NCERT Solution For Class 8th संसदीय शासन व्यवस्था पाठ 3 अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

NCERT Solution For Class 8th संसदीय शासन व्यवस्था पाठ 3 अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर के इस ब्लॉग पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है, इस पोस्ट के माध्यम से आप सभी विद्यार्थियों को पाठ से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण परीक्षा उपयोगी अति लघु उत्तरीय एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर अध्ययन करने के लिए मिलेगा जो परीक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है, और पिछले कई परीक्षाओं में भी पूछे जा चुके हैं-

NCERT Solution For Class 8th संसदीय शासन व्यवस्था पाठ 3 वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

संसदीय शासन व्यवस्था पाठ 3 अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
संसदीय शासन व्यवस्था पाठ 3 लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
संसदीय शासन व्यवस्था पाठ 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

सही विकल्प का चयन करें-

1 निम्नांकित में से कौन-सी संस्था कानून बनाती है ?
(a) केवल लोकसभा.
(b) केवल राज्यसभा,
(c) संसद,
(d) मंत्रिपरिषद।
उत्तर-(c)

2 कार्यपालिका किसके प्रति उत्तरदायी होता है ?
(a) न्यायपालिका,
(b) विधायिका,
(c) संविधान,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)

3 लोक सभा में सदस्यों की कुल संख्या होती है-
(a) 552
(b) 562,
(c) 504,
(d) 548.
उत्तर-(a)

4लोक सभा में निर्वाचित सदस्यों की संख्या होती है-
(a) 520.
(b) 543,
(c) 562,
(d) 504.
उत्तर-(b)

5 लोकप्रिय सदन किसे कहा जाता है ?
(a) राज्य सभा.
(b) लोक सभा,
(c) विधान सभा,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)

6 झारखंड कितने लोकसभा क्षेत्रों में बँटा हुआ है ?
(a) 16.
(b) 14,
(c) 17
(d) 19.
उत्तर-(b)

7 झारखंड में अनुसूचित जनजाति के लिए लोकसभा की कितनी सीटें आरक्षित हैं?
(a) पाँच.
(b) सात.
(c) दो,
(d) नौं।
उत्तर-(a)

8 राज्य सभा में सदस्यों की संख्या होती है-
(a) 215,
(b) 240,
(c) 250,
(d) 260.
उत्तर-(c)

9 स्थायी सदन किसे कहा जाता है?
(a) लोक सभा,
(b) राज्य सभा,
(c) विधान सभा,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)

10 राज्य सभा राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्यों की संख्या होती है-
(a) 15,
(b) 13.
(c) 12,
(d) 20.
उत्तर-(c)

11 संघ सूची में राष्ट्रीय महत्व के विषय होते हैं। इन विषयों पर कानून कौन बनाता है?
(a) राज्य सरकार
(b) केन्द्र सरकार,
(c) संयुक्त राष्ट्रसंघ,
(d) केन्द्र शासित प्रदेश।
उत्तर-(b)

12 स्वतंत्र भारत में प्रथम आम चुनाव कब हुआ?
(a) 1950.
(b) 1947
(c) 1952,
(d) 1951.
उत्तर-(c)

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

(क) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना ……………..में हुई थी।
(ख) राज्य सभा में अधिकतम ………….सदस्य हो सकते हैं।
(ग) वर्तमान में लोकसभा के लिए कुल…………… सदस्य निर्वाचित होते हैं।
(घ) लोकसभा में अनुसूचित जाति के लिए…………..एवं अनुसूचित जनजाति के लिए सीटें आरक्षित हैं।
(ङ) भारत में कुल ……….राज्य हैं।
(च) झारखण्ड के उत्तर में………..राज्य हैं।
(छ) लोकसभा का चुनाव प्रत्येक………….. वर्षों में होता है।
(ज) राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ …………….द्वारा रचित है।
(झ) भारत के प्रथम राष्ट्रपति…………..थे।

