रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण,अतिलघुत्तरीय प्रश्न,अध्याय 1 विज्ञान क्लास X

raasaayanik abhikriyaen sameekaran chhote prashn रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण अतिलघुत्तरीय प्रश्न के उत्तर क्लास 10th विज्ञान Ncert Solution for Science Class 10th,अभिक्रियाएँ एवं समीकरण, रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण, रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण MCQ, रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण Notes, रासायनिक अभिक्रिया के प्रकार, रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण NCERT, रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण भाग 4, निम्न अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए, रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण पर प्रश्न उ तर दिजिए,

रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण अतिलघुत्तरीय प्रश्न में आप सभी छात्र – छात्राओं का स्वागत है , इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से आज आप अध्ययन करने वाले है , इस अध्याय 1 विज्ञान के अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर के बारे में , आपको पाठ से जुड़ी सभी छोटे सवालों का हल यहाँ अध्ययन करने को मिलेगा ,तो चलिए शुरू करते है

raasaayanik abhikriyaen sameekaran chhote prashn रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण अतिलघुत्तरीय प्रश्न के उत्तर

प्रश्न 1. निम्न अभिक्रिया का नाम बताएँ-
AB+ CD → AD+ CB
उत्तर-द्वि-विस्थापन।

प्रश्न 2. ऊष्माशोषी अभिक्रिया का एक उदाहरण दें।
उत्तर- CaCO3 → CaO + CO2

प्रश्न 3. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया का एक उदाहरण दें।
उत्तर- CH4 + 202 → CO2 + 2H2O + ऊर्जा

प्रश्न 4. द्विविस्थापन अभिक्रिया का एक उदाहरण दें।
उत्तर- Na2SO4 + BaCl2 → BaSO4 + 2NaCl

प्रश्न 5. निम्न रासायनिक अभिक्रिया में किस पदार्थ का अपचयन हुआ है ?
2Cu + O→ 2Cuo
उत्तर- Cu (धातु का योग अपचयन होता है)।

प्रश्न 6. 2H2 + 0→ 2H2O  में अभिक्रिया के प्रकार की पहचान करें।
उत्तर-संयोजन अभिक्रिया।

प्रश्न 7. निम्न अभिक्रिया में उपचयित तथा अपचयित पदार्थ का नाम लिखें- 4 Na (s) + O2 (g)→2 Na2O (S)
उत्तर- H उपचयित पदार्थ, O2 अपचयित पदार्थ।

प्रश्न 8.निम्न अभिक्रिया में उपचयित तथा अपचयित पदार्थ का नाम लिखें- Cuo (S) + H2 (g) → Cu (S) + H2O (1)
उत्तर-Na  उपचयित पदार्थ, CuO  अपचयित पदार्थ ।

प्रश्न 9. निम्न अभिक्रिया का नाम लिखें- Na2 +O2→ 2NO – 43.5Kcal
उत्तर-ऊष्माशोषी अभिक्रिया।

प्रश्न 10. निम्न समीकरण में कौन-सा पदार्थ उपचायक है ? H2S +I→2HI +s
उत्तर-I2

प्रश्न 11. रासायनिक अभिक्रिया Fe + CuSO4, → FeSO4 + Cu  किस प्रकार की अभिक्रिया है ?
उत्तर-विस्थापन।

प्रश्न 12. श्वसन कैसी रासायनिक अभिक्रिया है ?
उत्तर-ऊष्माक्षेपी।

प्रश्न 13. हमारे शरीर में भोजन के पाचन द्वारा किस प्रकार की अभिक्रिया प्रदर्शित होती है?
उत्तर-वियोजन अभिक्रिया।

प्रश्न 14. Fe2O3 + 2AI → AI2O3 + 2Fe  यह समीकरण किस प्रकार की अभिक्रिया का उदाहरण है?
उत्तर-विस्थापन अभिक्रिया।

प्रश्न 15. अभिकारकों एवं उत्पादों के सूत्रों के रूप में किसी अभिक्रिया के व्यंजक को क्या नाम दिया जाता है ?
उत्तर-रासायनिक समीकरण।

प्रश्न 16. आयनों के बीच अभिक्रिया को प्रदर्शित करनेवाले समीकरण को क्या कहते हैं?
उत्तर-आयनिक समीकरण।

प्रश्न 17. किसी धनायन X के क्लोराइड का आणविक सूत्र XCL है।  X  के नाइट्रेट का सूत्र क्या होगा?
उत्तर- XNO3

raasaayanik abhikriyaen sameekaran chhote prashn

प्रश्न 18. उस अभिक्रिया का नाम बताएँ जिसमें एक पदार्थ ऑक्सीकृत होता है जबकि दूसरा पदार्थ अवकृत।
उत्तर- रेडॉक्स अभिक्रिया।

प्रश्न 19. उस अभिक्रिया का नाम बताएँ जिसमें किसी पदार्थ से ऑक्सीजन निष्कासित होती है।
उत्तर- अवकरण।

