पाठ 6 विनिर्माण उद्योग महत्वपूर्ण प्रश्न |Extra Questions Answers | NCERT Solution For Class 10th के इस ब्लॉग पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है, इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से सभी विद्यार्थियों के लिए पाठ से जुड़ी हर अति लघु उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर इस ब्लॉग पर आपको अध्ययन करने को मिलेगा जो आपकी परीक्षा की तैयारी में मददगार साबित होगी।
पाठ 6 विनिर्माण उद्योग महत्वपूर्ण प्रश्न Class 10th Geography Chapter 6
विनिर्माण उद्योग पाठ 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
विनिर्माण उद्योग पाठ 6 लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
विनिर्माण उद्योग पाठ 6अति लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
1 निम्न से कौन-सा उद्योग चूना पत्थर को कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त करता है?
(a) एल्यूमिनियम
(b) सीमेंट
(c) प्लास्टिक.
(d) मोटरगाड़ी।
उत्तर-(b) सीमेंट।
2 निम्न से कौन-सी एजेंसी सार्वजनिक क्षेत्र में स्टील को बाजार में उपलब्ध कराती है?
(a) हेल (HAIL).
(b) टाटा स्टील.
(c) सेल (SAIL),
(d) एम एन सी सी (MNCC)|
उत्तर-(c) सेल।
3 निम्न में कौन-सा उद्योग बॉक्साइट को कच्चे माल के रूप में प्रयोग करता है?
(a) एल्यूमिनियम प्रगलन,
(b) कागज,.
(c) सीमेंट,
(d) स्टील।
उत्तर-(a) एल्यूमिनियम प्रगलन।
4 निम्न में कौन-सा उद्योग दूरभाष, कम्प्यूटर आदि संयंत्र निर्मित करते हैं ?
(a) स्टील.
(b) इलेक्ट्रॉनिक,
(c) एल्यूमिनियम प्रगलन.
(d) सूचना प्रौद्योगिकी।
उत्तर-(b) इलेक्ट्रॉनिक।
पाठ 6 विनिर्माण उद्योग भूगोल प्रश्न के उत्तर Ncert Solution
5 विनिर्माण क्या है?
उत्तर-कच्चे पदार्थों को मूल्यवान उत्पादों में परिवर्तित करने तथा अधिक मात्रा में उनका उत्पादन करने की प्रक्रिया को वस्तु निर्माण या विनिर्माण कहा जाता है।
6 उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले तीन भौतिक कारकों के नाम बताएँ।
उत्तर-(क) कच्चे माल की उपलब्धि
(ख) शक्ति के विभिन्न साधन,
(ग) अनुकूल जलवायु।
7 उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले किन्हीं तीन मानवीय कारकों के नाम बताएं।
उत्तर-(क) सस्ते अमिकों की उपलब्धि
(ख) संचार एवं परिवहन के साधन,
(ग) पूँजी व बैंक की सुविधाएँ।
पाठ 6 विनिर्माण उद्योग कक्षा 10 नोट्स भूगोल
8 आधुनिक उद्योगों के प्रमुख अवयव क्या है ?
उत्तर-कच्चा माल, पूँजी, प्रशिक्षित श्रमिक, ऊर्जा, यातायात की सुविधाएँ आदि। भारत में कृषि पर आधारित प्रमुख उद्योग कौन से हैं ?
उत्तर-कपड़ा उद्योग, चीनी उद्योग, वनस्पति तेल उद्योग, कागज उद्योग, पटसन वस्त्र
उद्योग आदि।
10 हल्के उद्योग किन्हें कहते हैं ?
