नात्सीवाद और हिटलर का उदय पाठ 3 अति लघु उत्तरीय प्रश्न | Ncert Solution For Class 9th History के इस ब्लॉग पोस्ट पर आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है, आज हम बात करने वाले हैं, इस पाठ से संबंधित जितने भी अति लघु उत्तरीय प्रश्न जो परीक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है, उन सभी प्रश्नों को इस पोस्ट पर कवर किया गया है, जो आने वाले परीक्षाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है:-
नात्सीवाद और हिटलर का उदय class 9 के प्रश्न उत्तर
सही विकल्प का चयन करें-
1 जर्मन मुद्रा को क्या कहा जाता है ?
(a) लिने,
(b) फ्रैंक,
(c) मार्क
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(c)
2 युद्ध के मोर्चे पर सैनिकों के छिपने के लिए खोदे गए गड्ढे को कहते हैं-
(a) खंदक,
(c) नाला,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)
3 वॉल स्ट्रीट एक्सचेंज क्या है ?
(a) भारतीय शेयर बाजार. (b) अमेरिकी शेयर बाजार,
(c) जापानी शेयर बाजार, (d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)
4 नाजीयूथ लीग की स्थापना कब हुई ?
(a) 1922 ई०
(b) 1920 ई०,
(c) 1945 ई०,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)
5 वह स्थिति जब कीमतें बेहिसाब बढ़ जाती है कहलाती है-
(a) अति मुद्रास्फीति, (b) अति मुद्रा संकुचन,
(c) (a) और (b) दोनों. (d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)
6 किसी समुदाय को दूसरे समुदाय से अलग रखना कहलाता है-
(a) शिविर
(b) घेटो,
(c) संलाप गृह,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)
6 पुरी शक्तियों किन देशों को कहा गया है?
(a) अमेरिका, जापान एवं इटली.
(b) जर्मनी, जापान एवं इटली,
(c) तुर्की, जापान, एवं जर्मनी।
(d) जर्मनी, रूस और जापान ।
उत्तर-(b)
8 नॉर्डिक जर्मन आर्य कहाँ के रहने वाले थे?
(a) जापान,
(b) अमेरिका,
(c) जर्मन,
(d) रूस।
उत्तर-(c)
9 मित्र राष्ट्र में कौन-कौन से देश थे?
(a) जर्मनी, इटली, जापान,
(b) ब्रिटेन, जर्मनी, इटली.
(e) ब्रिटेन, फ्रांस, रूस,
(d) फ्रॉस, जर्मनी, जापान।
उत्तर-(c)
10 हिटलर कौन था ?
(a) इटली का तानाशाह शासक,
(b) जापान का तानाशाह शासक,
(c) जर्मनी का तानाशाह शासक,
(d) ब्रिटेन का तानाशाह शासक।
उत्तर-(c)
नात्सीवाद और हिटलर का उदय के प्रश्न उत्तर
11 प्रथम विश्व युद्ध कब से कब तक हुआ ?
(a) 1916 से 1920,
(b) 1914 से 1918.
(c) 1939 से 1945.
(d) 1912 से 1918.
उत्तर-(b)
12 द्वितीय विश्व युद्ध कब से कब तक हुआ?
(a) 1939 से 1945,
(b) 1918 से 1939,
(c) 1914 से 1918,
(d) 1940 से 1945.
उत्तर-(a)
13 समाजवादी विचारधारा के प्रवर्तक कौन थे ?
(a) रावर्ट ओवेन.
(b) कार्ल मार्क्स.
(c) लुई ब्लॉक,
(d) फ्रेडरिक एंजेल्स।
उत्तर-(b)
14 ‘मेरे राज्य की सबसे महत्त्वपूर्ण नागरिक माँ है’ यह कथन किसका है?
(a) लेनिन,
(b) हिटलर
(c) पुतिन,
(d) मार्क्स।
उत्तर-(b)
नात्सीवाद और हिटलर का उदय
1 प्रोपेगेंडा से क्या समझते है?
