लोकतंत्र के परिणाम पाठ 7 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर | Ncert Solution For Class 10th Civics

लोकतंत्र के परिणाम पाठ 7 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर Ncert Solution For Class 10th के ब्लॉग पोस्ट पर आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है , इस ब्लॉग पोस्ट में आप सभी के लिए पाठ से जुड़ी हर तरह के परीक्षा उपयोगी सवालों को इस ब्लॉग पोस्ट पर अंकित किया गया है जिसे पढ़ कर आप सभी को काफी हेल्प मिलने वाली है , इस लिए इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा अध्ययन करे ताकि आपकी नॉलेज और इंक्रीज हो जाए I

लोकतंत्र के परिणाम पाठ 7 महत्वपूर्ण प्रश्न के उत्तर, Ncert Solution For Class 10th Civics

लोकतंत्र के परिणाम पाठ 7 दीर्घ उत्तरीय पश्न के उत्तर
लोकतंत्र के परिणाम पाठ 7 लघु उत्तरीय पश्न के उत्तर
लोकतंत्र के परिणाम पाठ 7 अति लघु उत्तरीय पश्न के उत्तर

1 लोकतंत्र से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तर-लोकतंत्र से हमारा अभिप्राय ऐसी सरकार से है जो लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा चलाई जाती है।

2 एक अलोकतांत्रिक सरकार क्या होती है ?
उत्तर-जो सरकार बिना लोगों के भागीदारी से चलाई जाती है उसे अलोकतांत्रिक सरकार कहते हैं।

3 पारदर्शिता का क्या अर्थ है ?
उत्तर-जब हर कार्य ईमानदारी और नियमानुसार हो उसे पारदर्शिता कहते हैं।

4 एक ऐसे देश का नाम बताएँ जहाँ आधे से अधिक जनसंख्या गरीबी में रहती हो।
उत्तर-बांग्ला देश।

5 लोकतंत्र में बहुमत और अल्पमत के आपसी सम्बन्ध कैसे होने चाहिए ?
उत्तर-लोकतंत्र में बहुमत को अल्पमत पर अपने विचार थोपने नहीं चाहिए वरन् उससे मिलकर चलना चाहिए ताकि कोई भी कड़वाहट न रहे।

6 लोकतांत्रिक देशों में पाए जाने वाली चार समान विशेषताएँ कौन-कौन सी हैं?
उत्तर-(क) हर एक का औपचारिक संविधान होता है।
(ख) इनके यहाँ चुनाव होते हैं।
(ग) इनके यहाँ राजनीतिक दल हैं।
(घ) इनके यहाँ नागरिकों को कुछ बुनियादी अधिकारों की गारंटी होती है।

7 लोकतांत्रिक सरकार के दो गुण लिखें।
उत्तर-(क) यह सरकार लोगों द्वारा चुनी गई होती है चुनाव में जो जीतता है वही अपनी सरकार बनाता है।
(ख) यह सरकार लोगों की होती है और लोगों के लिए कार्य करती है।

8 लोकतांत्रिक सरकार के दो अवगुण लिखें।
उत्तर-(क) इसमें फैसला लेने में बड़ा समय लग जाता है।
(ख) भ्रष्टाचार पर काबू पाने में ये सरकारें असफल रही हैं।

9 तानाशाही से क्या समझते हैं ?
उत्तर-कुछ विशेष व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा स्वेच्छाधारी ढंग से चलाया गया शासन तानाशाही कहलाता है।

10 सूचना के अधिकार से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-सरकार तथा उसके कामकाज के बारे में जानकारी प्राप्त करने के अधिकार को सूचना का अधिकार कहा जाता है।

11 सद्भावनापूर्ण सामाजिक व्यवस्था कौन-सी शासन पद्धति में संभव है।
उत्तर-सद्भावनापूर्ण सामाजिक व्यवस्था या लोगों का आपस में प्रेम रहना केवल लोकतंत्र में ही संभव है।

12 भारतीय संविधान ने किन दो वर्गों की गरिमा और आजादी को बनाए रखने का प्रयत्न किया है?
उत्तर-(क) महिला वर्ग जिसकी काफी समय तक अवहेलना होती रही।
(ख) कमजोर और भेदभाव का शिकार हुई जातियों का जिनसे काफी समय से अन्यायपूर्ण व्यवहार होता रहा।

13 क्या लोकतंत्र हमारी सभी सामाजिक बुराइयों को दूर कर सकता है ?
उत्तर-नहीं, लोकतंत्र हमारी सभी बुराइयों को मिटा देने वाली जादू की छड़ी नहीं है। वह ठीक कानूनों की व्यवस्था तो कर सकता है परन्तु इसके लिए भी लोगों को स्वयं प्रयत्न करना होगा और सरकार को पूरा सहयोग देना होगा।

14 लोकतंत्र के परिणाम का सही आधार क्या है?
उत्तर- सभी नागरिकों के बीच आर्थिक समानता Rich and Poor, दोनों तरह के democratic countries में है। democracy में सभी को एक ही vote देने का Right है। इसका मतलब यह है कि democracy में किसी भी तरह का प्रभुत्व और टकराव नहीं होता। सैद्धांतिक रूप से यह सही है कि एक व्यक्ति और एक वोट होने से प्रभुत्व के टकराव को सही रूप में समाप्त किया जा सकता है।

15 लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम क्या है?
उत्तर– लोकतंत्र से देश के सभी नागरिकों को dignity and freedom मिलती है। इण्डिया के Society के कई वर्गों को वर्षों तक harassment का शिकार होना पड़ता है। लेकिन democracy के कारण इन वर्गों के लोग आज social system में ऊपर उठ पाये हैं और उन्हें उनका हक भी मिला है।

16 लोकतंत्र के मुख्य सिद्धांत क्या है?
उत्तर- लोकतंत्र में लोक का अर्थ होता है जनता और तंत्र का अर्थ होता है व्यवस्था . अत: लोकतंत्र का अर्थ हुआ जनता का राज्य. यह मानव समाज का एक ऐसी जीवन पद्धति है जिसमें Freedom, समता और बंधुता social life के मूल सिद्धांत मौदूद होते हैं. English में लोकतंत्र शब्द को डेमोक्रेसी (Democracy) कहते है जिनकी उत्पत्ति ग्रीक मूल शब्द ‘डेमोस’ से हुआ है.

17 लोकतंत्र एक वैध शासन कैसे हैं?
उत्तर– democratic governance में सभी निर्णय laws and regulations के अनुसार ही लिए जाते हैं। लोकतंत्र के अंतर्गत नागरिकों के प्रति Government की पारदर्शिता बानी होती है और नागरिकों को यह जानने का पूरा अधिकार है कि किसी भी प्रकार के निर्णय में कानून या नियम का पालन हो रहा है की नहीं। यही कारण है कि अन्य सभी Governance प्रणालियों की तुलना में लोकतंत्र अधिक वैध शासन माना जाता है।

18 लोकतांत्रिक सरकार क्या होती है?
उत्तर- definition of democracy के अनुसार यह “जनता द्वारा, जनता के लिए, जनता का शासन है”। लेकिन भिन्न -भिन्न country समय और situation में अलग-अलग धारणाओं का प्रयोग से इन सभी अवधारणा से कुछ जटिल हो गया है। ancient time से ही democracy के सन्दर्भ में अनेक प्रकार के प्रस्ताव रखे गये हैं, इनमें से कई तो कभी क्रियान्वित ही नहीं हुआ । jac board