Lesson 6 Jaiv Prakram Poshn Vahan Shvasan Utsarjan पोषण | श्वसन | वहन | उत्सर्जन

Lesson 6 Jaiv Prakram Poshn Vahan Shvasan Utsarjan पोषण | श्वसन | वहन | उत्सर्जन  महत्त्वपूर्ण प्रश्न के उत्तर (Ncert Solution for Class 10th Science) पाठ 6  जैव प्रक्रम  पोषण  श्वसन  वहन  उत्सर्जन महत्त्वपूर्ण प्रश्न के इस ब्लॉग पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है, आज हम इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से इस पाठ से संबंधित जो भी छोटे प्रश्न हैं, उन सभी प्रश्नों का हल का अध्ययन करेंगे इस पाठ के अंतर्गत पोषण, स्वसन, वहन और उत्सर्जन से संबंधित जितने भी अति लघु उत्तरीय प्रश्न है, उन सभी का हल आपको अध्ययन करने को मिलेगा तो चलिए शुरू करते हैं l

Lesson 6 Jaiv Prakram Poshn Vahan Shvasan Utsarjan पोषण | श्वसन | वहन | उत्सर्जन  महत्त्वपूर्ण प्रश्न के उत्तर

पाठ 6 जैव प्रक्रम ( पोषण, श्वसन, वहन, उत्सर्जन ) अभ्यास प्रश्न के देखें
पाठ 6 जैव प्रक्रम ( पोषण, श्वसन, वहन, उत्सर्जन ) अति लघु उत्तरीय प्रश्न के देखें
पाठ 6 जैव प्रक्रम लघु उत्तरीय प्रश्न के देखें –
पोषण
श्वसन, वहन
उत्सर्जन

 पोषण से सबंधित महत्त्वपूर्ण  प्रश्न  का हल

1.कवकों में किस विधि द्वारा पोषण होता है ?
उत्तर-परपोषण।

2. जीवाणुओं में किस प्रकार का पोषण पाया जाता है ?
उत्तर-परजीवी पोषण।

3. स्वपोषी के दो उदाहरण दें।
उत्तर-(i) हरे पादप,
(ii) क्लोरोबैक्टीरिया।

4. विषमपोषी के दो उदाहरण दें।
उत्तर-(i) मानव,
(ii) गाय।

5. वह प्रक्रिया बताएँ जिसके द्वारा स्वपोषी अपने भोजन का निर्माण करते हैं?
उत्तर-प्रकाशसंश्लेषण।

6. पौधों द्वारा प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया में सूर्य की विकिरण ऊर्जा का रूपान्तरण किस रूप में होता है ?
उत्तर-रासायनिक ऊर्जा।

7. पत्ती की सतह पर पाये जाने वाले सूक्ष्म छिद्र जो गैसीय विनिमय में सहायक होते हैं क्या हैं ?
उत्तर-रन्ध्र।

8. उन वर्णकों के नाम लिखें जो सौर ऊर्जा को ग्रहण करते है।
उत्तर-क्लोरोफिल (पर्णहरित)।

9. उस रंजक का नाम लिखें जो सौर ऊर्जा का शोषण कर सकता है।
उत्तर-हरितलवक।

10. हरितलवक में कौन-सा रंजक पाया जाता है ?
उत्तर-पर्णहरित।

11. किसी एक प्राणीसमभोजी सूक्ष्म जन्तु का नाम लिखें।
उत्तर-अमीबा।

12. ग्लूकोज के पाइरुवेट में बदलने का कार्य कोशिका के किस भाग में होता है?
उत्तर-कोशिका द्रव्य में।

13. प्रोटीन के यौगिकों के संश्लेषण के लिए कौन-सा तत्व अनिवार्य है?
उत्तर-नाइट्रोजन।

