सामाजिक समस्याएँ पाठ 7 अति लघु प्रश्नोत्तर Ncert Solution For Class 8 Civics

सामाजिक समस्याएँ पाठ 7 अति लघु प्रश्नोत्तर Ncert Solution For Class 8 Civics के इस पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है, इस पोस्ट के माध्यम से आप सभी विद्यार्थियों को इस पाठ से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं अति लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर जो परीक्षा की दृष्टि से आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है, उन सभी प्रश्नों को इस पोस्ट पर कवर किया गया है ,जो आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए काफी हेल्पफुल साबित होने वाली है, तो चलिए शुरू करते हैं-

सामाजिक समस्याएँ पाठ 7 वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर Ncert Solution For Class 8 Civics

सामाजिक समस्याएँ पाठ 7 अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
सामाजिक समस्याएँ पाठ 7 लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
सामाजिक समस्याएँ पाठ 7 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

सही विकल्प का चयन करें-

1 भारत में लड़कों के विवाह की न्यूनतम आयु सीमा कितना निश्चित है?
(a) 18 वर्ष,
(b)20 वर्ष,
(c) 21 वर्ष,
(d) 19 वर्ष।
उत्तर-(c)

2 बाल विवाह निवारण अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(a) मुखिया,
(b) जिलाधिकारी,
(c) प्रखंड विकास पदाधिकारी,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(c)

3 अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस कब मनाया जाता है ?
(a) 21 मई,
(b) 26 अप्रैल,
(d) 21 जून।
(c) 26 जून,
उत्तर-(c)

4 बाल श्रम अधिनियम (निषेध एवं नियमन) कब लागू हुआ ?
(a) 1952 ई०,
(b) 1935 ई०,
(d) 1986 ई०।
(c) 2014 ई०
उत्तर-(d)

5 झारखंड में किसकी रोकथाम के लिए AHTU (Anti Human Trafficking unit) का गठन किया गया है ?
(a) बाल विवाह,
(b) बाल श्रम,
(c) मानव तस्करी
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(c)

6 भारतीय संविधान के अनुच्छेद 24 के अनुसार किस उम्र के बच्चों से बाल मजदूरी कराना दंडनीय है ?
(a) 18 वर्ष से कम,
(b) 14 वर्ष से कम,
(c) 16 वर्ष से कम,
(d) 8 वर्ष से कम।
उत्तर-(b)

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

(क) मानव एक ……… प्राणी है।

(ख) व्यक्ति और समाज का ………… संबंध है।

(ग) बाल विवाह सामाजिक ………… है।

(घ) कानूनन लड़कों के विवाह की आयु ……….. वर्ष है।

उत्तर-(क) सामाजिक,
(ख) अन्योन्याश्रय,
(ग) कुरीति,
(घ) 21.

सामाजिक समस्याएँ पाठ 7 अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर Ncert Solution For Class 8 Civics

1 अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर-26 जून।

2 कानूनन लड़की की विवाह योग्य आयु कितनी निर्धारित की गयी है?
उत्तर-18 वर्ष।

3 बाल-श्रम के क्या कारण हैं ?
उत्तर-बाल-श्रम के निम्न कारण हैं-
(क) अत्यधिक जनसंख्या,
(ख) अशिक्षा,
(ग) गरीबी।

4 बाल-श्रम अधिनियम कब बनाया गया ?
उत्तर-1986 ई० में।

5 बाल श्रम का अर्थ क्या है?
उत्तर- बाल श्रम आमतौर पर मजदूरी के भुगतान के बिना या भुगतान के साथ बच्चों से शारीरिक कार्य कराना है। बाल श्रम केवल भारत तक ही सीमित नहीं है, यह एक वैश्विक घटना है। भारतीय संविधान के अनुसार किसी उद्योग, कल-कारखाने या किसी कंपनी में मानसिक या शारीरिक श्रम करने वाले 5 – 14 वर्ष उम्र के बच्चों को बाल श्रमिक कहा जाता है।

6 बाल श्रम कानून कब बना?
उत्तर- बाल श्रम (निषेध व नियमन) कानून 1986- यह कानून 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को 13 पेशा और 57 प्रक्रियाओं में, जिन्हें बच्चों के जीवन और स्वास्थ्य के लिए अहितकर माना गया है, नियोजन को निषिद्ध बनाता है।

7 बाल श्रम की उम्र क्या है?
उत्तर- वर्ष 1986 में बने बालश्रम निषेध और नियमन अधिनियम में 83 प्रकार के सूचीबद्ध खतरनाक एवं जोखिमयुक्त उद्योगों, व्यवसायों और व्यावसायिक प्रक्रियाओं में चौदह वर्ष से कम आयु के बच्चों का कार्य करना निषिद्ध था.।

8 बाल श्रम का मूल कारण क्या है?
उत्तर- जनसंख्या वृद्धि के कारण गरीबी और अशिक्षा बढ़ रही है जो कि बाल मजदूरी का मुख्य कारण है. जनसंख्या वृद्धि से बेरोजगारी भी बढ़ रही है जिससे बाल मजदूरी की रोकथाम में प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. 6- सस्ते श्रम के लालच मे कुछ दुकानदार, फैक्ट्री मालिक आदि बच्चों से काम करवाते हैं, ताकि उन्हें कम मजदूरी देनी पड़े।

9 बाल श्रम को कैसे रोका जा सकता है?
उत्तर-बाल श्रम रोकना केवल श्रम विभाग का ही कार्य नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज का दायित्व भी है। इसे सिर्फ जनजागरण और जागरूकता के जरिए ही रोका जा सकता है। उन्होंने इसके लिए स्कूली बच्चों के, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित इस कार्य में लगे एनजीओ को रैलियों और गोष्ठियों के जरिए जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है।

10 बाल श्रम और निर्धनता में क्या संबंध है?
उत्तर- श्रम विशेषज्ञों का मानना है कि बालश्रम केवल गरीबी की ही देन नहीं है बल्कि इसका संबंध समुचित शिक्षा के अभाव से भी है। विड़म्बना है कि देश में विकास कार्यक्रमों के लिए निर्धारित राशि में से शिक्षा पर मात्र दो प्रतिशत और स्वास्थ्य पर एक प्रतिशत राशि ही खर्च होती है।jac board