प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी पाठ 5 अति लघु उत्तरीय प्रश्न | Ncert Solution For class 9th Geography

प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी पाठ 5 अति लघु उत्तरीय प्रश्न | Ncert Solution For class 9th Geography के इस ब्लॉग पोस्ट पर आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है , आपको इस पोस्ट में पाठ से जुड़ी हर महत्वपूर्ण प्रश्न जो की परीक्षा के लिए काफी उपयोगी है, उन सभी प्रश्नो को इस पोस्ट पर कवर किया गया है ,इस लिए यदि आप इस ब्लॉग के पोस्ट पर आ गए है ,तो इस पोस्ट को पूरा अवश्य पढ़े तो चलिए शुरू करें I

प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी mcq Question Ncert Solution

सही विकल्प का चयन करें-

1 रबड़ का संबंध किस प्रकार की वनस्पति से है ?
(a) टुंड्रा,
(b) हिमालय,
(c) मैंग्रोव,
(d) उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन ।
उत्तर-(d)

2 सिनकोना के वृक्ष कितनी वर्षा वाले क्षेत्र में पाए जाते हैं ?
(a) 100 से०मी०,
(b) 70 से०मी०,
(c) 50 से०मी०,
(d) 50 से०मी० से कम वर्षा ।
उत्तर-(a)

3 सिमलीपाल जीव मंडल निचय कौन-से राज्य में स्थित है ?
(a) पंजाब,
(b) दिल्ली,
(c) उड़ीसा,
(d) पश्चिम बंगाल।
उत्तर-(c)

4 भारत के कौन-से जीव मंडल निचय विश्व के जीव मंडल निचयों में लिए गए हैं?
(a) मानस,
(b) मन्नार की खाड़ी,
(c) दिहांग-दिबांग,
(d) नंदादेवी।
उत्तर-(b,d)

5 किस वन में रॉयल बंगाल टाइगर पाया जाता है ?
(a) मैंग्रोव वन,
(b) पर्वतीय वन,
(c) कोणधारी वन,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)

6 तिब्बती जंगली गदहे का दूसरा नाम क्या है ?
(a) नीलगाय,
(b) कियांग,
(c) चौसिंगा,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)

7 निम्नांकित में कौन-सा क्षेत्र जैव आरक्षित नहीं है-
(a) काजीरंगा,
(b) मानस,
(c) पंचमढ़ी,
(d) सुन्दरवन।
उत्तर-(a)

8 भारत में किन क्षेत्रों में प्रवासी पक्षी पाये जाते हैं ?
(a) शुष्क भूमि,
(b) आर्द्र भूमि,
(c) दलदली भूमि,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)

9 भारत में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क कहाँ स्थित है ?
(a) मध्य प्रदेश,
(b) उत्तराखंड,
(c) हिमाचल प्रदेश,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)

10 निम्नांकित में कौन-सा स्थान पक्षी अभयारण्य नहीं है-
(a) बांदीपुर,
(b) राजाजी,
(c) रंगनाथिथु,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(c)

11 भारत में किस वर्ष वन्य जीवन संरक्षण अधिनियम लागू हुआ?
(a) 1968 में,
(b) 1966 में,
(c) 1972 में,
(d) 1979 में।
उत्तर-(c)

12 किस वर्ष UNESCO द्वारा जीवमंडल संरक्षण प्रोग्राम आरम्भ किया गया ?
(a) 1976 में,
(b) 1975 में,
(c) 1971 में,
(d) 1977 में।
उत्तर-(c)

13 ‘सर्पगंधा’ पौधे की क्या उपयोगिता है ?
(a) रक्त दाब उपचार हेतु,
(b) डायबिटीज नियमित करने हेतु,
(c) रक्तदान नियमित करने हेतु,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)

14 स्थल और जल में निवास करने वाले प्राणी को कहते हैं-
(a) जलचर,
(b) स्थलचर,
(c) उभयचर,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(c)

15 मानव हस्तक्षेप या बाधा से सर्वथा मुक्त वनस्पति कहलाता है-
(a) अक्षत वनस्पति,
(b) विदेशज वनस्पति,
(c) टूंड्रा वनस्पति,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)

प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी पाठ 5 के प्रश्न उत्तर Ncert Solution

1 पारिस्थितिकी तंत्र किसे कहते हैं ?
उत्तर-एक क्षेत्र विशेष में मौजूद सभी जीव-जन्तुओं और पेड़-पौधों के पास्परिक संबंधों तथा भौतिक पर्यावरण से उनके घनिष्ठ संबंध को पारिस्थितिकी तंत्र कहते हैं।

