लोकतंत्र क्या ? लोकतंत्र क्यों ? पाठ 2 अति लघु उतरीय प्रश्न | Ncert Solution For Class 9th Civics

लोकतंत्र क्या ? लोकतंत्र क्यों ? पाठ 2 अति लघु उतरीय प्रश्न Ncert Solution For Class 9th Civics के इस ब्लॉग पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है, इस पोस्ट के माध्यम से आप सभी विद्यार्थियों को पाठ से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न और अति लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर पढ़ने के लिए मिलेगा जोकि काफी महत्वपूर्ण है, इस तरह के प्रश्न पिछले कई परीक्षा में पूछे जा चुके हैं, और उम्मीद है आने वाले परीक्षाओं में भी इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं, इसलिए कृपया करके इस पोस्ट को पूरा पढ़ें ताकि आपकी परीक्षा की तैयारी और भी अच्छी हो सके-

लोकतंत्र क्या ? लोकतंत्र क्यों ? पाठ 2 वस्तुनिष्ठ प्रश्न और mcq

1 इनमें से कौन-सा तर्क लोकतंत्र के पक्ष में अच्छा नहीं है ?
(a) लोकतंत्र में लोग खुद को स्वतंत्र और समान मानते हैं,
(b) लोकतांत्रिक सरकारें लोगों के प्रति ज्यादा उत्तरदायी होती हैं,
(c) लोकतांत्रिक व्यवस्थाएँ दूसरों की तुलना में टकरावों को ज्यादा अच्छी तरह सुलझाती हैं,
(d) लोकतांत्रिक देश दूसरों की तुलना में ज्यादा समृद्ध होते हैं।
उत्तर-(d)

2 लोकतंत्र में अकाल और भुखमरी की संभावना कम होती है। यह तर्क देने का इनमें से कौन सा कारण सही नहीं है ?
(a) विपक्षी दल भूख और भुखमरी की ओर सरकार का ध्यान दिला सकते हैं,
(b) स्वतंत्र अखबार देश के विभिन्न हिस्सों में अकाल की स्थिति के बारे में खबरें दे सकते हैं,
(c) सरकार को अगले चुनाव में अपनी पराजय का डर होता है,
(d) लोगों को कोई भी तर्क मानने और उस पर आचरण करने की स्वतंत्रता है।
उत्तर-(d)

3 किसी जिले में 40 ऐसे गाँव हैं जहाँ सरकार ने पेयजल उपलब्ध कराने का कोई इंतजाम नहीं किया है। इन गाँवों के लोगों ने एक बैठक की और अपनी जरूरतों की ओर सरकार का ध्यान दिलाने के लिए कई तरीकों पर विचार किया। इनमें कौन-सा तरीका लोकतांत्रिक नहीं है
(a) अदालत में पानी को अपने जीवन के अधिकार का हिस्सा बताते हुए मुकदमा दायर करना,
(b) अगले चुनाव का बहिष्कार करके सभी पार्टियों को संदेश देना,
(c) सरकारी नीतियों के खिलाफ जन सभाएँ करना,
(d) सरकारी अधिकारियों को पानी के लिए रिश्वत देना।
उत्तर-(d)

4 लोकतंत्र जनता का, जनता के लिए और जनता द्वारा शासन है।” यह कथन किसका है ?
(a) अब्राहम लिंकन,
(b) जॉन एफ० केनेडी,
(c) जार्ज वाशिंगटन,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)

5 वह कौन-सा देश है जहाँ महिलाएँ मताधिकार से वंचित हैं ?
(a) ईरान
(b) सऊदी अरब,
(c) अफगानिस्तान,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)

6 लोकतंत्र एक शासन प्रणाली है जिसमें-
(a) शासकों का चुनाव एक प्रतिनिधिमंडल करती है,
(b) शासकों का चुनाव जनता करती है,
(c) शासक स्वयं चुने जाते हैं,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)

लोकतंत्र क्या ? लोकतंत्र क्यों ? पाठ 2 के नोट्स| Class 9th

7 निम्नांकित में कौन-सा देश गैर लोकतांत्रिक देश है ?
(a) भारत,
(b) पाकिस्तान,
(c) अमेरिका,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)

8 निम्नांकित में कौन-सा देश लोकतांत्रिक देश है ?
(a) संयुक्त राज्य अमेरिका,
(b) जिम्बाबवे,
(c) पाकिस्तान,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)

9 निम्नांकित में से कौन वर्तमान में जिम्बाबवे के राष्ट्रपति हैं ?
(a) पिनोशे,
(b) राबर्ट मुगाबे,
(c) लेकवालेश,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)

