संघवाद पाठ 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर | Ncert Solution For Class 10th Civics के इस ब्लॉग पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है, आज हम बात करने वाले हैं, संघवाद पाठ से संबंधित सभी महत्वपूर्ण परीक्षा उपयोगी प्रश्नों के बारे में जो कई बार पिछली परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, उन सभी प्रश्नों को इस ब्लॉग पोस्ट पर कवर किया गया है जिसे पढ़कर आपको परीक्षा की तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी |
संघवाद पाठ 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर | Ncert Solution For Class 10th Civics
संघवाद पाठ 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
संघवाद पाठ 2 लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
संघवाद पाठ 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
1 संघवाद क्या है?
उत्तर-संघवाद सरकार की एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें सरकारी शक्तियों का विभाजन एक केन्द्रीय सत्ता और इसकी विभिन्न इकाईयों में होता है।
2 भारत में संघात्मक सरकार है या एकात्मक ?
उत्तर-भारत संघात्मक और एकात्मक सरकारों का मिश्रण है। दिखाई देने में यह संघात्मक है, परन्तु वास्तव में एकात्मक है।
3 कुछ देशों के नाम लिखें जहाँ एकात्मक सरकारें हैं।
उत्तर-इंग्लैंड, फ्रांस, इटली. चीन, जापान, उत्तर कोरिया और श्रीलंका में एकात्मक प्रकार की सरकारें हैं।
4 कुछ देशों के नाम लिखें जहाँ संघात्मक सरकारें कायम हैं।
उत्तर-संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, ब्राजील, अर्जनटाइना, बेल्जियम, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, आस्ट्रिया और भारत आदि।
5 राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व कितना है?
उत्तर-5 फीसदी से भी कम है।
6 भारतीय संघ में कितने स्तरीय शासन व्यवस्था का प्रावधान है ?
उत्तर-भारतीय संविधान द्वारा आरम्भ में दो स्तरीय शासन-व्यवस्था का प्रावधान किया गया, संघ सरकार एवं राज्य सरकार। बाद में भारतीय संघीय ढाँचे में पंचायतों और नगरपालिकाओं के रूप में तीसरा स्तर भी जोड़ा गया। तीनों स्तरों की शासन व्यवस्थाओं के अपने अलग-अलग अधिकार क्षेत्र हैं।
7 भारत में संघ या केन्द्र और राज्यों में शक्ति का बँटवारा कैसे किया गया है?
उत्तर-केन्द्र और राज्य सरकारों में विधायी शक्तियों का बँटवारा चार भागों या सूचियों में किया गया है जो इस प्रकार है-
(क) संघ या केन्द्रीय सूची,
(ख) राज्य सूची.
(ग) समवर्ती सूची,
(घ) अवशिष्ट शक्तियाँ।
8 संघ सूची से क्या तात्पर्य है। इसमें कौन-कौन से विषय सम्मिलित हैं ?
उत्तर-वह सूची जिसमें संघीय या केन्द्रीय सरकार के अधिकार क्षेत्र के विषय दे रखे हैं उसे संघ सूची कहते हैं। इस सूची में कोई 97 के लगभग विषय दे रखे हैं जिनमें से कुछ मुख्य हैं- प्रतिरक्षा, विदेशी मामले. मुद्रा, संचार, बैंकिंग आदि हैं जो राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे हैं।
9 राज्य सूची से क्या तात्पर्य है ? इसमें क्या-क्या विषय सम्मिलित हैं ?
उत्तर-राज्यसूची में ऐसे कोई 66 विषय सम्मिलित हैं जो प्रांतीय एवं स्थानीय महत्व के हैं। इनमें से मुख्य विषय कृषि, सिंचाई, व्यापार, वाणिज्य एवं पुलिस आदि हैं। इन विषयों पर राज्य सरकारें ही कानून बना सकती है।
संघवाद पाठ 2 class 10th के प्रश्न उत्तर
10 समवर्ती सूची से क्या तात्पर्य है? इसमें कौन-कौन से विषय सम्मिलित हैं?
उत्तर-समवर्ती सूची ऐसे विषय दे रखे हैं जिनका सम्बन्ध दोनों केन्द्र और राज्य सरकारों से होता है। इन विषयों की गिनती कोई 47 के लगभग है जिनमें से मुख्य दीवानी एवं फौजदारी, कानून, विवाह एवं तलाक, उत्तराधिकार, शिक्षा, वन, बिजली एवं श्रम संगठन आदि। इन विषयों पर दोनों तथा राज्यों की सरकारें कानून बना सकती है परन्तु विवाह के समय केन्द्र द्वारा बनाया गया कानून ही मान्य होगा।
11 अवशिष्ट शक्तियाँ किन्हें कहा जाता है ?