2 पादपों तथा जीवों का वितरण किन तत्त्वों द्वारा निर्धारित होता है ?
उत्तर-पादपों तथा जीवों का वितरण जलवायु मृदा, उच्चावच तथा अपवाह द्वारा निर्धारित होता है।

3 जीव मंडल निचय से क्या अभिप्राय है कोई दो उदाहरण दें।
उत्तर-जीव मंडल निचय एक बहु-उद्देशीय संरक्षित क्षेत्र होता है जहाँ प्रत्येक पादप एवं जीव-प्रजातियों को प्राकृतिक वातावरण में संरक्षण प्रदान किया जाता है।
दो उदाहरण इस प्रकार हैं-
(क) नंदा देवी (उत्तरांचल),
(ख) नोकरेक (मेघालय)।

4 कोई दो वन्य प्राणियों के नाम बताएँ जो कि उष्ण कटिबंधीयवर्षा और पर्वतीय वनस्पति में मिलते हैं।
उत्तर-(क) उष्णकटिबंधीय वर्षा वाले वन में हाथी और बंदर आदि वन्य प्राणी पाए जाते है।
(ख) पर्वतीय या ध्रुव प्रदेश की वनस्पति (टुण्ड्रा) में बारहसिंघा और याक आदि वन्य प्राणी पाए जाते है।

5 विश्व के बारह बृहत (महा) जैव विविधता वाले देशों में भारत को सम्मिलित करने का क्या कारण है ?
उत्तर भारत में पाई जाने वाली 47000 पादप प्रजातियाँ और 89000 जन्तु प्रजातियाँ।

6 पुष्पित न होने वाले पौधे कौन से हैं ?
उत्तर-पर्णा, पर्णस्तंभ, शैवाल और कवक की बहुत सी किस्में ।

प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी पाठ 5 भूगोल क्लास 9th

7 वनस्पति क्या है ?
उत्तर-एक क्षेत्र विशेष में उगने वाली प्राकृतिक वनस्पति (पेड़-पौधे)।

8 जीव-जन्तु क्या हैं ?
उत्तर-एक क्षेत्र में पाए जाने वाले वन्य जीव ।

9 उष्णकटिबंधीय वर्षा वाले वनों के उगने हेतु कितनी वर्षा अपेक्षित है ?
उत्तर-200 सेमी० और इससे अधिक।

10 उष्णकटिबंधीय वनस्पति क्षेत्र के लिए कितना औसत तापमान रहना आवश्क है?
उत्तर-240 से० से अधिक।

11 अक्षत वनस्पति क्या है ?
उत्तर-मानव हस्तक्षेप या बाधा से सर्वथा मुक्त प्राकृतिक वनस्पति को अक्षत वनस्पति कहते हैं।

12 देशज वनस्पति क्या है?
उत्तर-वह वनस्पति जो कि मूलरूप से भारतीय है उसे देशज वनस्पति कहते हैं।

13 विदेशज वनस्पति क्या है?
उत्तर-जो पौधे भारत के बाहर से लाई गई उन्हें विदेशज वनस्पति कहते हैं।

14 पादप और जंतु जगत की विपुल विविधता के जिम्मेदार घटक कौन-कौन से हैं?
उत्तर-(क) तापमान,
(ख) सूर्य का प्रकाश,
(ग) वृष्टि,
(घ) मिट्टी,

15 भारत में अक्षत वनस्पति को हम कहाँ देख सकते हैं?
उत्तर-हिमालय के उत्तुंग शिखरों और थार मरुस्थल के दुर्गम आंतरिक भागों में।

NCERT Solutions for Class 9 Geography 5. प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी

16 कँटीले और झाड़ी वाले वनों के मुख्य वृक्षों के नाम लिखें।
उत्तर-(क) बबूल,
(ख) कीकर,
(ग) खैर,
(घ) खजूर।

17 उस राज्य-संघ क्षेत्र का नाम लिखें जिसमें वन-आवरण अधिकतम है और बताएँ कि ऐसा किस कारण है ?
उत्तर-अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में। सर्वाधिक गहरा समुद्र और मानवों की पहुँच से परे दशाएँ रहने के कारण।

18 उन तीन राज्यों के नाम लिखें जहाँ हाथी पाए जाते हैं।
उत्तर-(क) असम,
(ख) केरल,
(ग) कर्नाटक।

19 जैव आरक्षित क्षेत्र क्या है ? एक उदाहरण दक्षिण और एक उत्तर क्षेत्र का दें।
उत्तर भारत की जैव विविधता के परिरक्षण और संरक्षण क्षेत्र को जैव आरक्षित क्षेत्र कहा जाता है। उत्तर में जैव आरक्षित क्षेत्र ‘फूलों की घाटी’ (उत्तरांचल) है और दक्षिण में ‘नीलगिरी’ (केरल) में है। पहले वाले क्षेत्र को नन्दादेवी जैव आरक्षित क्षेत्र और दूसरे को नीलगिरी जैव-आरक्षित क्षेत्र कहते हैं।

