लोकतंत्र की चुनौतियाँ पाठ 8 उपयोगी प्रश्न के उत्तर | Ncert Solution For Class 10th Civics

लोकतंत्र की चुनौतियाँ पाठ 8 उपयोगी प्रश्न के उत्तर | Ncert Solution For Class 10th Civics के इस ब्लॉग पोस्ट पर आपसभी विद्यार्थियों का स्वागत है इस पोस्ट के माध्यम से आप सभी को पाठ से सबंधित सभी परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न का हल , संछिप्त नोट्स पढ़ने को मिलेगा , प्रश् काफी महत्त्व पूर्ण है क्योकि पिछले कई परीक्षाओं में इस तरह के प्रश्न पूछे जा चुके है ।

लोकतंत्र की चुनौतियाँ पाठ 8 उपयोगी प्रश्न के उत्तर | Ncert Solution For Class 10th Civics

लोकतंत्र की चुनौतियाँ पाठ 8 दीर्घ उत्तरीय पश्नोतर
लोकतंत्र की चुनौतियाँ पाठ 8 लघु उत्तरीय पश्नोतर
लोकतंत्र की चुनौतियाँ पाठ 8 अति लघु उत्तरीय पश्नोतर

1 दुनिया के लगभग कितने हिस्से में लोकतांत्रिक व्यवस्था है?
उत्तर-लगभग एक चौथाई हिस्से में।

2 विश्व के किन्हीं तीन लोकतांत्रिक देशों के नाम लिखें।
उत्तर-इग्लैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत आदि।

3 विश्व के तीन गैर-लोकतांत्रिक देश कौन-कौन से है?
उत्तर-म्यांमार, पाकिस्तान और नाइजीरिया।

4 इब्राहम लिंकन के अनुसार लोकतंत्र की क्या परिभाषा है?
उत्तर-इब्राहम लिंकन के अनुसर लोकतंत्र ऐसी सरकार को कहते हैं जो लोगों की हो, लोगों के लिए हो तथा लोगों के द्वारा बनाई गई हो।

5 एक ऐसे देश का नाम लिखें जहाँ चुनाव के पश्चात् भी सत्ता सैनिक अधिकारियों के पास है।
उत्तर-पाकिस्तान।

6 एक ऐसे देश का नाम लिखें जहाँ महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं होता।
उत्तर-सऊदी अरब जहाँ महिलाओं को वोट का अधिकार नहीं है इसलिए ऐसे देश को लोकतंत्र नहीं माना जा सकता।

7 एक ऐसे देश का नाम लिखे जहाँ के मूल निवासियों के वोट का मूल्य बाहर से आकर बसने वाले लोगों के वोट के मूल्य से अधिक होता है।
उत्तर-फिजी जहाँ के मूल निवासियों के वोट का महत्व भारतीय मूल के फिजी निवासियों के वोट से अधिक है।

8 आप किस प्रकार की सरकार को पसन्द करेंगे-लोकतंत्र को या तानाशाही को?
उत्तर-लोकतंत्र को।

9 लोकतांत्रिक सुधार किसे कहते हैं ?
उत्तर-लोकतंत्र की विभिन्न चुनौतियों के बारे में सभी सुझाव या प्रस्ताव लोकतांत्रिक सुधार कहे जाते हैं।

10 नेपाल 2005 तक एक लोकतांत्रिक देश क्यों नहीं, कारण बताएँ।
उत्तर-(क) नेपाल में लोगों के द्वारा चुनी गई सरकार नहीं थी।
(ख) नेपाल का राजा लोगों द्वारा शासक नहीं चुना गया है बल्कि राज परिवार में जन्म लेने के कारण उसने यह हक पाया है।

11 म्यांमार एक लोकतांत्रिक देश क्यों नहीं है?
उत्तर-(क) म्यांमार में चुनी हुई सरकार का शासन नहीं है वरन वहाँ सैनिक अधिकारियों का शासन है जिनका चुनाव लोगों ने नहीं किया है।
(ख) शासन के फैसलों में लोगों की कोई भागीदारी नहीं है।
(ग) जो कोई सैनिक अधिकारियों के विरुद्ध बोलता है उसे जेल में डाल दिया जाता है।