प्रश्न 20. उस अभिक्रिया का नाम बताएँ जिसमें किसी पदार्थ में ऑक्सीजन जुड़ती है।
उत्तर- ऑक्सीकरण।

रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण Ncert Solution for class 10th Science

प्रश्न 21. उस अभिक्रिया को क्या कहते हैं जिसमें एक तत्व, दूसरे तत्व द्वारा विस्थापित होता है।
उत्तर- विस्थापन अभिक्रिया।

प्रश्न 22. कॉपर सल्फेट के विलयन का क्या होता है जब उसमें लौह धातु का एक टुकड़ा डाला जाता है ?
उत्तर- कॉपर सल्फेट विलयन का नीला रंग समाप्त हो जाता है और विलयन का रंग हल्का हरा हो जाता है।

प्रश्न 23. उस अभिक्रिया का नाम बताएँ जिसमें दो अभिकारक आयनों का अदला-बदली करते हैं।
उत्तर- द्वि-विस्थापन अभिक्रिया।

प्रश्न 24. हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन एक-दूसरे से अभिक्रिया के द्वारा जल का निर्माण करते हैं। इस अभिक्रिया में अभिकारकों एवं उत्पादों के नाम बताएँ।
उत्तर-अभिकारक- हाइड्रोजन, ऑक्सीजन; उत्पाद-जल।

प्रश्न 25. किस प्रकार की रासायनिक अभिक्रिया होती है, जब मैग्नीशियम तार को वायु में जलाया जाता है?
उत्तर-संयोजन अभिक्रिया।

प्रश्न 26. भोजन में उपस्थित कार्बोहाइड्रेड के टूटने पर क्या मिलता है ?
उत्तर- ग्लूकोज (C6H12O6)

प्रश्न 27. NO2 का धुआँ किस रंग का होता है
उत्तर- भूरे रंग का।

प्रश्न 28. दैनिक जीवन में ऑक्सीकरण के प्रभाव वाली दो अभिक्रियाएँ बताएँ।
उत्तर- (i) संक्षारण,
(ii) विकृत गंधिता।

प्रश्न 29. उपचयन को रोकने वाले पदार्थों को क्या कहते हैं ?
उत्तर- प्रति ऑक्सीकारक ।

प्रश्न 30. चिप्स की थैली में कौन-सी गैस भरी रहती है ?
उत्तर- नाइट्रोजन।

प्रश्न 31. उपचयन-अपचयन अभिक्रिया का दूसरा नाम क्या है ?

उत्तर- रेडॉक्स अभिक्रिया।

प्रश्न 32. लेड (सीसा) नाइट्रेट और पोटैशियम आयोडाइड के बीच अभिक्रिया का समीकरण लिखें।
उत्तर- Pb (NO3)2+2KI → 2 KNO3 + Pbl2

प्रश्न 33. फेरस सल्फेट को गर्म करने पर इसका रंग कैसा हो जाता है ?
उत्तर-हरा रंग समाप्त हो जाता है।
प्रश्न 34. फेरस सल्फेट को गर्म करने पर क्या होता है ? समीकरण दें। गर्म करने पर
उत्तर- 2 FeSO4 → Fe2O3+ SO2 + SO3

प्रश्न 35. सोडियम सल्फेट और बेरियम क्लोराइड के बीच अभिक्रिया का समीकरण लिखें।
उत्तर- Na2SO4 + BaCl2 → 2NaCl + BaSO4

प्रश्न 36. लौहचूर्ण पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालने से क्या होता है ?
उत्तर-हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइड बनता है।

प्रश्न 37. संकेत किसे कहते हैं ?
उत्तर-तत्वों के नाम के संक्षिप्त रूप को संकेत कहते हैं। जैसे- हाइड्रोजन-H.

प्रश्न 38. सूत्र किसे कहते हैं ?
उत्तर-सूत्र किसी अणु अथवा यौगिक की संरचना को प्रदर्शित करता है।

प्रश्न 39. सिल्वर के शोधन में, सिल्वर, नाइट्रेट के विलयन से सिल्वर प्राप्त करने के लिए कॉपर धातु द्वारा विस्थापन किया जाता है। इस प्रक्रिया के लिए अभिक्रिया लिखें।
उत्तर- 2AgNO3 + Cu→ Cu (NO3)2 + 2 Ag

प्रश्न 40. लोहे पर चढ़ने वाली जंग की परत किस रंग की होती है ?
उत्तर-भूरे रंग का।

प्रश्न 41. कुछ समय पश्चात् लौह वस्तुएँ क्यों भूरे रंग की हो जाती हैं ?
उत्तर-संक्षारण के कारण।

प्रश्न 42. संक्षारण के कारण चाँदी पर चढ़ने वाली परत का रंग क्या होता है ?
उत्तर-काली परत।

प्रश्न 43. संक्षारण का एक उदाहरण दें।
उत्तर- लोहे में जंग लगना।

प्रश्न 44. संक्षारण के कारण ताँबे पर चढ़ने वाली परत का रंग क्या होता है ?
उत्तर- हरी परत।