राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवनरेखाएँ पाठ 7 भूगोल क्लास 10th NCERT Solution

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवनरेखाएँ पाठ 7 भूगोल क्लास 10th NCERT Solution के इस पाठ में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है आज हम बात करने वाले हैं पाठ से जुड़े हर महत्वपूर्ण अति लघु उत्तरीय प्रश्न जो परीक्षा के लिए उपयोगी है इस ब्लॉग में उस तरह के सभी प्रश्नों को कवर किया गया है जिसे पढ़कर आप सभी को परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं काफी हद तक मदद मिलेगी।

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवनरेखाएँ पाठ 7 के महत्त्व पूर्ण परीक्षा उपयोगी प्रश्न के उत्तर

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ लघु उत्तरीय प्रश्न
राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ अति लघु उत्तरीय प्रश्न
1 निम्न से कौन-से दो दूरस्थ स्थित स्थान पूर्वी-पश्चिमी गलियारे से जुड़े हैं ?
(a) मुंबई तथा नागपुर.
(b) सिलचर तथा पोरबंदर,
(c) मुंबई और कोलकाता,
(d) नागपुर तथा सिलिगुड़ी।
उत्तर-(b) सिलचर तथा पोरबंदर।
2′ निम्नांकित में से परिवहन का कौन-सा साधन बहनांतरण हानियों तथा देरी को पटाता है?
(a) रेल परिवहन
(b) सड़क परिवहन,
(c) पाइपलाइन,
(d) जल परिवहन।
उत्तर-(c) पाइपलाइन।
3 निम्न में से कौन-सा राज्य हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर पाइपलाइन से नहीं जुड़ा है।
(a) चेन्नई
(a) मध्य प्रदेश,
(b) महाराष्ट्र.
(c) गुजरात.
(d) उत्तर प्रदेश।
उत्तर-(b) महाराष्ट्र
4 इनमें से कौन-सा पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है जो अंतः स्थलीय तथा अधिकतम गहराई का पत्तन है तथा पूर्ण सुरक्षित है?
(b) पारादीप,
(c) तूतीकोरिन,
(d) विशाखापट्नम।
उत्तर-(d) विशाखापट्नम ।
5 निम्न में से कौन-सा परिवहन साधन भारत में प्रमुख साधन है ?
(a) पाइपलाइन,
(b) रेल परिवहन,
(c) सड़क परिवहन.
(d) वायु परिवहन।
उत्तर-(b) रेल परिवहन।
6 निम्न में से कौन-सा शब्द दो या अधिक देशों के व्यापार को दर्शाता है ?
(a) आंतरिक व्यापार.
(b) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार,
(c) बाहरी व्यापार,
(d) स्थानीय व्यापार।
उत्तर-(b) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार।

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवनरेखाएँ पाठ 7 NCERT Solution for Class X

