संसाधन के रूप में लोग पाठ 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न |Ncert Solution For Class 9th Economics

संसाधन के रूप में लोग पाठ 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न |Ncert Solution For Class 9th Economics, के इस पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है, इस पाठ के माध्यम से आप सभी विद्यार्थियों को पाठ से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण परीक्षा उपयोगी अति लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर जो कि पिछले कई परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, इस ब्लॉग पोस्ट पर उन सभी प्रश्नों के उत्तर को कवर किया गया है, जिसे पढ़कर आप परीक्षा की तैयारी और अच्छी तरह से कर सकते हैं-

संसाधन के रूप में लोग पाठ 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर Ncert Solution For Class 9th

संसाधन के रूप में लोग पाठ 2 MCQ प्रश्न के उत्तर
संसाधन के रूप में लोग पाठ 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
संसाधन के रूप में लोग पाठ 2 लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
संसाधन के रूप में लोग पाठ 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के उत्तर

1 मानव पूँजी क्या है ?
उत्तर-मानव में निहित निपुणता, उत्पादक ज्ञान का भंडार मानव पूंजी है।

2 जनसंख्या कब मानव पूँजी बनती है ?
उत्तर-जनसंख्या मानव पूँजी तब बनती है जब उसमें शिक्षा, प्रशिक्षण के रूप में निवेश किया जाता है।

3 एक बड़ी जनसंख्या को किस प्रकार उत्पादक परिसम्पत्ति में परिवर्तित किया जा सकता है ?
उत्तर-मानव पूंजी में निवेश करके एक बड़ी जनसंख्या को उत्पादक परिसंपत्ति में परिवर्तित किया जा सकता है।

4 आर्थिक क्रियाओं के दो भाग लिखें।
उत्तर-बाजार क्रियाओं के दो भाग हैं-
(क) बाजार क्रियाएँ,
(ख) गैर बाजार क्रियाएँ।

5 जनसंख्या की गुणवत्ता अंत में क्या निर्णय लेती है ?
उत्तर-जनसंख्या की गुणवत्ता अंत में एक देश की संवृद्धि का निर्णय लेती है।

6 किस प्रकार की जनसंख्या अर्थव्यवस्था पर एक भार है ?
उत्तर-अशिक्षित तथा अस्वस्थ जनसंख्या अर्थव्यवस्था पर एक भार है।

7 किस प्रकार की जनसंख्या अर्थव्यवस्था की परिसंपत्ति हैं ?
उत्तर-शिक्षित तथा स्वस्थ जनसंख्या देश की परिसम्पत्ति है।

8 व्यक्ति की आय का निर्धारण किस आधार पर होता है ?
उत्तर-एक व्यक्ति की आय का निर्धारण उसकी शिक्षा तथा निपुणता के आधार पर होता है।

9 बाजार में एक व्यक्ति की आय के मुख्य निर्धारक कौन हैं ?
उत्तर-शिक्षा तथा निपुणता बाजार में एक व्यक्ति की आय के मुख्य निर्धारक हैं।

10 शिक्षा से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-शिक्षा का अभिप्राय है लोगों में पढ़ने, लिखने और समझने की योग्यता ।

NCERT Solutions for Class 9th: पाठ 2 – संसाधन के रूप में लोग

11 भारत में शैक्षणिक उपलब्धता के संकेतक लिखें।
उत्तर-साक्षरता दर, सकल नामांकन दर, सरकार का शिक्षा पर व्यय तथा तकनीकी शिक्षा शैक्षणिक उपलब्धता के संकेतक हैं।

12 मृत्यु दर से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-मृत्यु दर से अभिप्राय है एक विशेष वर्ष में प्रति 1000 व्यक्तियों पर मरने वालों की संख्या।

13 जन्मदर से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-जन्मदर से अभिप्राय है एक विशेष वर्ष में प्रति 1000 व्यक्तियों के पीछे बच्चे पैदा होने वाली संख्या।

14 भारत में जन्म दर 25 है। इस कथन से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-इसका अर्थ है एक वर्ष में 1000 व्यक्तियों के पीछे औसत 25 बच्चों का पैदा होना।

15 एक देश में एक विशेष वर्ष में जन्म दर तथा मृत्युदर क्रमशः 26 तथा 8 है। संवृद्धि दर ज्ञात करें।
उत्तर-संवृद्धि दर = जन्म दर मृत्यु दर
= 26-8
= 18

16 शिशु मृत्यु दर से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-शिशु मृत्यु दर से अभिप्राय प्रति 1000 नवजात शिशुओं में मरने वाले शिशुओं की संख्या।

17 2000 में जीवन प्रत्याशा क्या थी ?
उत्तर-2000 में जीवन प्रत्याशा 64 वर्ष से ऊपर थी

18 सन् 2000 में शिशु मृत्यु दर कितनी थी ?
उत्तर-सन् 2000 में शिशु मृत्यु दर 75 थी ।

19 शीला परिवार के लिए कार्य करती है। वह परिवार के बाहर आय कमाने के लिए काम नहीं करना चाहती। क्या वह बेरोजगार है ? कारण बताएँ।

उत्तर-शीला बेरोजगार नहीं है, क्योंकि वह परिवार के बाद आय कमाने के उद्देश्य से काम नहीं करना चाहती अर्थात् घर के बाद काम करने की इच्छा नहीं है।

20 एक देश की श्रमशक्ति क्या है ?
उत्तर-एक देश की श्रमशक्ति में 15-59 वर्ष के वे सब लोग शामिल हैं जो काम करने के योग्य हैं और काम करने की इच्छा रखते हैं ।