10 निम्न में से कौन-सा तरीका लोकतांत्रिक नहीं है ?
(a) अदालत में पानी को अपने जीवन के अधिकार का हिस्सा बताते हुए मुकदमा दायर करना,
(b) अगले चुनाव का बहिष्कार करके सभी पार्टियों को संदेश देना,
(c) सरकारी नीतियों के खिलाफ जनसभाएँ करना,
(d) सरकारी अधिकारियों को पानी के लिए रिश्वत देना।
उत्तर-(a)

11 परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान में सत्ता में किस प्रकार आये ?
(a) सैनिक तख्तापलट द्वारा,
(b) आम चुनाव द्वारा,
(c) राजशाही प्रणाली द्वारा,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)

12 किस देश से आग सान सूची का संबंध था ?
(a) म्यांमार,
(b) धाना,
(c) पोलैंड,
(d) न्यूजीलैंड।
उत्तर-(a)

13 लोकतंत्र के संदर्भ में कौन कथन सत्य नहीं है ?
(a) लोकतंत्र शासन को अधिक जबाबदेह बनाता है।
(b) लोकतंत्र बेहतर निर्णय लेने की संभावना बढ़ाता है।
(c) लोकतंत्र नागरिकों का सम्मान बढ़ाता है ।
(d) लोकतंत्र मतभेदों और टकरावों को बढ़ाता है।
उत्तर-(d)

14 सरकार का वह रूप जिसमें देश पर लोगों का, लोगों के लिए, लोगों द्वारा शासन होता है, क्या कहलाता है ?
(a) प्रजातंत्र,
(b) तानाशाही,
(c) राजशाही प्रणाली,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)

लोकतंत्र क्या ? लोकतंत्र क्यों ? पाठ 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न के उतर

1 अब्राहम लिंकन के अनुसार लोकतंत्र क्या है ?
उत्तर-उसके अनुसार, लोकतंत्र ऐसी सरकार है जो लोगों की हो, लोगों के लिये हो और लोगों द्वारा बनाई गई हो।

2 लोकतंत्र क्या है ?
उत्तर-लोकतंत्र शासन का एक ऐसा रूप है जिसमें शासकों का चुनाव जनता करती हैं।

3 विश्व के किन्हीं तीन लोकतांत्रिक देशों के नाम लिखें।
उत्तर-भारत, इंग्लैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका।

4 विश्व के किन्हीं तीन गैर-लोकतांत्रिक देशों के नाम लिखें।
उत्तर-म्यांमार, नाइजीरिया और पाकिस्तान।

5 क्या केवल चुनाव कराने से ही कोई देश लोकतंत्र बन जाता है ?
उत्तर-नहीं, केवल चुनाव कराने से ही कोई देश लोकतंत्र नहीं बन जाता। अनेक राजनीतिक दलों को चुनाव लड़ने की स्वतंत्रता होना तथा चुने जाने के पश्चात् सत्ता चुने हुए प्रतिनिधियों के पास ही रहना भी आवश्यक होता है।

6 हम जिम्बाब्वे को एक लोकतंत्र क्यों नहीं कह सकते ?
उत्तर-हम जिम्बाब्वे को एक लोकतंत्र नहीं कह सकते क्योंकि स्वतंत्रता मिलने के पश्चात् 1980 से वहाँ एक ही जान-पीएफ पार्टी ही सत्ता संभाले बैठी है। वहाँ के राष्ट्रपति राबर्ट मुगाबे चुनाव में अनेक गलत तरीके अपनाते हैं। विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को अनेक ढंग से परेशान किया जाता है।

7 वयस्क मताधिकार क्या है ?
उत्तर-इसमें सभी वयस्कों को बिना किसी भेद-भाव के मतदान करने का अधिकार दिया जाता है, जिसके द्वारा वे सदस्यों का चुनाव करते हैं।

8 चुनाव लड़ने का अधिकार क्या है ?
उत्तर-सभी वयस्कों को चुनाव लड़ने का अधिकार है। इसमें मतदाता की आयु से अधिक प्रत्याशी की आयु होती है।

9 सूचना की स्वतंत्रता का क्या अर्थ है ?
उत्तर-इसमें प्रत्याशियों के विषय में सूचना ग्रहण करने का अधिकार है। विभिन्न स्रोतों से सूचना ग्रहण की जा सकती है। सरकार का सूचना स्रोतों पर एकाधिकार नहीं है। सूचना का अन्य स्रोतों को कानूनी सुरक्षा प्राप्त हैं।

लोकतंत्र क्या ? लोकतंत्र क्यों ? पाठ 2(कक्षा नवीं), सामाजिक विज्ञान Class 9 NCERT Solutions

