प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन महत्वपूर्ण प्रश्न के उत्तर l क्लास 10 विज्ञान पाठ 16, प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन, प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन class 10, प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन class 10 notes, प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन कक्षा 10, प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन क्यों आवश्यक है, प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन class 10 project, प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन क्यों जरूरी है, प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन नोट्स, प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन परिचय, प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन 10th
प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन महत्वपूर्ण प्रश्न के उत्तर
प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन कक्षा 10 महत्वपूर्ण प्रश्न के उत्तर के इस ब्लॉग पोस्ट की आप सभी विद्यार्थियों को इस पाठ से संबंधित जितने भी अति लघु उत्तरीय प्रश्न है उन सभी प्रश्नों का उत्तर आपको यहां पर पढ़ने के लिए मिलेगा तो आप इस blog को पूरा पढ़ें ताकि आपको कुछ एक मिल सके।
प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन नोट्स
1 कोलीफार्म जीवाणु मुख्यतः कहाँ पाये जाते हैं ?
उत्तर-जानवरों और मनुष्य की आँतों में।
2 जल में कोलीफॉर्म जीवाणुओं की उपस्थिति क्या दर्शाती है ?
उत्तर-जल में इसकी उपस्थिति, इस रोग जन्य सूक्ष्म जीवाणु द्वारा जल का संदूषित होना दर्शाता है।
3 टिहरी बाँध का निर्माण किस नदी पर किया गया है ?
उत्तर-गंगा नदी पर।
4 गंगा नदी की कुल लंबाई कितनी है ?
उत्तर-2500km.
5 गंगा नदी के जल के प्रदूषण को दूर करने के लिए गंगा कार्य परियोजना कब प्रारंभ की गयी थी?
उत्तर-सन् 1985 ई० में।
6 पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लोकप्रिय तीन ‘R’ कौन से हैं ?
उत्तर-पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लोकप्रिय तीन ‘R’ हैं-
Reduce (कम उपयोग),
Recycle (पुनः चक्रण).
Reuse (पुनः उपयोग)।
7 पुनः चक्रण का एक उपयुक्त उदाहरण दें।
उत्तर-धातुओं के टुकड़ों को फैक्ट्री में गलाकर नए सामानों को बनाना, बेकार प्लास्टिक से कुशन, चटाई तथा अन्य उपयोगी वस्तुएँ बनाना।
8 अमृतादेवी विश्नोई पुरस्कार किसलिए दिया जाता है ?
उत्तर-जीव-संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए।
9 विश्नोई लोग किस वृक्ष के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध हैं ?
उत्तर-खेजरी।
10 विश्नोई लोग मुख्यतः किस राज्य के निवासी हैं ?
उत्तर-राजस्थान।
11 खेजराली गाँव भारत में कहाँ है ?
उत्तर-राजस्थान में जोधपुर के निकट ।
प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन महत्वपूर्ण प्रश्न
12 चिपको आंदोलन क्या है ?
अथवा, चिपको आंदोलन कब, किस स्थान पर और किस लिए प्रारंभ किया गया था?
उत्तर-वृक्षों की रक्षा के लिए उनसे चिपक जाना, 1970 के प्रारम्भिक दशक में गढ़वाल
के ‘रेनी’ ग्राम में महिलाओं द्वारा चलाया गया आंदोलन है।
13 ‘चिपको आंदोलन’ कब प्रारम्भ किया गया था ?
उत्तर-1970 के प्रारंभिक दशक में।
14 ‘चिपको आंदोलन’ का संबंध गढ़वाल के किस गाँव से है ?
उत्तर-रेनी।
15 झारखंड तथा राजस्थान राज्यों में प्रचलित जल-संरक्षण की एक-एक पारंपरिक विधि का नाम लिखें।
उत्तर-झारखंड में- तालाब,
राजस्थान में- खदिन।
16 हिमाचल प्रदेश की प्रचलित पारम्परिक जल-संरक्षण संरचना क्या है ?
उत्तर-कुल्ह।
17 किसी स्थान की जैव-विविधता का एक आधार क्या है ?
उत्तर-स्पीशीज की संख्या।
18 “जैव-विविधता के विशिष्ट स्थल’ कौन-से हैं ?
उत्तर-वन।
19 वह दूरदर्शी वन-अधिकारी कौन था जिसमें 1972 में पश्चिम बंगाल में जन-भागीदारी द्वारा वन-प्रबंधन को प्रारम्भ किया था ?
उत्तर-ए० के० बनर्जी।
20 जन भागीदारी द्वारा वन प्रबंधन का कार्य पश्चिम बंगाल में किस वर्ष प्रारंभ हुआ था ?
उत्तर-सन् 1972 ई० में।
21 वन प्रबंधन में जन-भागीदारी का एक उदाहरण दें।
उत्तर-पश्चिम बंगाल में 1983 में लागू वन प्रबंधन।
22 ऊर्जा के किन्हीं दो गैर-पारम्परिक स्रोतों के नाम लिखें।
उत्तर-सूर्य का प्रकाश और पवन।
23 भारत में बड़े बाँधों एवं दूर तक जाने वाली लंबी नहरों के निर्माण की अवधारणा को सर्वप्रथम किन लोगों ने विकसित किया था ?
उत्तर-अंग्रेजों ने।
24 IUCN को विस्तार से लिखें।
उत्तर-International Union for Conservation of Nature and Natural Resources.
25 चिपको आंदोलन के प्रवर्तक कौन है ?
उत्तर- अमृता देवी बिश्नोई ।
26 ऊर्जा के दो परंपरागत स्रोतों के नाम लिखिए ?
उत्तर- कोयला पेट्रोलियम ।
27 जल की उपलब्धता में कमी के क्या कारण है?
उत्तर- कुशल जल प्रबंधन का अभाव।
28 पृथ्वी पर ग्रीन हाउस पर प्रभाव डालने वाले गैस कौन सी है ?
उत्तर- कार्बन डाइऑक्साइड
29 पुनः उपयोग का एक लाभ बताएं ?
उत्तर- पदार्थ और उर्जा की बचत।
30 चिपको आंदोलन का लक्ष्य क्या था ?
उत्तर- ठेकेदारों द्वारा वन के विनाश (वन कटाई ) को रोकना।
31 दो जीवाश्म इंधन के नाम बताएं ?
उत्तर- कोयला एवं पेट्रोलियम ।