत भूलो कि——-देश हमारा है। (सार्वनामिक विशेषण से वाक्य पूरा करें।)
उत्तर- मत भूलो कि यह देश हमारा है।
7 राकेश ——– चालाक है। (प्रविशेषण से वाक्य पूरा करें।)
उत्तर- राकेश बहुत चालाक है।
8 आपने मुझ पर बड़ा——- बोझ डाल दिया। (विशेषण से वाक्य पूरा करें। )
उत्तर- आपने मुझ पर बड़ा भारी बोझ डाल दिया।
9 सुशील बहुत ईमानदार ——- है।(विशेष्य से वाक्य पूरा करें।)
उत्तर- सुशील बहुत ईमानदार व्यक्ति है।
10 चंद्रशेखर आजाद———-पराक्रमी क्रांतिकारी थे(प्रविशेषण से वाक्य पूरा करें।)
उत्तर- चंद्रशेखर आजाद महान पराक्रमी क्रांतिकारी थे।
11——अमरूद प्रसिद्ध है। (‘इलाहाबाद के विशेषण द्वारा वाक्य को पूरा करें।)
उत्तर- इलाहाबादी अमरूद प्रसिद्ध है।
12 बनारस का लँगड़ा आम बहुत प्रसिद्ध है(रेखांकित शब्द का विशेषण केरूप में प्रयोग करें।)
उत्तर- बनारसी लंगड़ा आम बहुत प्रसिद्ध है।
13 इतिहास के छात्र —— घटनाओं को जानते हैं(रेखांकित शब्द के विशेषण से वाक्य पूरा करें।)
उत्तर- इतिहास के छात्र ऐतिहासिक घटनाओं को जानते हैं।
14—— का मत है सूरदास जन्मांध नहीं थे। (उपयुक्त विशेषण लिखें।)
उत्तर- विद्वानों का मत है कि सूरदास जन्मांध नहीं थे।
15 हमारा देश भारत अत्यंत प्राचीन है।(प्रविशेषण छाँटकर लिखें।)
।उत्तर- अत्यंत।
16 मैं पूर्ण स्वस्थ हूँ।(प्रविशेषण छाँटकर लिखें।)
उत्तर- पूर्ण।
17 यह कार बहुत अच्छी और बड़ी सुंदर है। (प्रविशेषण छाँटकर लिखें।)
उत्तर- बहुत, बड़ी।
- यदि आप क्लास 10th के किसी भी विषय को पाठ वाइज (Lesson Wise) अध्ययन करना या देखना चाहते है, तो यहाँ पर क्लिक करें उसके बाद आप क्लास X के कोई भी विषय का अपने पसंद के अनुसार पाठ select करके अध्ययन कर सकते है ।