उत्तर- जनमत को प्रभावित करने के लिए किया जाने वाला एक खास तरह का प्रचार (पोस्टरों, फिल्मों और भाषणों आदि के माध्यम से) को प्रोपेगेंडा कहते हैं।
2 यातना शिविर या यातना गृह (कसन्ट्रेशन कैप) का क्या अर्थ है ?
उत्तर- विरोधी लोगों को बिना कोई मुकदमा चलाए. ऐसे बड़े कैदी कैम्प में रखना जो ऐसी लोहे की तारों से सुरक्षित हो जिसमें बिजली दौड़ रही हो।
3 नार्डिक जर्मन आर्य कौन है?
उत्तर-आर्य बताए जाने वालों की एक शाखा को नार्डिक जर्मन आर्य कहते है। ये लोग उत्तरी यूरोपीय देशों में रहते थे और जर्मन या मिलते-जुलते मूल के लोग थे।
4 जिप्सी क्या थी?
उत्तर-जिप्सी के नाम से श्रेणीबद्ध किए गए समूहों की अपनी सामुदायिक पहचान थी। सिन्ती और रोमा ऐसे ही दो समुदाय थे।
5 घेटो से क्या समझते है ?
उत्तर-किसी समुदाय को दूसरे समुदाय से अलग-थलग करके रखना घेटो कहलाता है।
6 न्यूरेमवर्ग में अंतर्राष्ट्रीय सैनिक अदालत क्यों स्थापित की गई ?
उत्तर-यह अदालत इसलिए स्थापित की गई ताकि नाजी युद्ध के लिये दोषी लोगों पर मानवता के विरुद्ध किए गए कार्यों के कारण मुकदमें चलाए जाएँ।
7 द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्र किन देशों को कहा जाता था?
उत्तर-इंग्लैंड, फ्रॉस और रूस को।
8नवम्बर के अपराधी किसे कहा जाता है?
उत्तर-समाजवादी कैथोलिक तथा डेमोक्रेट आदि लोग जिन्होंने वाइमर रिपब्लिकन का साथ दिया।
9 अति-मुद्रास्फीति से आपका क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-जब वस्तुओं का मूल्य एकदम बढ़ जाए तब ऐसी अवस्था को अति-मुद्रास्फीति कहा जाता है।
10 सर्वहाराकरण का क्या अर्थ है?
उत्तर-इसका अर्थ है कि निर्धनता का उस निम्न स्तर पर पहुँच जाना जिसमें प्रायः कामगार लोग होते हैं।
11 नाजी यूब लीग की स्थापना कब हुई और चार वर्ष के पश्चात् इसका नया नाम क्या रखा गया ?
उत्तर-इसकी स्थापना 1922 ई० में की गई और चार वर्ष पश्चात् इसका नाम बदलकर हिटलर यूथ रख दिया गया।
12 वेक्युएशन से नाजियों का क्या तात्पर्य था?
उत्तर-इसका अर्थ था कि गैस-चेम्बरों में मारने के लिए लोगों को ले जाना।
NCERT Solutions for Class 9th: पाठ 3 नात्सीवाद और हिटलर का उदय इतिहास
13 राष्ट्रीय समाजवाद क्या है?
उत्तर-नाजियों के अनुसार यह बजे पूजीवाद या अमेरिकी अर्थव्यवस्था से एक ओर, और दूसरी ओर मार्स की अर्थव्यवस्था या बोल्योविज्म से बहुत भिन्न है।
14 महात्मा गांधी ने एडोल्फ हिटलर को क्या नसीहत दी?
उत्तर-हमें अहिंसा के रूप में एक ऐसी शक्ति प्राप्त हो गई है जिसे यदि संगठित कर लिया जाए तो यह संसार भर की सभी प्रबलतम हिंसात्मक शक्ति के गठजोड़ का मुकाबला कर सकती है।
15 एडोल्फ हिटलर की दो राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं बताएँ।
उत्तर-(क) एडोल्फ हिटलर अपने देश जर्मनी को विश्व की एक बड़ी ताकत बनाना चाहता था।
(ख) उसकी यह भी महत्त्वाकांक्षाएँ थी कि सम्पूर्ण यूरोप को जीत लिया जाए।
16 धुरी शक्तियों से क्या अभिप्राय है?
