अध्याय 5 – उद्योग कक्षा 8 लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर NCERT Solutions for Class 8 Geography Chapter 5 के इस ब्लॉग पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है | इस पोस्ट के माध्यम से पाठ से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर इस पोस्ट पर बताया गया है | जो परीक्षा की दृष्टि से काफी उपयोगी है | और इस तरह के प्रश्न पिछले कई परीक्षाओं में भी पूछे जा चुके हैं | इसलिए इस पोस्ट को कृपया करके ध्यान से पढ़ें जिसे आप की परीक्षा की तैयारी और भी अच्छी हो सके-
अध्याय 5 – उद्योग कक्षा 8 लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
उद्योग कक्षा 8 वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं अति लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
उद्योग कक्षा 8 लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
उद्योग कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
1 सूती वस्त्र उद्योग अहमदाबाद और मुंबई में क्यों विकसित हुआ?
उत्तर-सूती वस्त्र उद्योग की अनुकूल परिस्थितियाँ अहमदाबाद और मुंबई में उपलब्ध है। यह कपास उत्पादक क्षेत्र में है। अतः कच्चा माल आसानी से उपलब्ध होता है। यहाँ की जलवायु आर्द्र है, जो इस उद्योग के लिए अनुकूल है।
सस्ते एवं कुशल श्रमिक बहुलता से उपलब्ध हैं। अहमदाबाद भारत के सभी भागों से यातायात के साधनों से जुड़ा हुआ है। इस तरह बाजार तक सरल पहुँच उपलब्ध है। मुंबई बंदरगाह नजदीक होने से आयात-निर्यात की सुविधा उपलब्ध है।
2 किस उद्योग को सभी उद्योगों का आधार कहा जाता है और क्यों?
उत्तर-लोहा एवं इस्पात उद्योग को सभी उद्योगों का आधार कहा जाता है। आधुनिक उद्योग का मेरूदंड इस्पात कहलाता है क्योंकि लगभग सारी वस्तुएँ जिनका हम लोग उपभोग करते हैं वे या तो लोहा या इस्पात से बने हैं
अथवा इन धातुओं से निर्मित औजारों और मशीनों से बने हैं। पोत, रेलगाड़ी, ट्रक, ऑटो, सेफ्टीपिन और सूईयाँ जिनका हम उपयोग करते हैं वे इस्पात से बनती है। तेल कूप इस्पात से बनी मशीनों से बेधित किए जाते हैं। इस्पात की पाइपलाइन से तेल परिवाहित किया जाता है एवं खनिजों का खनन इस्पात के उपकरणों से किया जाता है। इसलिए इस्पात आधुनिक उद्योग का मेरूदंड कहा जाता है।
3 उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले मुख्य कारकों का संक्षेप में वर्णन करें।
उत्तर-उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले निम्न कारक कच्चेमाल की उपलब्धता, भूमि, जल, श्रम शक्ति, पूँजी, परिवहन और बाजार है। उद्योग उन्हीं स्थानों पर केन्द्रित होते हैं जहाँ इनमें से कुछ या ये सभी कारक आसानी से उपलब्ध होते हैं।
4 कृषि आधारित उद्योग और खनिज आधारित उद्योग में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर-कृषि आधारित उद्योग और खनिज आधारित उद्योग में अंतर-
कृषि आधारित उद्योग
(a) कृषि आधारित उद्योग वे उद्योग हैं जो कच्चे माल के रूप में वनस्पति और जंतु उत्पादों का उपयोग करते हैं।
(b) सूती वस्त्र उद्योग,चीनी उद्योग, चर्म उद्योग डेयरी उत्पाद आदि कृषि आधारित उद्योग के उदाहरण हैं।
खनिज आधारित उद्योग
(a) खनिज आधारित उद्योग वे उद्योग हैं जो खनिज अयस्कों का उपयोग कच्चे माल के रूप में करते हैं।
(b) इन उद्योगों के उत्पाद अन्य उद्योगों का पोषण करते हैं। लोहा-इस्पात उद्योग इस उद्योग का एक उदाहरण है।
5 सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर- सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग में अंतर-
सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग
(a) वे उद्योग जिनका स्वामित्व और संचालन राज्य सरकार या केन्द्र सरकार के किसी संगठन के पास होता है।
(b) इनमें नियम सरकार द्वारा बनाए जाते हैं तथा लाभ या हानि के लिए सरकार की जिम्मेदारी होती है।
(c) पूँजी सरकार द्वारा ही लगाई जाती है।
(d) बोकारो लोहा-इस्पात उद्योग तथा रेल उद्योग इसके उदाहरण हैं।
संयुक्त क्षेत्र के उद्योग
(a) संयुक्त क्षेत्र के उद्योगों का स्वामित्व और संचालन राज्यों और व्यक्तियों के समूह द्वारा होता है।
(b) इसके नियम दोनों समूह मिलकर बनाते हैं।
(c) पूँजी दोनों मिलकर लगाते हैं।
(d) मारुति उद्योग इस उद्योग का उदाहरण है |Jac Board