अध्याय 5 – उद्योग कक्षा 8 NCERT Solutions for Class 8 Geography Chapter 5 के इस ब्लॉग पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है | इस पोस्ट के माध्यम से पाठ से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर इस पोस्ट पर बताया गया है | जो परीक्षा की दृष्टि से काफी उपयोगी है | और इस तरह के प्रश्न पिछले कई परीक्षाओं में भी पूछे जा चुके हैं | इसलिए इस पोस्ट को कृपया करके ध्यान से पढ़ें जिसे आप की परीक्षा की तैयारी और भी अच्छी हो सके-
अध्याय 5 – उद्योग कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर Ncert Solution For Class 8th
उद्योग कक्षा 8 वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं अति लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
उद्योग कक्षा 8 लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
उद्योग कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
1 जमशेदपुर और पिट्सबर्ग में लोहा इस्पात उद्योगों के विकसित परिस्थितियों का तुलनात्मक वर्णन होने के लिए अनुकूल करें।
उत्तर-जमशेदपुर में लोहा इस्पात उद्योग की स्थापना के लिए आदर्श भौगोलिक कारक उपलब्ध हैं। उच्च कोटि का लौह अयस्क सिंहभूम, ओडीसा के मयूरभंज जिलों से प्राप्त हो जाता है। कोक बनाने योग्य कोयला झरिया, रानीगंज से प्राप्त होता है। चूना पत्थर ओडीसा के सुंदरगढ़ जिले से प्राप्त होता है। पानी स्वर्णरेखा और खरकई नदियों से प्राप्त होता है। कोलकाता बंदरगाह यहाँ से मात्र 250 कि०मी० की दूरी पर स्थित है, जहाँ एक अच्छा बाजार भी उपलब्ध है। यह स्थान हावड़ा मुंबई मुख्य रेलमार्ग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर स्थित है।
पिट्सबर्ग में भी इसी प्रकार की अनुकूल परिस्थितियाँ उपलब्ध हैं। कोयला पिट्सबर्ग तथा लौह अयस्क मिनेसोटा की खानों पति से प्राप्त होता है। मिनेसोटा से पिट्सबर्ग तक लौह अयस्क का
परिवहन ग्रेटलेक्स जलमार्ग के द्वारा होता है। ओहियो, मोनोगहेला और एल्धनी नदियों से जल प्राप्त होता है। निर्मित इस्पात, स्थल एवं जल दोनों मार्गों से बाजार में भेजा जाता है।
2 उद्योगों के वर्गीकरण के कौन-कौन से मुख्य आधार हैं ? इनके अनुसार उद्योगों का वर्गीकरण करें।
उत्तर-उद्योगों का वर्गीकरण- उद्योगों के वर्गीकरण के तीन आधार हैं- (क) कच्चा माल, (ख) आकार, (ग) स्वामित्व ।
(क) कच्चा माल के आधार पर-
(i) कृषि आधारित उद्योग,
(ii) खनिज आधारित उद्योग,
(iii) समुद्र आधारित उद्योग,
(iv) वन आधारित उद्योग
(ख) आकार के आधार पर-
(i) कुटीर उद्योग,
(ii) लघु उद्योग,
(iii) वृहत् उद्योग।
(ग) स्वामित्व के आधार पर-
(i) निजी क्षेत्र के उद्योग,
(ii) सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग,
(iii) संयुक्त क्षेत्र के उद्योग,
(iv) सहकारी क्षेत्र के उद्योग।
3 बंगलौर और कैलिफोर्निया में सूचना प्रौद्योगिकी के उद्योग के बीच क्या समानता है ?
उत्तर-बंगलौर और कैलिफोर्निया में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के बीच समानता-
(क) बंगलौर ‘सिलिकॉन पठार’ पर अवस्थित है और कैलिफोर्निया सिलिकॉन घाटी।
(ख) बंगलौर की जलवायु मृदु है व कैलिफोर्निया की जलवायु व शीतोष्ण है।
(ग) दोनों ही क्षेत्र धूल मुक्त है जो कि सूचना प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक आदर्श स्थिति है।
(घ) दोनों ही क्षेत्रों की बाजार व निपुण कार्यबल तक अच्छी पहुँच है।
4 स्वामित्व के आधार पर औद्योगिक वर्गीकरण किस प्रकार किया जाता है ?
उत्तर- स्वामित्व के आधार पर उद्योगों का मुख्यतः चार भागों में विभाजित किया जाता है-
(क) सार्वजनिक क्षेत्र- वे उद्योग जिनका स्वामित्व सरकार के हाथ में होता है।
(ख) निजी क्षेत्र- ये उद्योग व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह शिर द्वारा चलाए जाते हैं।
(ग) सहकारी क्षेत्र- ऐसे उद्योग कच्चे माल उत्पादकों, कामगारों यह दोनों के ही अधिकार में होते हैं और उनके द्वारा ही चलाए जाते हैं।
(घ) संयुक्त क्षेत्र- इनके स्वामी सरकार और व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह होता है।
5 ओसाका में वस्त्र उद्योग की स्थापना के क्या कारण हैं ?
उत्तर-ओसाका में वस्त्र उद्योग की स्थापना के निम्नांकित कारण हैं-
(क) यह येड़ो नदी के मुहाने पर स्थित है इसलिए उद्योगों के कचरों को विसर्जन की सहूलियत उपलब्ध है।
(ख) इसका वातावरण नम है जो रूई के उत्पादन के लिए आदर्श है।
(ग) यहाँ काफी मात्रा में वर्षा होती है जो वस्त्र उद्योग के लिए आवश्यक है।
(घ) वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति बहुत आसानी से हो जाती है।
(ङ) ओसाका में सड़क, रेल जैसी सुविधा साधन के उत्तम ढाँचे उपलब्ध हैं। jac board