Lesson 6 Jaiv Prakram Poshn Vahan Shvasan Utsarjan

14. किसी एक पादप परजीवी का नाम लिखें।
उत्तर-अमरबेल।

15. किसी एक पादप मृतोपजीवी का नाम लिखें।
उत्तर-म्यूकर।

16. अमीबा के किस अंग में पाचन क्रिया होती है ?
उत्तर-खाद्यधानी।

17. किसी रोग कारक प्रजीव (प्रोटोजोआ) का नाम लिखें।
उत्तर-एन्ट अमीबा।

Lesson 6 Jaiv Prakram Poshn Vahan Shvasan Utsarjan पोषण  श्वसन  वहन  उत्सर्जन notes

18. किसी कीट भक्षी पादप का नाम लिखें।
उत्तर-ड्रोसेरा (घटपर्णी)।

19. एक ऐसे जन्तु का नाम लिखें जो प्रकाश-संश्लेषण क्रिया द्वारा अपना भोजन बनाता है।
उत्तर-यूग्लीना।

20. शरीर में पाये जाने वाले जैव उत्प्रेरक पदार्थों को क्या कहते हैं ?
उत्तर-एन्जाइम।

21. मनुष्य की लार ग्रन्थियों में कौन-सा एन्जाइम पाया जाता है ?
उत्तर-टायलीन या लार एमाइलेज।

22. लालारस या लार में पाये जाने वाले एन्जाइम का नाम लिखें।
उत्तर-सैलाइवरी एमाइलेज।

23. किसी टिड्डे के पाचन तंत्र के अंगों के नाम लिखें।
उत्तर-फोरगट, मिडगट, हिन्डगट ।

24. एक फॉस्फेट जो ATP में अंतस्थ रहता है, उसके टूटने में कितनी ऊर्जा मुक्त होती है ?
उत्तर-30.5kJ

25. दीर्घरोम कहाँ पाये जाते हैं ?
उत्तर-क्षुद्रांत की भीतरी दीवार पर।

 श्वसन से सबंधित महत्त्वपूर्ण  प्रश्न  का हल

1. किस तरह के श्वसन में अधिक ऊर्जा मुक्त होती है ?
उत्तर-ऑक्सी श्वसन में।

2. जड़ का कौन-सा भाग श्वसन से संबंधित गैसों के लेन-देन में सम्मिलित होता है?
उत्तर-मूल रोम।

3. निम्नांकित जन्तुओं के श्वसन अंगों के नाम लिखें-
(i) मछली,
(i) मच्छर,
(iii) केंचुआ,
(iv) कुत्ता।
उत्तर-(i) मछली- गिल,
(ii) मच्छर- ट्रैकिया,
(iii) केंचुआ- त्वचा,
(iv) कुत्ता- फेफड़े।

4. निम्नांकित जन्तुओं को ऑक्सीजन कहाँ-से मिलती है ?
(i) झिंगा,
(ii) चूहा।
उत्तर-(i) झिंगा- जल से,
(ii) चूहा- वायुमंडल से।

Lesson 6 Jaiv Prakram Poshn Vahan Shvasan Utsarjan पोषण  श्वसन  वहन  उत्सर्जन Ncert notes

5. फुफ्फुस को ढकने वाली झिल्ली का नाम लिखें।
उत्तर-फुफ्फुसावरणी।

6. एपीग्लॉटिस का क्या कार्य है ?
उत्तर-यह भोजन के कणों को ग्लॉटिस में जाने से रोकता है।

7. टिड्डे में कौन-सा श्वसनांग पाया जाता है ?
उत्तर-ट्रैकिया या श्वसन-नलिका।

8. केंचुआ किस अंग से श्वसन करता है ?
उत्तर-केंचुआ त्वचा से श्वसन करता है।

9. सरीसृपों में श्वसन क्रिया किस अंग द्वारा होती है ?
उत्तर-फेफड़ों द्वारा।

पाठ 6 जैव प्रक्रम पोषण से सबंधित छोटे सवाल  के हल 
10. कोशिकीय श्वसन का सक्रिय स्थल क्या है ?
उत्तर-माइटोकॉन्ड्रिया।

11. एक ऐसे जन्तु का नाम बताएँ जो त्वचा और फेफड़े दोनों से साँस लेता हो।
उत्तर-मेढक।