उतर-द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों के विरुद्ध जर्मनी, जापान व इटली के गुट को धुरी शक्तियों कहा गया।
17 ये कौन-से दो मुख्य कारण थे जिनकी वजह से जर्मनी में हिटलर का सत्ता प्राप्ति तक उदय हुआ था ?
उत्तर-(क) जर्मनी की प्रथम विश्व युद्ध में हार हुई थी। बदले की भावना ने जर्मनी के लोगों को उकसाया। इसका प्रयोग हिटलर ने स्वयं के उदय के लिए किया।
(ख) जर्मनी के लोग साम्यवाद के प्रतिकूल थे, इसलिए वे किसी भी ऐसी सरकार के पक्षधर थे जो साम्यवाद विरोधी हो।
नात्सीवाद और हिटलर का उदय notes
18 उन देशों के नाम बताएँ जिन पर 1937 एवं 1939 के मध्य जर्मनी ने अधिकार स्थापित कर लिए था।
उत्तर-जर्मनी ने मार्च 1936 में राइसलैंड पर अधिकार कर लिया था। मार्च 1938 में आस्ट्रिया पर सितंबर 1938 सुडेंटनलैंड (चेकोस्लोवालिया का एक भाग) पर, मार्च 1939 में चेकोस्लोवाकिया तथा सितंबर 1939 में पोलैंड पर अधिकार कर लिया था।
19 नाजी आंदोलन अथवा नाजीवाद से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-नाजी आदोलन अथवा नाजीवाद एक उग्र तानाशाही आंदोलन था, जिसका नेता हिटलर था। यह आंदोलन जर्मनी में चला और हिटलर जर्मनी का निरंकुश शासक बन गया।
नाजीवाद लोकतंत्र के बिल्कुल विपरीत था और सभी प्रकार के संसदीय संस्थानों को समाप्त करने के पक्ष में था। नाजीवाद ने एक दल और नेता के सिद्धांत पर बल दिया।
20 म्यूनिख समझौते को तोड़ते हुए हिटलर को सुडेंटनलैंड पर अधिकार की क्यों प्रेरणा मिली?
उत्तर-(क) चेकोस्लोवाकिया को इस प्रदेश में नए ढंग के भारी उद्योग लगे हुए थे।
(ख) सोवियत संघ की और जर्मन विस्तार की दृष्टि से यह प्रदेश जर्मनी के लिए युद्ध दृष्टि से महत्वपूर्ण था।
(ग) इसमें लगभग 30 लाख जर्मन लोग रहते थे। इसमें विश्व के सबसे बड़े युद्ध सामग्री के कारखाने थे।
21 जर्मनी में नाजीवाद के उदय के क्या कारण थे?
उत्तर-(क) प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी की हार के कारण वहाँ की सरकार बहुत कमजोर हो गई थी और लोगों में असंतोष फैला हुआ था।
(ख) जर्मनी के लोग साम्यवाद के बढ़ते प्रभाव से बहुत भयभीत थे और किसी साम्यवाद विरोधी सरकार की स्थापना के पक्ष में थे। अतः वे हिटलर को सत्ता में लाना चाहते थे।
22 कब और किसके द्वारा म्यूनिख समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे ?
उत्तर-म्यूनिख समझौते पर 1938 में हस्ताक्षर किए गए थे। इसमें एक तरफ तो ब्रिटेन और फ्रांस के प्रधानमंत्रियों ने तो दूसरी ओर जर्मनी तथा इटली के तानाशाहों ने हस्ताक्षर किए थे।
23 दूसरे विश्व युद्ध का जर्मनी पर पड़े दो मुख्य प्रभाव लिखें।
उत्तर-दूसरे विश्व युद्ध का जर्मनी पर पड़ने वाले दो प्रमुख प्रभाव निम्नांकित हैं-
(क) दूसरे विश्व युद्ध के परिणामस्वरूप जर्मनी पर चार विजयी शक्तियों सोवियत संघ, अमेरिका, ब्रिटेन तथा फ्रॉस का अधिकार हो गया।
(ख) पुनर्निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर सहायता योजना बनाई गई।ncert