उत्तर-हल्के उद्योग से तात्पर्य यह है कि जिस उद्योग में लागत कम लगती है और अमिक भी काफी कम संख्या में काम करते हैं तथा इनमें उपयोग होने वाले कच्चा माल का उपयोग कम मात्रा में होता है। उदाहरण स्वरूप- बिजली के पंखे, सिलाई की मशीन।
11 महाराष्ट्र के चार महत्त्वपूर्ण सूती वस्त्र उद्योग केंद्रों के नाम बताएँ।
उत्तर- महाराष्ट्र के चार महत्वपूर्ण सूती वस्त्र उद्योग केंद्र-
(क) मुंबई (ख) शोलापुर (ग) पुणे और (घ) नागपुर।
12 भारत में सबसे महत्त्वपूर्ण दो चीनी उत्पादक राज्यों के नाम बताएँ।
उत्तर भारत के सबसे महत्त्वपूर्ण दो चीनी उत्पादक राज्य-
(क) उत्तर प्रदेश और (ख) महाराष्ट्र।
13 भारत में इलेक्ट्रॉनिक सामान के चार उत्पादक केंद्रों के नाम बताएँ।
उत्तर–भारत में इलेक्ट्रॉनिक सामान के चार उत्पादक केंद्र-
(क) बंगलौर (ख) हैदराबाद, (ग) चेन्नई और (घ) दिल्ली।
14 कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के दो-दो लोहा और इस्पात संयंत्रों के नाम बताएँ।
उत्तर-कर्नाटक के लोहा इस्पात संयंत्र-
(क) भद्रावती स्टील प्लांट,
(ख) विजयनगर स्टील प्लांट।
पश्चिम बंगाल के लोहा इस्पात संयंत्र-
(क) दुर्गापुर स्टील प्लांट
(ख) इंडियन आयरन स्टील कंपनी, वर्नपुर हीरापुर कुल्टी (आसनसोल)।
15 उत्तरप्रदेश के चार महत्त्वपूर्ण ऊनी वस्त्र उद्योगों के नाम लिखें।
उत्तर-उत्तरप्रदेश के चार महत्त्वपूर्ण ऊनी वस्त्र उद्योग-
(क) कानपुर. (ख) शाहजहाँपुर. (ग) आगरा और (घ) मिर्जापुर।
पाठ 6 एनसीईआरटी कक्षा 10 भूगोल
16 लोहे और इस्पात को आधारभूत उद्योग क्यों कहा जाता है?
उत्तर-लोहा-इस्पात एक आधारभूत उद्योग है क्योंकि इस पर अनेक अन्य उद्योगों का विकास निर्भर करता है जैसे भारी इंजीनियरी और मशीनी औजार, जलयान निर्माण उद्योग, भारी मोटर गाड़ियाँ निर्माण उद्योग, वायुयान उद्योग, इलेक्ट्रोनिक वस्तुएँ एवं भारी विद्युत उपस्कर, रेलवे इंजन, उर्वरक, रक्षा सामग्री आदि।
17 सीमेंट उद्योग की दो प्रमुख आवश्यकताओं के नाम लिखें।
उत्तर-बिजली और चूने का पत्थर आदि सीमेंट उद्योग की दो प्रमुख आवश्यकताएँ हैं। चूने के पत्थर को पीसने के लिए बिजली की बड़ी आवश्यकता पड़ती है इसलिए बिजली की उपलब्धि के बिना इस उद्योग का लगाया जाना कठिन होता है। बिजली और चूने के पत्थर के अतिरिक्त सस्ते मजदूरों का मिलना भी उपयोगी सिद्ध होता है।
18 भारत में सबसे अधिक कारीगर सूती उद्योग में लगे हुए हैं। क्यों ? इसके दो कारण लिखें।
उत्तर-(क) सूती उद्योग भारत का सबसे पुराना उद्योग है। यह उद्योग काफी विस्तृत क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र सम्मिलित हैं।
(ख) वस्त्र उद्योग में अनेक कारीगरों की आवश्यकता पड़ती है। कुछ लोग कपास से बिनौले अलग करने में, कुछ सूत कातने, कुछ सूत बुनने में, कुछ रंगाई करने में और कुछ छपाई आदि के कार्यों में लग जाते हैं।
19 औद्योगिक प्रदूषण पर्यावरण को किस प्रकार निम्नीकृत करता है ? दो उदाहरणों सहित व्याख्या करें।
उत्तर–(क) कारखानों से निकलने वाला गन्दा, तेजावी और जहरीला जल जब निरन्तर आस-पास की भूमि में फैलता रहता है तो वह उन भूमियों को बिल्कुल बेकार कर देता है। ऐसी भूमियाँ कृषि योग्य नहीं रहती।
(ख) कारखानों से निकला हुआ कूड़ा-कचड़ा भूमि और जल प्रदूषण का एक प्रमुख कारण बन जाता है।jac board