12 पाकिस्तान एक लोकतांत्रिक देश क्यों नहीं है ? कारण बताएँ।
उत्तर-(क) पाकिस्तान में चुनाव अवश्य हुए परन्तु सर्वोच्च सत्ता सेना के अधिकारियों के हाथ में रहती है।
(ख) लीगल फ्रेमवर्क आर्डर के अनुसार राष्ट्रपति जब चाहे राष्ट्रीय और प्रांतीय एसेम्बलियों को भंग कर सकता है।

13 क्या सऊदी अरब एक प्रजातन्त्रीय देश है ? कारण बताएँ।
उत्तर-(क) सऊदी अरब के शाह लोगों द्वारा शासक नहीं चुने जाते वरन् राज परिवार में जन्म लेने के कारण ही उन्होंने यह हक पाया है।
(ख) वहाँ महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं है जो सरासर लोकतन्त्रीय नियमों की अवहेलना है।

14 क्या कानून बनाकर राजनीति को सुधारना ठीक है?
उत्तर-नहीं, केवल कानून बनाने से सुधार लाना लाभकारी नहीं रहता। कानून अवश्य सुधार कार्य में सहायता देते हैं, परन्तु इसके साथ-साथ राजनीतिक कार्यकर्ताओं, राजनैतिक दलों, आन्दोलनों और सचेत नागरिकों के प्रयत्न और सहयोग भी आवश्यक है।

15 लोकतंत्र की चुनौती क्या है?
उत्तर– लोकतंत्र के दिन प्रतिदिन विस्तार की चुनौती के कई उदाहरण देखने को मिल सकते हैं, जैसे कि वहाँ के स्थानीय स्वशाषी निकायों को अधिक से अधिक शक्ति प्रदान करना, प्रत्येक संघ के हर इकाई को संघवाद के प्रभाव में लाने की मुहीम, महिलाओं तथा अल्पसंख्यकों को भी मुख्यधारा से जोड़ना आदि। ये सभी प्रकार के चुनौतियाँ लोकतंत्र के विस्तारमें आने वाली चुनौती के मुख्य उदाहरण हैं।

16 राजनीतिक लोकतंत्र से क्या आशय है?
उत्तर- प्रजातंत्र का दूसरा नाम को ही राजनीतिक लोकतंत्र कहा जाता है, जिसका मतलब होता है आर्थिक और राजनीतिक का केंद्रीकरण। राजनीतिक लोकतंत्र में जनता को वोट डालने का पूरा अधिकार दिया जाता है, फिर भी इस व्यवस्था ने लोगों से आर्थिक समानता का अधिकार को छीन ही लिया है।

17 भारत में कौन सी लोकतंत्र की व्यवस्था है लिखिए?
उत्तर- हमारे देश भारत में दो मुख्य गठबंधन
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन,
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन है
सत्ताधारी पार्टियाँ 16 है, इनमे से छह मुख्य राष्ट्रीय पार्टियाँ हैं-
भारतीय जनता पार्टी,
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस,
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी,
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी),
बहुजन समाज पार्टी और
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी.

18 लोकतंत्र की शुरुआत कब हुई?
उत्तर- भारत को 15 अगस्त, 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी, लेकिन 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के बाद भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ था

19 लोकतंत्र की समस्या को लिखे ?
उत्तर- हमारे देश भारत की तमाम समस्याओं की जड़ भारतीय लोकतंत्र की व्यवस्था है। यहाँ के लोग लोकतंत्र को दोष न देकर भारतीय लोकतंत्र पर दोषारोपण किया करते है। क्योंकि हमारे देश भारत में लोकतंत्र ही सत्ता तक पहुंचने का एक मात्र मार्ग है और भारतीय लोकतंत्र अभी इसके लिए परिपक्व में नहीं है |

जिसका लाभ आयोग्य और सत्ता के लालची प्रवृति जैसे लोग उठा पा रहे हैं। ऐसे लोगों को इस कदर सत्ता की भूख रहती है कि मानो देश में किसी भी प्रकार की अराजकता को अंजाम देकर वोट बैंक सुरक्षित किया जाए। यहां तक कि हमारे भारतदेश की विविधता का पूरा लाभ वे लोग उठाते हैं और जनता की एकता में फूट भी डालने का काम करते हैं। Jac Board