वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था पाठ 4 अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर | Ncert Solition For Class 10th के इस पोस्ट में आप सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत है, इस पोस्ट के अंतर्गत आज आपको पढ़ने के लिए मिलेगा, इस पाठ से संबंधित सभी अति लघु उत्तरीय महत्वपूर्ण प्रश्न जो पिछले कई परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, उम्मीद है इस टाइप का प्रश्न आने वाले परीक्षा में भी पूछे जा सकते हैं, इसलिए यदि आप इस ब्लॉग पर आए हैं, तो कृपया करके सभी क्वेश्चन और उनके आंसर को अध्ययन करें आपको काफी मदद मिलेगी |
वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था पाठ 4 अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर | Ncert Solition For Class 10th
वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था पाठ 4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था पाठ 4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था पाठ 4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
1 वैश्वीकरण से आपका क्या तात्पर्य है?
उत्तर-वैश्वीकरण का अर्थ है हमारी अर्थव्यवस्था को संसार की अन्य अर्थव्यवस्थाओं से विदेशी व्यापार एवं विदेशी निवेश द्वारा जोड़ना। इस कार्य में बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ बड़ी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं जब वे अपनी इकाइयों संसार के अनेक देशों में स्थापित करती है।
2 उदारीकरण से आपका क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-सरकार द्वारा अवरोधक अथवा प्रतिबन्धों को हटाने की प्रक्रिया को उदारीकरण कहा जाता है।
3 विदेश व्यापार के उदारीकरण से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-विदेश व्यापार और विदेशी निवेश पर सरकार द्वारा निर्धारित अवरोधकों एवं प्रतिबन्धों को हटाने की प्रक्रिया ही विदेश व्यापार का उदारीकरण कहलाता है।
4 बहुराष्ट्रीय कंपनियों किन्हें कहा जाता है ?
उत्तर-बहुराष्ट्रीय कंपनी वह है जो एक से अधिक देशों में उत्पादन पर स्वामित्व या नियन्त्रण रखती है।
5 बहुराष्ट्रीय कंपनियों कहाँ अपने कार्यालय स्थापित करती है?
उत्तर-वे ऐसे प्रदेशों में अपने कार्यालय तथा कारखाने खोलती हैं जिन्हें उन्हें सस्ता श्रम और संसाधन मिलने की सम्भावना होती है।
6 निवेश किसे कहते हैं?
उत्तर-भूमि, भवन, मशीनें और अन्य उपकरणों आदि परिसम्पत्तियों की खरीद में व्यय की गई मुद्रा को निवेश कहते हैं।
7 कंटेनरों से क्या लाभ रहा है?
उत्तर-कंटेनरों के कारण जहाँ दुलाई-लागत में भारी बचत हुई है वहीं माल को बाजारों तक पहुँचाने की गति में भी काफी वृद्धि हुई है।
8 इंटरनेट से क्या लाभ रहा है?
उत्तर-इंटरनेट द्वारा आप सभी प्रकार की जानकारियाँ, जिन्हें आप जानना चाहते हैं आप एकदम प्राप्त कर सकते हैं।
9 व्यापार अवरोधक से आपका क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-व्यापार अवरोधक सरकार के हाथ में एक हथकण्डा होता है जिसका प्रयोग करके वह आयात और निर्यात में संतुलन बनाए रख सकती है।
10 व्यापार अवरोधक से क्या लाभ है ?
उत्तर-इसके द्वारा कोई भी सरकार अपने नव-विकसित उद्योगों को विश्व की प्रतिस्पर्धा से बचा सकती है।
11 फोर्ड मोटर्स नामक फर्म भारत में कब आई ?
उत्तर-1995 ई० को।
12 वैश्वीकरण को सम्भव बनाने वाले कौन-से कारण हैं ?
उत्तर-(क) प्रौद्योगिकी में तीव्र उन्नति।
(ख) व्यापार और निवेश नीतियों का उदारीकरण।
(ग) विश्व व्यापार संगठन जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का सहयोग।
(घ) बहुराष्ट्रीय कंपनियों का विभिन्न देशों में अपनी इकाइयाँ स्थापित करना आदि।
13 विश्व व्यापार संगठन क्या है और यह कब और क्यों स्थापित किया गया?
उत्तर-विश्व व्यापार संगठन एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो सदस्य राष्ट्रों के बीच व्यापार संबंधी नियमों को संचालित करता है। इसकी स्थापना 1 जनवरी, 1995 ई० में की गई। इसका मुख्यालय जेनेवा में है।
वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था Ncert Notes
14 विश्व व्यापार संगठन के दो उद्देश्य लिखें।
उत्तर-विश्व व्यापार संगठन के दो उद्देश्य-
(क) विश्व व्यापार संगठन की स्थापना में संयुक्त राष्ट्र संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए की गई। इसका मुख्यालय, स्विटजरलैंड, जेनेवा में हैं।
(ख) विश्व व्यापार संगठन देशों के बीच व्यापार के समान रूप से विकास में मदद करता है।
15 WTO के दो कार्य लिखें।
उत्तर-(क) WTO के व्यापार समझौतों को कार्यान्वित करना।
(ख) देशों के बीच व्यापार संबंधित बातचीत के मंच के रूप में कार्य करना।
16 विदेशी व्यापार का बुनियादी उद्देश्य क्या होता है ?
