लोकतंत्र और विविधता पाठ 3 अति लघु उत्तरीय प्रश्न | Ncert Solution For Class 10th Civics

लोकतंत्र और विविधता पाठ 3 Ncert Solution For Class 10th Civics के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है, इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से आप सभी विद्यार्थियों को इस पाठ से जुड़ी हर महत्वपूर्ण प्रश्न जो परीक्षा के लिए उपयोगी है, सभी को इस ब्लॉग पोस्ट पर कवर किया गया है इसे आप एक बार जरूर पूरा पढ़ें जिससे आपको परीक्षा की तैयारी करने में कुछ मदद मिल सके |

लोकतंत्र और विविधता पाठ 3 कक्षा 10 extra questions Answer

लोकतंत्र और विविधता पाठ 3 दीर्घ उतरीय प्रश्न के उत्तर
लोकतंत्र और विविधता पाठ 3 लघु उतरीय प्रश्न के उत्तर
लोकतंत्र और विविधता पाठ 3 अति लघु उतरीय प्रश्न के उत्तर

1 अश्वेत अमेरिकी लोग कौन हैं ?
उत्तर-वे लोग जो अफ्रीका से लाए गए दासों की संतान हैं और अब अमेरिका में रह रहे हैं, उन्हें अश्वेत अमेरिकन कहा जाता है।

2 अश्वेत अमेरिकी लोगों ने नागरिक अधिकार आंदोलन क्यों चलाया ?
उत्तर-क्योंकि वह चाहते थे कि नस्ल के आधार पर उनसे कोई भेदभाव न किया जाए।

3 नागरिक अधिकार आंदोलन किस अश्वेत नेता की अगुवाई में चलाया गया?
उत्तर-मार्टिन लूथर किंग जूनियर की अगुवाई में।

4 अमेरिका में पह नागरिक अधिकार आंदोलन कितने वर्ष तक चलता रहा?
उत्तर-यह कोई 14-15 वर्ष, 1954 से 1968 के मध्य चलता रहा।

5 अश्वेत शक्ति आंदोलन कब से कब तक चलता रहा ?
उत्तर-यह आंदोलन कोई 10 वर्ष तक 1966 से 1975 ई० तक चलता रहा।

6 अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन क्यों चलाया गया और वह किन लोगों द्वारा चलाया गया?
उत्तर-अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन (1954-1968)- घटनाओं और सुधार आंदोलनों का एक सिलसिला जिसका उद्देश्य एफ्रो-अमेरीकी लोगों के विरुद्ध होने वाले नस्ल आधारित भेदभाव को मिटाना था। मार्टिन लूथर किंग जूनियर की अगुवाई में लड़े गए इस आंदोलन का स्वरूप पूरी तरह अहिंसक था। इसने नस्ल के आधार पर भेदभाव करने वाले कानूनों और व्यवहार को समाप्त करने की मांग उठाई जो अंततः सफल हुई।

7 एफ्रो-अमेरीकी का तात्पर्य क्या है ?
उत्तर-एफ्रो-अमेरीकी- एफ्रो-अमरीकन, अश्वेत अमरीकी या अश्वेत शब्द उन अफ्रीकी लोगों के वंशजों के लिए प्रयुक्त होता है जिन्हें 17 वीं सदी से लेकर 19 वीं सदी की शुरुआत तक अमेरीका में गुलाम बनाकर लाया गया था।

8 अश्वेत शक्ति आंदोलन से क्या समझते हैं ?
उत्तर-अश्वेत शक्ति आंदोलन 1966 में उभरा और 1975 तक चलता रहा। नस्लवाद को लेकर इस आंदोलन का रवैया ज्यादा उग्र था। इसका मानना था कि अमेरीका के नस्लवाद मिटाने के लिए हिंसा का सहारा लेने में भी हर्ज नहीं है।

9 समरूप समाज का क्या अर्थ है ?
उत्तर-समरूप समाज- एक ऐसा समाज जिसमें सामुदायिक, सांस्कृतिक या जातीय विभिन्नताएँ ज्यादा गहरी नहीं होतीं।
लोकतंत्र और विविधता पाठ 3 के प्रश्न उत्तर

10 1968 के मेक्सिको ओलंपिक में एफ्रो-अमेरिकन खिलाड़ियों ने अपना विरोध कैसे प्रकट किया ?
उत्तर-टामी स्मिथ और जॉन कार्लोस नामक दो एफ्रो-अमेरिकी खिलाड़ियों ने अमेरिका की रंगभेद की नीति के विरोध में बिना जूता पहने, सिर्फ मोजे चढ़ाए पुरस्कार लेकर यह बताने का प्रयत्न किया कि वे गरीब हैं और रंगभेद की नीति का शिकार हैं।

11 मार्टिन लूथर किंग जूनियर कौन थे और उन्होंने एफ्रो अमेरिकन लोगों के लिए क्या किया ?
उत्तर-मार्टिन लूथर किंग जूनियर (1929-1968) एफ्रो-अमेरिकन लोगों के महान नेता थे जिन्होंने अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन चलाकर अमेरिका की सरकार को मजबूर कर दिया कि वह एफ्रो-अमेरिकन लोगों के लिए 1964 में सिविल राइट्स एक्ट और 1965 में वोटिंग राइट्स एक्ट पास करे।

12 लोकतंत्र और विविधता एक दूसरे के पूरे एक है कैसे?
उत्तर- लोकतंत्र के में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते हमारे सामाजिक को विभाजनों की छाया राजनीति पर भी काफी हद तक पड़ जाती है।
लोकतंत्र में भिन्न – भिन्न समुदायों के लिए बड़े ही शांतिपूर्ण ढ़ंग से अपनी अपनी शिकायतें जाहिर करना संभव हो पता है।
लोकतंत्र सामाजिक विभाजनों के हर समस्याओं को हल करने का सबसे अच्छा और सही तरीका तरीका है।
लोकतंत्र सामाजिक विभाजनों के आधार पर समाज को विखंडन की ओर ले जाने का अच्छा उपाय है।

13 लोकतंत्र और विविधता क्या है?
उत्तर- किसी भी प्रकार के समाज में विविधता तभी आती है जब उस समाज में विभिन्न ,विभिन्न भाषाई समूहों, धार्मिक समुदायों, विभिन्न संस्कृतियों, आर्थिक तबके और जातियों के लोग रहते हैं। भारत देश एक विविधताओं का जीता जागता उदाहरण है। यहाँ परकई तरह की भाषाएँ बोली जाती हैं, अलग-अलग खान पान भी है, अलग-अलग पोशाक तथा तरह तरह की संस्कृति भी देखने को मिलती है है।

इन्हें भी अवश्य पढ़ें :-