उत्तर-(क) 1885 ई०, (ख) 250, (ग) 543, (घ) 84,47, (ड) 30. (च) बिहार, (छ) 5, (ज) रविन्द्रनाथ टैगोर, (झ) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद ।

NCERT Solution For Class 8th संसदीय शासन व्यवस्था पाठ 3 अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

1 भारत में द्विसदनीय विधानमंडल कब बना?
उत्तर-1919 के भारत सुधार अधिनियम द्वारा भारतीय विधान परिषद के स्थान पर द्विसदनीय विधानमंडल (राज्य परिषद और विधान सभा) बनाया गया।

2 संयुक्त राज्य अमेरिका में कौन-सी शासन प्रणाली है?
उत्तर-संयुक्त राज्य अमेरिका में अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली है।

3 भारतीय संसद के तीनों अंगों के नाम लिखें।
उत्तर भारतीय संसद के तीन अंग राष्ट्रपति, राज्य सभा और लोकसभा है।

4 सोलहवीं लोकसभा का चुनाव कब हुआ था ?
उत्तर-सोलहवीं लोकसभा का चुनाव 2014 में हुआ था।

5 लोकप्रिय सदन किसे कहा जाता है?
उत्तर-लोकप्रिय सदन लोकसभा को कहा जाता है।

6 राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा में कितने सदस्यों को मनोनीत किया जाता है?
उत्तर-राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा में 2 सदस्यों को मनोनीत किया जाता है।

7 संसद के कितने सदन होते हैं? प्रत्येक का नाम लिखें।
उत्तर-संसद के दो सदन होते हैं-
(क) राज्यसभा,
(ख) लोकसभा।

8 राज्यसभा के अध्यक्ष कौन होते हैं?
उत्तर-राज्यसभा के अध्यक्ष उपराष्ट्रपति होते हैं।

9 लोकसभा में बहुमत के लिए किसी भी दल के पास कम से कम कितने सदस्य होने चाहिए ?
उत्तर-लोकसभा में किसी भी दल के पास कम-से-कम 272 सदस्यों का होना बहुमत के लिए जरूरी है।

10 विरोधी या विपक्षी दल किसे कहा जाता है ?
उत्तर-संसद में बहुमत प्राप्त करने वाले दल या गठबन्धन का विरोध करने वाले सभी राजनीतिक दल विरोधी या विपक्षी दल कहलाते हैं।

11 प्रधानमंत्री कौन होते हैं ?
उत्तर-भारत का प्रधानमंत्री लोकसभा में सत्ताधारी दल का मुखिया होता है। प्रधानमंत्री अपने दल के सांसदों में से मंत्रियों का चुनाव करता है जो प्रधानमंत्री के साथ मिलकर फैसलों को लागू करते हैं।

12 राज्यसभा की जरूरत कब पड़ती है ?
उत्तर-किसी विधेयक को कानून के रूप में लागू करने के लिए यह जरूरी है कि उसे राज्यसभा की भी मंजूरी मिल चुकी हो। संसद का यह सदन लोकसभा द्वारा पारित किए कानूनों की समीक्षा करता है और जरूरी हुई तो उसमें संशोधन भी करता है।

13 राज्यसभा में निर्वाचित और मनोनीत सदस्य कितने-कितने होते हैं?
अथवा, राज्यसभा में राष्ट्रपति द्वारा कितने सदस्यों को मनोनीत किया जाता है ?
उत्तर-राज्यसभा में 233 निर्वाचित सदस्य होते हैं और 12 सदस्य राष्ट्रपति की ओर से मनोनीत किए जाते हैं।

14 आजकल संसद में महिलाओं की कितनी प्रतिशत संख्या है?
उत्तर-आजकल संसद में महिलाओं की सख्या 9 प्रतिशत से जरा-सा ऊपर है।

15 झारखंड में कितने लोकसभा क्षेत्र है?
उत्तर-झारखंड में 14 लोकसभा क्षेत्र है। jac board