7 परिवहन क्यों आवश्यक है?
उत्तर-परिवहन किसी देश की अर्थव्यवस्था का आधार होता है। परिवहन आवागमन का साधन होता है। यह कृषि और उद्योग, व्यापार और संचार के विकास में सहायक होता है। यह किसी देश के आंतरिक और बाहरी सुरक्षा में सहायक होता है।
8 परिवहन के चार साधनों के नाम लिखें।
उत्तर-परिवहन के चार साधन-
(क) सड़क परिवहन, (ख) रेल परिवहन, (ग) वायु परिवहन, (घ) जल परिवहन।
9 जीवन के लिए संचार के साधन क्यों आवश्यक हैं ?
उत्तर-संचार किसी भी व्यक्ति की दूसरे व्यक्ति से बातचीत करने में सहायक होता है। यह देश-विदेश की खबरों को लोगों तक पहुँचाता है। यह परिवहन, उद्योग तथा व्यापार के विकास में सहायक होता है। किसी देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा में सहायक होता है। यह लोगों के मनोरंजन का प्रमुख साधन है। इन सभी कारणों से यह जीवन के लिए जरूरी हो जाता है।
10 संचार के चार साधनों के नाम बताएँ।
उत्तर-संचार के चार साधन-
कि टेलीविजन, (ख) रेडियो, (ग) समाचार-पत्र. (घ) डाक।
11 जन संचार क्या है?
उत्तर-संचार के कुछ साधनों द्वारा सूचना को बहुत से लोगों तक एक साथ पहुँचाया जा सकता है। इसे जनसंचार कहते हैं। जैसे- रेडियो, टेलीविजन, समाचार-पत्र आदि।
12 भारत के विशाल मैदानों में रेलमार्गों का जाल हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों से अधिक क्यों है?
उत्तर-हिमालय पर्वतीय क्षेत्र काफी दुर्गम क्षेत्र है जहाँ पर्वत की चट्टानों को काटकर तथा घाटियों को भरकर रेल लाइनें बिछाना काफी महँगा भी है और कठिन भी। भारत का मैदानी भाग समतल प्राय है जहाँ रेलमार्ग महत्त्वपूर्ण योगदान देता है। यह लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन है।
13 आज भारतीय रेलों के सामने कौन-कौन सी समस्याएँ हैं ?
उत्तर-बिना टिकट यात्रा करना, जंजीर खींचकर रेलगाड़ी को बार-बार रोकना जिससे रेलगाड़ी का निश्चित समय में निश्चित स्थान पर पहुँचने में देर होना. रेलवे संपत्ति का दुरुपयोग एवं चोरी करना आदि।
14 पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के परिवहन में पाइपलाइनों के लाभ बताएँ।
उत्तर-(क) पाइप लाइनों द्वारा कच्चा तेल दूर स्थित तेल शोधक कारखानों तक तथा प्राकृतिक गैस उर्वरकों के कारखानों तक आसानी से पहुँचाया सकता है।
(ख) पाइप लाइनों द्वारा परिवहन से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की बर्बादी की कम संभावना रहती है।
15 राष्ट्रीय महामार्ग क्या है ?
उत्तर-एक राज्य से दूसरे राज्य को मिलाने वाले सड़क मार्गों को राष्ट्रीय महामार्ग कहते हैं। इनके निर्माण तथा देखभाल की जिम्मेदारी केंद्रीय सरकार की होती है।
16 एक्सप्रेस राष्ट्रीय महामार्ग किसे कहते हैं ?
उत्तर-सरकार ने 4 से 6 लाइनों वाले सड़क मार्ग बनाने की योजना बनायी है। इन सडकों को राष्ट्रीय सुपर महामार्गों का नाम दिया गया है। इसका उद्देश्य लंबी दूरी की यात्रा को तीव्र तथा सुरक्षित बनाना है।
17 स्वर्णिम चतुर्भुज एक्सप्रेस महामार्ग से जोड़े जाने वाले नगरों के नाम बताएँ।
उत्तर-स्वर्णिम चतुर्भुज सुपर महामार्ग से जोड़े जाने वाले नगरों में दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई और कोलकाता है।
18 भारत के किन्हीं चार अन्तर्राष्ट्रीय वायुपत्तनों के नाम बताएँ।
उत्तर भारत के चार अन्तर्राष्ट्रीय वायुपत्तन-
(क) दिल्ली, (ख) कोलकाता. (ग) मुम्बई और (घ) चेन्नई।
19 इंडियन एयरलाइंस से जुड़े देशों के नाम बताएँ।
उत्तर-इंडियन एयरलाइस से जुड़े देशों के नाम-
(क) कतर (ख) मलेशिया, (ग) थाईलैंड, (घ) पाकिस्तान,(ड ) U.A.E. (च) बांग्लादेश. (छ) श्रीलंका.(ज) नेपाल. (झ) सिंगापुर (र) कुवैत, (ट) भूटान।
20 भारत के पूर्वी तट पर स्थित प्रमुख समुदी पत्तनों के नाम बताएँ।
उत्तर-भारत के पूर्वी तट पर स्थित प्रमुख समुद्री पत्तन-
(क) कोलकाता, (ख) हल्दिया. (ग) पारादीप, (घ) काकीनाडा.
(ड) विशाखापट्टनम, (च) चेन्नई. (छ) तूतीकोरिन।
21 भारत के दो अन्तःस्थलीय जलमार्गों के नाम बताएँ।
उत्तर भारत के दो अन्तःस्थलीय जलमार्ग-
(क) गंगा नदी में इलाहाबाद से हल्दिया तक,
(ख) ब्रह्मपुत्र नदी में सादिया से घुबरी तक।

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवनरेखाएँ Notes Class 10th bhugol

22 उन राज्यों के नाम बताएँ जिनमें मुरमूगाँव, न्यू-मंगलौर, पारादीप और तूतीकोरिन पत्तन स्थित है?
उत्तर-मुरमूगाँव का पत्तन गोवा, न्यू-मंगलौर का कर्नाटक, पारादीप का उड़ीसा और तूतीकोरिन का पत्तन तमिलनाडु राज्य में स्थित हैं।
23 अनुकूल व्यापार संतुलन का अर्थ समझाएँ। भारत का विदेशी व्यापार संतुलन कैसा है ?
उत्तर-जब किसी देश में आयात से अधिक निर्यात हो तो उसे अनुकूल व्यापार संतुलन कहा
जाता है। भारत का विदेशी व्यापार असंतुलित अर्थात् विपक्ष में है।
24 रेलवे के किन्हीं तीन क्षेत्रों के नाम उनके मुख्यालयों के नाम के साथ बताएँ।
उत्तर– क्षेत्र मुख्यालय
(क) उत्तरी रेलवे नई दिल्ली
(ख) दक्षिण पूर्वी रेलवे कोलकाता
(ग) दक्षिणी रेलवे चेन्नई
25 भारत के तीन रेल-गेज कौन से हैं ?
उत्तर-(क) बड़े गेज के रेल मार्ग = 1.675 मीटर चौड़े.
(ख) मीटर गेज के रेलमार्ग = 1 मीटर चौड़े,
(ग) संकरी गेज के रेलमार्ग = 0.762 और 0.610 मीटर चौड़े।jac