उत्तर-संघ सूची में 97. राज्य सूची में 66 और समवर्ती सूची में कोई 47 शासन सम्बन्धी विषय हैं। परन्तु फिर भी कुछ विषय ऐसे हो सकते हैं जिनका समावेश इन सूचियों में न हो पाया हो. ऐसे अवशिष्ट या बचे हुए विषयों पर संविधान द्वारा कानून बनाने का अधिकार केवल केन्द्र सरकार को दिया गया है।
12 विकेन्द्रीकरण क्या होता है ?
उत्तर-विकेन्द्रीकरण ऐसी व्यवस्था है जिसके अनुसार निर्णय लेने का अधिकार आगे छोटी-छोटी इकाइयों में बाँट दिया जाता है। भारत में सत्ता की साझेदारी तीन स्तरों में बाँट दी गई हैं- केन्द्रीय स्तर, राज्य स्तर और स्थानीय स्तर।
13 महापौर किसे कहते हैं ?
उत्तर-गाँवों में स्थानीय विषयों की देखभाल पंचायतें करती हैं वह कार्य शहरों में नगरपालिकाएँ और नगर निगमें करती हैं। छोटे नगरों के लिए नगरपालिकाएँ होती हैं जबकि बड़े नगरों के लिए नगर-निगमों की व्यवस्था होती है। नगर निगम के राजनीतिक प्रधान को महापौर या मेयर कहा जाता है।
14 गठबंधन सरकार से क्या समझते हैं ?
उत्तर-एक से ज्यादा राजनीतिक पार्टियों द्वारा साथ मिलकर बनाई गई सरकार को गठबंधन सरकार कहते हैं। आम तौर पर गठबंधन में शामिल दल एक राजनीतिक गठजोड़ करते हैं और एक साझा कार्यक्रम स्वीकार करते हैं।
15 एक ऐसे बड़े देश का नाम लिखें जिसमें संघवाद स्थापित नहीं है।
उत्तर-चीन जहाँ साम्यवाद का नियमों के आधार पर एकात्मक पद्धति विद्यमान है।
16 विश्व के कौन से देश ‘साथ आकर संघ बनाने की पद्धति पर गठित है ?
उत्तर-संयुक्त राज्य अमेरिका, स्विट्जरलैंड और आस्ट्रेलिया आदि।
17 विश्व के कौन से संघ-राज्यों ‘सबको साथ लेकर’ की पद्धति के स्वरूप पर संगठित है।
उत्तर-भारत, बेल्जियम, स्पेन आदि ‘सबको साथ लेकर’ की पद्धति के अनुसार संघवाद से जुड़े हुए हैं। ऐसे संघवाद की व्यवस्था में केन्द्रीय सरकार अधिक शक्तिशाली होती है।
18 क्या भारत में किसी राज्य को विशेष अधिकार भी दिए गए हैं ?
उत्तर-हौं, जम्मू और कश्मीर तथा भारत के उत्तर पूर्वी पहाड़ी राज्यों को।
19 तीन उन नए राज्यों का नाम लिखें जिनकी स्थापना हाल ही में (2000 ई०) हुई।
उत्तर-उत्तरांचल (उत्तराखण्ड), झारखण्ड और छत्तीसगढ़ तीन नए राज्यों की स्थापना हाल ही में 2000 ई० को हुई।
20 भारत में कितनी भाषाएँ बोली जाती हैं ?
उत्तर-भारत जैसे विशाल देश में कोई 1500 के लगभग भाषाएँ बोली जाती हैं। हिन्दी को राज्य भाषा का दर्जा दिया गया है।
21 हिन्दी के साथ-साथ कितनी भाषाओं को अनुसूचित भाषा का दर्जा दिया गया है?
उत्तर-भारतीय संविधान द्वारा हिन्दी के अलावा अन्य 21 भाषाओं को अनुसूचित भाषा का दर्जा दिया गया है। इस प्रकार कुल अनुसूचित भाषाएँ 22 हैं।
22 भारत के कितने प्रतिशत लोगों ने हिन्दी को अपनी मातृभाषा घोषित किया है?
उत्तर-भारत में लगभग 40% लोगों ने हिन्दी को अपनी मातृभाषा घोषित किया है तभी तो इसे सबसे महत्त्वपूर्ण राजभाषा घोषित किया गया है। jac board