MCQ Questions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 9 संगतकार with Answers के इस पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है, इस पोस्ट में पाठ से संबंधित सभी Mcq प्रश्नों के उत्तर नीचे अंकित है, जो परीक्षा की दृष्टि से काफी उपयोगी है , इसलिए इन्हें अवश्य अध्ययन करें-
MCQ Questions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 9 संगतकार with Answers
प्रश्न 1. मुख्य गायक की आवाज कैसी है?
(क) मीठी
(ख) कोमल
(ग) कड़क तथा गरजदार
(घ) थकी हुई
उत्तर (ग) कड़क तथा गरजदार
प्रश्न 2. मुख्य गायक की गरजदार आवाज में अपनी गूँज मिलाने का काम किसका है?
(क) संगतकार
(ख) कवि
(ग) गायक का छोटा भाई
(घ) शिष्य
उत्तर (क) संगतकार
MCQ Questions for Class 10 Hindi Kshitij with Answers
प्रश्न 3. संगतकार मुख्य गायक का साथ क्यों देता है?
(क) उसकी गायन-शक्ति बढ़ाने के लिए
(ख) उससे आगे बढ़ने के लिए
(ग) उससे सीखने के लिए
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (क) उसकी गायन-शक्ति बढ़ाने के लिए
प्रश्न 4. मुख्य गायक को धीरज बँधाने का काम प्रायः कौन करता है?
(क) उसकी माँ
(ख) श्रोता
(ग) संगतकार
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (ग) संगतकार
प्रश्न 5. ऊँचे स्वर में गाए गए सरगम को क्या कहते हैं?
(क) तालसरगम
(ख) तारसप्तक
(ग) तालसप्तक
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (ख) तारसप्तक
प्रश्न 6. मुख्य गायक के बुझते स्वर को कौन उठाता है?
(क) कवि
(ख) संगतकार
(ग) सहयोगी गायक
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (ख) संगतकार
प्रश्न 7. मुख्य गायक के पीछे-पीछे उसके स्वर को कौन दोहराता है?
(क) गरीब
(ख) संगतकार
(ग) बच्चा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (ख) संगतकार
प्रश्न 8. कवि संगतकार द्वारा अपने स्वर को मुख्य गायक के स्वर से कम रखने को क्या मानता है?
(क) समझदारी
(ख) ईमानदारी
(ग) चालाकी
(घ) मनुष्यता
उत्तर (घ) मनुष्यता
प्रश्न 9. तारसप्तक में गाने के कारण कवि को कैसा अनुभव होता है?
(क) बहुत ख़ुशी होती है|
(ख) थक जाता है|
(ग) उत्साह से भर जाता है|
(घ) गाने की इच्छा समाप्त हो जाती है|
उत्तर (घ) गाने की इच्छा समाप्त हो जाती है|
प्रश्न 10. मुख्य गायक से अधिक ऊँचे स्वर में गाना किसके लक्ष्य के विरूद्ध है?
(क) मनुष्यों के
(ख) नेताओं के
(ग) कवि के
(घ) संगतकार के
उत्तर (घ) संगतकार के
प्रश्न 11. किसके आवाज में हिचक सुनाई देती है?
(क) मुख्य गायक के
(ख) संगतकार के
(ग) अभिनेता के
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (ख) संगतकार के
प्रश्न 12. किसके गायन को सफल और प्रभावी बनाने में उसके संगतकार की भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है?
(क) मुख्य गायक के
(ख) श्रोता के
(ग) छात्र के
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (क) मुख्य गायक के
प्रश्न 13. मुख्य गायक की कैसी आवाज को बल देकर संगतकार सहयोग देते हैं?
(क) मधुर
(ख) कर्कश
(ग) टूटती-बिखरती
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (ग) टूटती-बिखरती
प्रश्न 14. संगतकार के लक्ष्य के विरूद्ध क्या है?
(क) मुख्य गायक के साथ गाना
(ख) मुख्य गायक के स्थान पर गाना
(ग) मुख्य गायक से अधिक ऊँचे स्वर में गाना
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (ग) मुख्य गायक से अधिक ऊँचे स्वर में गाना jac board