उत्तर-इसका बुनियादी या मुख्य उद्देश्य यह होता है कि वह अपने देश के उत्पादकों को दूसरे देशों में पहुँचाने के अवसर प्रदान करे।
17 भारत के बाजार में चीनी खिलौने क्यों बिक जाते हैं ?
उत्तर-क्योंकि एक तो उनके दाम सस्ते होते हैं और दूसरे उनके डिजाइन नवीन होते हैं।
18 चीनी खिलौनों का भारतीय खिलौना निर्माताओं पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर-भारतीय खिलौना निर्माताओं को हानि होती है क्योंकि भारतीय खिलौने कम बिकते हैं।
19 भारतीय सरकार ने विदेशी व्यापार और विदेशी निवेश पर लगे अवरोधकों को क्यों दूर करने की सोची?
उत्तर-1991 में भारतीय सरकार ने यह सोचा कि अब वह समय आ गया है जब भारतीय उत्पादक विश्व के उत्पादकों की प्रतिस्पर्धा का मुकाबला करने लायक हो गया है।
20 प्रतिस्पर्धा से छोटे उत्पादकों को बचाने के लिए सरकार क्या कुछ कर सकती है ?
उत्तर-सरकार छोटे उत्पादकों को सस्ते दामों पर ऋण देकर, उनकी वस्तुओं की गुणवत्ता को बढ़ाने में सहायता देकर उन्हें प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर सकती है।
21 वैश्वीकरण से कितने वर्ग को लाभ हुआ ?
उत्तर-इससे उपभोक्तओं को लाभ हुआ क्योंकि अब उनके पास पहले से कहीं अधिक विकल्प आ गए। अब वे अच्छी चीजें सस्ते दाम से खरीद सकते थे।
22 निम्नलिखित में से किस कारक ने वैश्वीकरण को नहीं बढ़ाया है?
उत्तर – बैंकों का राष्ट्रीयकरण
23 वैश्वीकरण की नीति से किस क्षेत्र को लाभ नहीं हुआ है?
उत्तर – कृषि क्षेत्र
24 भारत में वैश्वीकरण द्वारा आकर्षित एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) से संबंधित है:
उत्तर – बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ
25 वैश्वीकरण के कारण इनमें से किसमें सुधार हुआ है:
उत्तर – (a) उपभोक्ताओं के लिए विकल्प
(b) वस्तुओं और सेवाओं की गुणवत्ता
(c) विदेशी निवेश
(d) उपरोक्त सभी
26 भारत में नई आर्थिक नीति कब लागू की गई?
उत्तर – 1991 में
27 बहुराष्ट्रीय कम्पनियां विदेशों में निवेश क्यों करती है?
उत्तर – अपने अधिक लाभ के लिए
28 उदारीकरण का अर्थ है:
उत्तर – (a) अर्थव्यवस्था को प्रत्यक्ष नियंत्रण से मुक्त करना
(b) विभिन्न प्रतिबंधों को समाप्त करना
(c) अर्थव्यवस्था को खोलना
29 फोर्ड ने 1700 करोड़ लागत से अपना संयंत्र कहां स्थापित किया?
उत्तर – चैन्नई
30 वैश्वीकरण को फैलाने में किसने बड़ी भूमिका निभाई है?
(a) सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी)
(b) परिवहन तकनीक
(c) (a) और (b) दोनों
उत्तर – (c) (a) और (b) दोनों
31 विश्व व्यापार संगठन की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर – 1995
32 वैश्वीकरण से देशों के बीच निम्नलिखित की तीव्र गति होती है:
उत्तर – (a) माल और सेवाएं
(b) निवेश
(c) लोग
33 बहुराष्ट्रीय कंपनियों को क्या आकर्षित करती है?
(a) सस्ता श्रम
(b) उत्पाद के लिए तैयार मांग
उत्तर – (a) और (b) दोनों
34 बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने वैश्विक बाजारों में प्रवेश करने में किसके द्वारा सफलता प्राप्त की है
उत्तर – डब्ल्यू.टी.ओ
34 निम्नलिखित में से कौन सी वैश्वीकरण की विशेषता नही?
उत्तर – आयात पर कर बढ़ाना
35 बाजारों का एकीकरण मतलब है
उत्तर – (a) घरेलू बाजारों से परे परिचालन
(b) माल की व्यापक पसंद
(c) प्रतिस्पर्धी मूल्य
36 निम्नलिखित में से कौन वैश्वीकरण में योगदान देता है?
उत्तर – बाहरी व्यापार
37 वैश्वीकरण के द्वारा लोगों को आपस में जोड़ने का परिणाम होगा
उत्तर – उत्पादकों में पहले से अधिक प्रतियोगिता
38 निम्नलिखित में से कौन सी एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी की विशेषता नहीं है?
उत्तर – यह केवल अपने देश के श्रमिकों को काम पर लगाती है।
39 घरेलू बाजार में बहुराष्ट्रीय कंपनियों का प्रवेश किनके लिए हानिकारक साबित हो सकता है:
उत्तर – सभी छोटे पैमाने पर उत्पादक।
40. 2006 तक, विश्व व्यापार संगठन के सदस्य कितने देश थे?
उत्तर – 149
jac board