20 गैंडा का प्राकृतिक वास कौन-से राज्यों में है ?
उत्तर-असम की दलदली भूमि में और पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग में।

21 ‘सिटीज’ क्या है ?
उत्तर-यह विश्व के वनस्पति और जन्तु जगत की संकटापन्न प्रजातियों की अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रसंविदा संयोजन है। यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एक सम्मेलन है।

प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी (भूगोल) अध्याय 5

22 राष्ट्रीय पार्क क्या है ?
उत्तर-यह प्राकृतिक वनस्पति, प्राकृतिक सुन्दरता और वन्य जीवों के परिरक्षण का एक आरक्षित क्षेत्र है। जैसे- कारर्बेट राष्ट्रीय पार्क (उत्तरांचल), शिवपुरी नेशनल पार्क (मध्य प्रदेश)।

23 कीकर और सागौन के वृक्ष कौन से वनस्पति क्षेत्र में आते हैं ?
उत्तर-(क) कीकर- कँटीले वन,
(ख) सागौन- उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन।

24 वन्य जीवों की दो संकटापन्न प्रजातियों के नाम लिखें।
उत्तर-(क) बाघ,
(ख) गैंडा।

25 उष्णकटिबंधीय वन कौन से हैं ?
उत्तर-कर्क रेखा की दक्षिण दिशा में स्थित वन उष्णकटिबंधीय वन ये दो किस्म के हैं-
(क) उष्णकटिबंधीय सदाबहारी वन,
(ख) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन।

26 वन्य जीवों की संकटापन्न प्रजातियों का परिरक्षण करने के लिए चलाई गई दो परियोजनाओं के नाम लिखें।
उत्तर-(क) सिमलीपाल (उड़ीसा) की बाघ परियोजना और
(ख) काजीरंगा वन्य जीवन अभयारण्य की गैंडा परियोजना (असम)।

27 ज्वारीय वन कहाँ स्थित हैं ?
उत्तर-पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में।

प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी Class 9

28 कँटीले और झाड़दार वन कहाँ हैं ?
उत्तर-कच्छ, सौराष्ट्र (गुजरात), राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों और महाराष्ट्र राज्य के कम वर्षा वाले क्षेत्रों में।

29 उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन कहाँ दिखाई देते हैं ?
उत्तर-मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और केरल राज्यों में।

30 भारत में वन आवरण का प्रतिशत लिखें।
उत्तर-यह भारत के कुल भू-क्षेत्र का 21.2% है। इसका अर्थ है- अपेक्षित क्षेत्र से 12% कम।

31 औषधीय पौधे क्या हैं ? भारत में उनकी उपलब्धता को लिखें।
उत्तर-औषधीय प्रयोजनों में प्रयुक्त पौधे जड़ी-बूटी कहे जाते हैं। आयुर्वेद में वर्णन है कि भारत में लगभग 2000 जड़ी बूटियाँ हैं। औषधि व्यवसायी यहाँ लगभग 500 पौधों का नियमित रूप से प्रयोग करते हैं।

32 भारत में विविध वनस्पतियाँ क्यों हैं ?
उत्तर-विविध भू-आकारिकी, भू-क्षेत्र, पर्वतीय क्षेत्र, मिट्टी, तापमान का आयाम और वर्षा की मात्रा तथा अवधि भिन्न-भिन्न रहने के कारण।

33 पारिस्थितिकी को कितने जैव पारिस्थितिक तंत्रों से बाँटा गया है ?
उत्तर-(क) वन,
(ख) सवाना,
(ग) घास के मैदान,
(घ) मरुस्थल,
(ङ) ध्रुवीय प्रदेश की वनस्पति (टुण्ड्रा में)।

34 उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों के उपविभागों का नाम लिखें।
उत्तर-(क) आर्द्र पर्णपाती वन,
(ख) शुष्क पर्णपाती वन।

35 नीलगिरी जैव-आरक्षित क्षेत्र की विशेषताएँ लिखें।
उत्तर-नीलगिरी जैव आरक्षित क्षेत्र की स्थापना 1986 में की गई। यह भारत का सबसे पहला जैव आरक्षित क्षेत्र है। इसका क्षेत्रफल 5500 वर्ग किमी० है। यह कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल तीनों राज्यों की संस्पर्शी सीमा पर स्थित है।

36 गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा के प्रसिद्ध गरान (मैंग्रोव) वृक्ष का नाम लिखें।
उत्तर-सुन्दरी वृक्ष, इसी कारण इस डेल्टा को सुन्दरवन कहते हैं। JAC