महिलाओं की स्थिति में सुधार पाठ 8 अति लघु उत्तरीय प्रश्न | Ncert Solution For Class 8th history

महिलाओं की स्थिति में सुधार पाठ 8 अति लघु उत्तरीय प्रश्न | Ncert Solution For Class 8th history के इस पोस्ट में सभी विद्यार्थियों का स्वागत है, इस पोस्ट के माध्यम से कक्षा आठ में पढ़ रहे सभी विद्यार्थियों के लिए पाठ से जुड़े हर महत्वपूर्ण अति लघु उत्तरीय प्रश्न जो परीक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं, उन सभी प्रश्नों को इस पोस्ट पर प्रभाव किया गया है, जो पिछले कई परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, इसलिए इस पोस्ट में दिए गए जितने भी प्रश्न है, उन सभी प्रश्नों की आंसर को ध्यान से पढ़ें ताकि आपकी परीक्षा की तैयारी और भी अच्छी हो सके-

महिलाओं की स्थिति में सुधार पाठ 8 MCQ Question प्रश्न, Ncert Solution For Class 8th history

महिलाओं की स्थिति में सुधार पाठ 8 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
महिलाओं की स्थिति में सुधार पाठ 8 लघु उत्तरीय प्रश्न
महिलाओं की स्थिति में सुधार पाठ 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

सही विकल्प का चयन करें-

1 किस भारतीय समाज सुधारक के प्रयास से सती प्रथा का अंत किया गया?
(a) स्वामी विवेकानन्द,
(b) दयानन्द सरस्वती,
(c) राजा राममोहन राय
(d) ज्योतिबा राव फुले।
उत्तर-(c)

2 सती प्रथा पर पहला प्रतिबंध किस राजा ने लगाया था ?
(a) हर्षवर्धन,
(b) जयचन्द,
(c)अशोक,
(d) पुलकेशिन द्वितीय।
उत्तर-(a)

3 सती प्रथा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया-
(a) लार्ड हेस्टिंग्स,
(b) लार्ड विलियम बेंटिंक
(c) लोर्ड डलहौजी,
(d) लार्ड कैनिंग।
उत्तर-(b)

4 स्वामी दयानंद सरस्वती ने स्थापना की-
(a) प्रार्थना समाज,
(b) आर्य समाज,
(c) ब्रह्म समाज,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)

5 किसने दीये की रोशनी में पढना-लिखना सीखा ?
(a) राशविहारी देवी,
(b) महादेवी वर्मा,
(c) राश सुंदरी देवी,
(d) राम सुंदरी देवी।
उत्तर-(c)

6 सती प्रथा को दूर करने का श्रेय किन्हें मिला ?
(a) लॉर्ड केनिंग,
(b) लॉर्ड विलियम बेंटिक,
(c) लॉर्ड कैनिंग,
(d) लॉर्ड माउंटबेटन।
उत्तर-(b)

7 हरविलास शारदा के प्रयास से 1929 ई० में शारदा कानून बना। शारदा कानून किससे संबंधित था ?
(a) लड़के-लड़कियों की शादी के लिए न्यूनतम उम्र से,
(b) सती प्रथा से,
(c) विधवा विवाह से,
(d) शराब बंदी से।
उत्तर-(a)

8 पहली बार दिल्ली के सिंहासन पर बैठने वाली महिला कौन थी?
(a) इंदिरा गाँधी,
(b) रजिया सुल्तान,
(c) महारानी एलिजाबेथ,
(d) रानी लक्ष्मी बाई।
उत्तर-(b)
9 बेगम रुकैया सखावत हुसैन ने मुस्लिम लड़कियों के लिए कहाँ-कहाँ विद्यालय खोले ?
(a) कलकत्ता और पटना,
(b) चेन्नई और राँची,
(c) मुम्बई और पूणे,
(d) दिल्ली और लखनऊ।
उत्तर-(a)

10 ‘स्त्री-पुरुष तुलना’ नामक पुस्तक किसने लिखी ?
(a) महादेवी वर्मा,
(b) राश सुंदरी देवी,
(c) ताराबाई शिंदे, (d) प्रभावती देवी।
उत्तर-(c)

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
(क) सती प्रथा का प्रथम प्रमाण …………..अभिलेख से मिलता है।
(ख) विधवा पुनर्विवाह के लिए …………… ने काफी मेहनत की।
(ग) भारतीय महिलाओं का विश्वविद्यालयों में प्रवेश …………..के दशक में हुआ।
(घ) भोपाल की बेगमों ने ……………. में लड़कियों की शिक्षा के लिए विद्यालय खोले।
(ङ) ……………….. ने रात में दीये की रोशनी में लिखना-पढ़ना सीखा।

उत्तर-(क) भानुगुप्त के एरण,
(ख) ईश्वर चन्द्र विद्यासागर,
(ग) 1880,
(घ) अलीगढ़,
(ङ) राश सुंदरी देवी।

महिलाओं की स्थिति में सुधार पाठ 8 अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर , Ncert Solution For Class 8th history

1 विलियम बेंटिंक से पहले सती प्रथा पर रोक लगाने के लिए किन लोगों ने प्रयास किये ?
उत्तर-विलियम बेंटिंक से पहले सती प्रथा पर रोक लगाने के लिए मुगल शासक अकबर, पेशवा, कॉर्नवालिस एवं लार्ड हेस्टिंग्स ने भी प्रयास किये।

2 ज्योतिबा फुले कौन थे ?
उत्तर-समाज सुधारकों में महाराष्ट्र के ज्योतिबा फुले अग्रणी था। उन्होंने भारत में महिलाओं की दशा सुधारने हेतु लड़कियों की शिक्षा पर बल दिया और इसके लिए लड़कियों की शिक्षा के लिए स्कूल खोले गए।द्वारा इस बात के लिए प्रेरित किया कि समाज का विकास के बिना लड़की को उचित शिक्षा दिये सम्भव नहीं है।

3 ‘सती’ कौन कहलाती है?
उत्तर-वह विधवा जो अपने पति के मरने के बाद स्वयं को उसकी जलती चिता पर जल जाती है, को सती कहते हैं।

4 ईश्वरचन्द्र विद्यासागर कौन थे?
उत्तर-ईश्वरचन्द्र विद्यासागर एक सामाजिक सुधारक थे जिन्होंने विधवा विवाह के पक्ष में प्राचीन ग्रंथों का ही हवाला दिया था।

5 विधवा गृह की स्थापना किसने की और कहाँ की गई ?
उत्तर-विधवा गृह की स्थापना पंडिता रबामाई ने पूना में की थी।

6 प्रार्थना समाज की स्थापना कब और कहाँ हुई ?
उत्तर-प्रार्थना समाज की स्थापना 1867 ई० में बंबई में हुई। jac board