21 बेरोजगारी के कोई दो दोष लिखें।
उत्तर-(क) बेरोजगारी से आश्रितों की संख्या में वृद्धि हो जाती है। फलस्वरूप जीवनस्तर गिर जाता है।
(ख) बेरोजगारी से मानवशक्ति संसाधन व्यर्थ जाता है।

संसाधन के रूप में लोग Questions and AnswersClass 9

22 सबसे अधिक श्रम खपाने वाला अर्थव्यवस्था का कौन-सा क्षेत्र है ?
उत्तर-कृषि क्षेत्र सबसे अधिक श्रम खपाने वाला अर्थव्यवस्था का क्षेत्र है।

23 कृषि पर जनसंख्या की निर्भरता क्यों कम हो गई है ?
उत्तर-प्रच्छन्न बेरोजगारी तथा श्रमिकों का दूसरे, तीसरे क्षेत्र की ओर जाने के कारण कृषि पर जनसंख्या की निर्भरता कम हो गई है।

24 मनुष्यों के गुणात्मक पक्ष को कैसे विकसित किया जा सकता है ?
उत्तर-मनुष्य में शिक्षा, प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से निवेश करके उन्हीं गुणात्मक पक्ष को विकसित किया जा सकता है।

25 भारतीय ग्रामीण क्षेत्र में हम किस प्रकार की बेरोजगारी पाते हैं ?
उत्तर-हम ग्रामीण क्षेत्र में प्रच्छन्न बेरोजगारी तथा मौसमी बेरोजगारी पाते हैं।

26 ग्रामीण क्षेत्र में प्रच्छन्न बेरोजगारी क्यों पाई जाती है ? कोई दो कारण लिखें।
उत्तर-(क) अधिक श्रम शक्ति का होना,
(ख) ग्रामीण क्षेत्र में सहायक, वैकल्पिक व्यवस्था का न होना।

27 ग्रामीण क्षेत्र में मौसमी बेरोजगारी क्यों पाई जाती है ?
उत्तर-ग्रामीण क्षेत्र में कृषि मुख्य क्रिया है और कृषि एक मौसमी क्रिया है। अतः किसानों तथा कृषि श्रमिकों को पूरे साल काम नहीं मिलता। वे साल के कुछ महीने बेरोजगार रहते हैं। अतः ग्रामीण क्षेत्र में मौसमी बेरोजगारी पाई जाती है।

28 शहरी क्षेत्र में किस प्रकार बेरोजगारी पाई जाती है ?
उत्तर-शहरी क्षेत्र में दो प्रकार की बेराजगारी पाई जाती है-
(क) शिक्षित बेरोजगारी,
(ख) औद्योगिक बेरोजगारी।

29 शहरी क्षेत्र में शिक्षित बेरोजगारी क्यों पाई जाती है ?
उत्तर-शहरी क्षेत्र में शिक्षित बेरोजगारी निम्नांकित कारणों से पाई जाती है-
(क) देश के अंदर सामान्य शिक्षा का तेजी से विस्तार ।
(ख) दोषपूर्ण शिक्षा प्रणाली जो नौकरी उन्मुख नहीं है।

30 औद्योगिक बेरोजगारी से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-औद्योगिक बेरोजगारी से अभिप्राय अशिक्षितों में बेरोजगारी है जो उद्योगों,
खनन, परिवहन, व्यापार, निर्माण आदि क्रियाओं में काम करना चाहते हैं, परंतु
कम औद्योगिक विकास के कारण उन्हें काम नहीं मिलता।

31 भारत में औद्योगिक बेरोजगारी की समस्या गंभीर क्यों बन गई है ?
उत्तर-भारत में औद्योगिक बेरोजगारी की समस्या निम्न कारणों से बन गई हैं-
(क) नौकरी की तलाश में शहरों में ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि।
(ख) उद्योगों में पूँजी प्रधान विधियों का प्रयोग।

संसाधन के रूप में लोग Notes Class 9

32 कौन-से कारक जनसंख्या की गुणवत्ता को बढ़ाते है ?
उत्तर-(क) साक्षरता दर,
(ख) लोगों का स्वास्थ्य और
(ग) कौशल निर्माण।

33 शिक्षा किस प्रकार मानव विकास का महत्त्वपूर्ण कारक है ?
उत्तर-(क) शिक्षा किसी भी व्यक्ति के लिये प्रगति के नए क्षितिज खोल देती है।
(ख) यह लोगों में नई आशाएँ और आकांक्षाएँ पैदा कर देती है।
(ग) यह जीवन के मूल्यों को विकसित करती है।

34 सर्व-शिक्षा अभियान क्या है ?
उत्तर-यह एक शिक्षा अभियान है जिसका उद्देश्य यह है कि 2010 तक 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी स्कूली बच्चों को प्राथमिक शिक्षा अवश्य प्रदान की जाए।

35 स्कूल के बच्चों के लिये दोपहर भोजन की योजना क्यों कार्यान्वित की गई है?
उत्तर-दोपहर के भोजन की योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि स्कूल में, उनकी उपस्थिति को सुनिश्चित बनाया जा सके, उनकी पोषण स्थिति में सुधार लाया जा सके।

36 शिशु मृत्यु दर को कैसे घटाया जा सकता है ?
उत्तर-(क) शिशुओं को संक्रमण से रक्षा की जानी चाहिए।
(ख) बच्चों के लिये अच्छे भोजन और पोषण की व्यवस्था की जानी चाहिए।
(ग) माताओं को शिशु-पालन में प्रशिक्षित करना चाहि।

37 ‘बेरोजगारी’ शब्द से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-यदि किसी विशेष वर्ग के लोग काम करने के योग्य तो होते हैं और काम भी करना चाहते हैं परन्तु उन्हें काम नहीं मिलता तो ऐसी अवस्था को बेरोजगारी कहा जाता है। NCERT