10 अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का क्या अर्थ है ?
उत्तर-नागरिक अपनी, अभिव्यक्ति और बहस करने के लिए स्वतंत्र हैं। वे अधिकारियों, सरकार तथा सामाजिक, आयोजन कर सकते हैं। जन समस्याओं पर आन्दोलन कर सकते हैं। सरकार उनके इन कार्यों पर प्रतिबंध नहीं लगा सकती।

11 व्यक्तिगत स्वतंत्रता से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-राज्य में कहीं भी यात्रा, रहने के स्थान, पेशा या व्यवसाय चुनने, कॉलेज में दाखिल लेने, नौकरी पाने, सम्पत्ति खरीदने या बेचने का अधिकार प्रत्येक नागरिक को है। वह अपनी पसंद की कोई भी पुस्तक पढ़ सकता है। राज्य इस पर प्रतिबन्ध नहीं लगा सकता है।

12 पाकिस्तान एक लोकतांत्रिक देश क्यों नहीं है ? कारण लिखें।
उत्तर-(क) पाकिस्तान में चुनाव अवश्य हुए परन्तु सर्वोच्च सत्ता सेना के अधिकारियों के हाथ में है।
(ख) लीगल फ्रेमवर्क आर्डर के अनुसार राष्ट्रपति जब चाहे राष्ट्रीय और प्रांतीय एसेम्बलियों को भंग कर सकता है।

13 म्यांमार एक लोकतांत्रिक देश क्यों नहीं है ?
उत्तर-(क) म्यांमार में चुनी हुई सरकार का शासन नहीं है वरन् वहाँ सैनिक अधिकारियों का शासन है जिनका चुनाव लोगों ने नहीं किया है।
(ख) शासन के फैसलों में लोगों की कोई भागीदारी नहीं।
(ग) जो कोई सैनिक अधिकारियों के विरुद्ध बोलता है उसे जेल में डाल दिया जाता है।

14 नेपाल 2005 तक एक लोकतांत्रिक देश क्यों नहीं था ? कारण लिखें।
उत्तर-नेपाल के लोगों द्वारा चुनी गई सरकार नहीं थी। नेपाल का राजा लोगों द्वारा
शासक नहीं चुना गया है बल्कि राजा परिवार में जन्म लेने के कारण उसने यह
हक पाया है।

15 क्या चीन एक लोकतांत्रिक देश है या नहीं ? अपने मत के पक्ष में तर्क दें।
उत्तर-वास्तव मे चीन भी एक लोकतांत्रिक देश नहीं। वहाँ पाँच वर्ष के पश्चात् नियमित रूप से चुनाव अवश्य होते है परन्तु चुनाव लड़ने से पहले हर उम्मीदवार को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से अवश्य मंजूरी लेनी पड़ती है। वहाँ केवल कम्युनिस्ट पार्टी और उससे सम्बद्ध कुछ छोटी पार्टियों के सदस्य ही चुनाव में भाग ले सकते हैं और कोई नहीं। यह बात प्रजातंत्रीय विचारधारा
के बिल्कुल विपरीत है।

लोकतंत्र क्या ? लोकतंत्र क्यों ? पाठ 2 लोकतांत्रिक राजनीति कक्षा 9 Chapter 2

16 क्या सऊदी अरब एक प्रजातंत्रीय देश है, तर्क दें ?
उत्तर-सऊदी अरब के शाह लोगों द्वारा शासक नहीं चुने जाते वरन् राज परिवार में जन्म लेने के कारण ही उन्होंने यह हक पाया है। वहाँ महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं है जो सरासर लोकतंत्रीय नियमों की अवहेलना है।

17 क्या इराक की इस समय की सरकार एक लोकतांत्रिक सरकार है ?
उत्तर-इराक में बाहर से थोपी हुई सरकार है जो कभी भी एक लोकतांत्रिक सरकार नहीं हो सकती। वहाँ की वास्तविक शक्ति लोगों के चुने हुए प्रतिनिधियों के हाथ में नहीं है वरन् संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके साथी देशों के सैनिक अधिकारियों के पास है। ऐसी बेबस सरकार भी एक लोकतंत्रीय सरकार नहीं हो सकती।

18 अगर भारत लोकतंत्र नहीं अपनाता तो क्या हुआ होता ? क्या ऐसी स्थिति में हम एक राष्ट्र बने रह सकते थे ?
उत्तर-अगर भारत लोकतंत्र नहीं अपनाता तो यहाँ तानाशाही होती या सैनिक शासन होता या फिर कई छोटे-छोटे राजतंत्र होते। नहीं, ऐसी स्थिति में यह देश विभिन्न हिस्सों में बँट जाता क्योंकि हमारे यहाँ सांस्कृतिक, भाषिक, धार्मिक आदि विविधताएँ विद्यमान हैं। Jac Board