NCERT Solutions for Class 8 Geography मानव संसाधन पाठ 6 लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर के इस ब्लॉग पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है , इस पाठ माध्यम से आप सभी को पाठ से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर को कवर किया गया है , जो परीक्षा की दृस्टि से काफी महत्वपूर्ण है, और पिछले कई परीक्षाओं तरह के प्रश्न पूछे जा चुके है, इस लिए आप इस पोस्ट को कृपया पूरा पढ़े –
NCERT Solutions for Class 8 Geography मानव संसाधन पाठ 6 लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
मानव संसाधन पाठ 6 अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
मानव संसाधन पाठ 6 लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
मानव संसाधन पाठ 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
1 मानव एक संसाधन है। कैसे ?
उत्तर-लोग ही एक राष्ट्र के सबसे बड़े संसाधन होते हैं। प्रकृति की देन उस समय महत्त्वपूर्ण होती है जब यह लोगों के लिए उपयोगी होती है। मानव अपनी आवश्यकताओं और योग्यताओं से उसे संसाधन में परिवर्तित कर देते हैं। शिक्षित और स्वस्थ लोग अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप संसाधनों का विकास करते हैं।
2 लोग स्वयं ही महत्वपूर्ण संसाधन है कैसे?
उत्तर- लोग स्वयं ही एक प्रकार का संसाधन है। अतः, लोग मानव संसाधन हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य, लोगों को बहुमूल्य संसाधन बनाने में मदद करते हैं। अधिक संसाधनों के निर्माण में समर्थ होने के लिए लोगों के कौशल में सुधार करना मानव संसाधन विकास कहलाता है।
3 संसाधन कितने प्रकार के है?
उत्तर- सामान्यतः संसाधन दो प्रकार के होते हैं:
मानव निर्मित संसाधन
प्राकृतिक संसाधन
4 जलवायु किस प्रकार जनसंख्या वितरण को प्रभावित करती है?
उत्तर-अत्यधिक गर्म या ठंडी जलवायु वाले क्षेत्र मानव बसाव के लिए उपयुक्त नहीं होते। शीतोष्ण एवं उष्णार्द्र जलवायु वाले प्रदेशों में जनसंख्या घनत्व अधिक पाए जाते हैं। यही कारण है कि गर्म एवं ठंडे मरुस्थलीय प्रदेशों- सहारा, अंटार्कटिका, कनाडा में विरल जनसंख्या है।
5 उत्प्रवास एवं आप्रवास में अंतर स्पष्ट करें?
उत्तर-उत्प्रवास के कारण किसी देश या क्षेत्र की जनसंख्या घटती है तथा आप्रवास के कारण बढ़ती है। अल्प विकसित देशों में उत्प्रवास एवं विकसित देशों में आप्रवास की स्थिति पायी जाती है।
6 मानव संसाधन विकास का क्या अर्थ है इसके प्रमुख घटक बताइये?
उत्तर- मानव संसाधन विकास (HRD) मानव संसाधन प्रबंधन का वह हिस्सा है जो विशेष रूप से कर्मचारियों के प्रशिक्षण और विकास से संबंधित है। यह कर्मचारियों को अपने ज्ञान, कौशल और क्षमताओं को विकसित करने में मदद करता है ताकि संगठनात्मक लक्ष्यों को पूरा करने में आत्म-पूर्ति और सहायता प्राप्त कर सके।
7 विश्व की जनसंख्या अत्यन्त तीव्रता से बढ़ गई है। क्यों ?
उत्तर-विश्व की जनसंख्या स्थिर नहीं है। यह जन्म और मृत्यु की संख्या में परिवर्तन के कारण हुआ है। खाद्य आपूर्ति एवं औषधियों के कारण मृत्यु दर कम हो गई है। जबकि जन्म दर अधिक रही। 1970 में विश्व की जनसंख्या 3 अरब हो गई थी। 1999 में 30 वर्ष की अवधि से कम में जनसंख्या दुगुनी 6 अरब हो गई है। इसे प्रायः जनसंख्या विस्फोट कहते हैं।
8 मानव संसाधन प्रबंधन की क्या भूमिका है?
उत्तर- मानव संसाधन प्रबंधक अपने संगठन की जरूरतों के आधार पर विभिन्न प्रकार की भूमिका निभाता है। मानव संसाधन प्रबंधक मानव संसाधन प्रथाओं में आवश्यक सुधार लाने और शुरू करने के लिए एक परिवर्तन एजेंट के रूप में काम कर सकता है। वह संगठन में प्रमुख संस्थागत परिवर्तनों को शुरू करने और लागू करने में भी मदद कर सकता है।
9 एक व्यक्ति मानव संसाधन कब बनता है?
उत्तर- कोई वस्तु प्रकृति में हो सकता है हमेशा से मौजूद रही है, लेकिन वह संसाधन तब बनती है जब मनुष्य को उसके लाभप्रद उपयोग के बारे में ज्ञात होता है और वह लाभ प्राप्त करना शुरू करता है। … मानव संसाधन उत्पादन में प्रयुक्त हो सकने वाली पूंजी है। यह मानव पूंजी कौशल और उनमें निहित उत्पादन के ज्ञान का भंडार है।
10 मानव संसाधन प्रबंधन का क्या महत्व है?
उत्तर- उद्देश्य: मानव संसाधन प्रबंधन एक कंपनी को श्रमिकों के बीच सकारात्मक दृष्टिकोण बनाकर समय-समय पर अपने उद्देश्य को प्राप्त करने में मदद करता है। अपव्यय को कम करना और संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना आदि।
11 मानव संसाधन क्या है इसके उद्देश्य बताइए?
उत्तर- मानव संसाधन प्रबंधन का उद्देश्य कार्यरत व्यक्तियों को अधिकतम कार्य संतुष्टि प्रदान करना है जिससे की वे संगठन को अपना सर्वोत्तम योगदान दे सके ताकि संगठन के लिए सर्वाधिक उपयुक्त परिणाम प्राप्त किये जा सके। मानव संसाधन प्रबंधन अंतर्गत कुछ निश्चित विश्वासों , सिद्धांतों , दर्शन कार्य योजनाओं व्यवहारों का पालन किया जाता है। jac