12. श्वसन और दहन में कोई एक समानता बताएँ।
उत्तर-दोनों ऑक्सीकरण की क्रियाएँ हैं।

13. उस पदार्थ का नाम बताएँ जो श्वसन के पहले चरण में बनता है।
उत्तर-पायरुवेट।

14. ग्लूकोज के एक अणु के ऑक्सीकरण से कितनी ऊर्जा मुक्त होती है ?
उत्तर-674 किलो कैलॉरी।

Lesson 6 Jaiv Prakram Poshn Vahan Shvasan Utsarjan with answer

15. एंजाइम क्या हैं?
उत्तर-एंजाइम एक प्रकार का जैव-उत्प्रेरक है।

16. उस इंजाइम का नाम लिखें जो स्टार्च को तोड़ता है।
उत्तर-सैलाइवरी एमाइलेज।

17. श्वसन का मध्यवर्ती पदार्थ क्या है ?
उत्तर-पाइरुविक अम्ल।

18. पायरुवेट के निर्माण की क्रिया कहाँ होती है ?
उत्तर-कोशिकाद्रव्य में।

19. पायरुवेट का विखण्डन कहाँ होता है ?
उत्तर-मोइटोकॉन्ड्रिया में।

20. एटीपी (ATP) का पूरा नाम लिखें।
उत्तर-एडिनोसिन ट्राइफॉस्फेट ।

21. ग्लूकोज के ऑक्सीकरण में एटीपी के कितने अणु बनते हैं ?
उत्तर-38 एटीपी अणु।

पाठ 6 जैव प्रक्रम  वहन से सबंधित महत्त्वपूर्ण  प्रश्न  का हल

1. पादप में जाइलम उत्तरदायी है-
उत्तर-जल, खनिज एवं लवण का वहन।

2. मानव में परिवहन के लिए उत्तरदायी तंत्र का नाम लिखें।
उत्तर-परिसंचरण तंत्र।

3. पौधों में जल का परिवहन किस ऊतक द्वारा होता है ?
उत्तर-जाइलम।

4. जड़ के किस भाग द्वारा मिट्टी से जल का अवशोषण होता है ?
उत्तर-मूल रोम

5. जलीय पौधों में गैसों का आदान-प्रदान किस विधि से होता है ?
उत्तर-विसरण।

Lesson 6 Jaiv Prakram Poshn Vahan Shvasan Utsarjan पोषण  श्वसन  वहन  उत्सर्जन प्रश्नोत्तर

6 बीजों को जल में भिगोने पर वे किस क्रिया के कारण फूल जाते हैं ?
उत्तर-अन्तःशोषण के कारण।

7. पत्ती और वातावरण के बीच गैसों का आदान-प्रदान किस पादप-संरचना द्वारा होता है ?
उत्तर-वातरन्ध्र।

8. कोशिकाओं का निर्जलन किस क्रिया का उदाहरण है?
उत्तर-बहिःपरासरण।

9. कोशिका बास्य तरल का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर-लिम्फ।

10. कट जाने पर कौन-सी कोशिकाएँ रक्त का बहना रोक देती है?
उत्तर-प्लेटलेट्स।
पाठ 6 जैव प्रक्रम पोषण वहन उत्सर्जन श्वसन

11. प्लेटलैट्स अनुरक्षण का कार्य कैसे करते है?
उत्तर-रक्त का थक्का बनाकर तथा रक्त के बहने का मार्ग अवरुद्ध करके।

12. मनुष्य में दो तरल पदार्थों के नाम बताएँ जो बहन में शामिल हैं।
उत्तर-(i) रुधिर,
(i) लसीका।

13. रुधिर का तरल हिस्सा क्या है?
उत्तर-प्लाज्मा।

14. मनुष्य के चार रूधिर वर्गों के नाम लिखें।
उत्तर- A, B, AB और O रक्त समूह ।

15. मानव शरीर में पायी जाने वाली सबसे बड़ी धमनी का नाम लिखें।
उत्तर-महाधमनी।

16. मानव के हृदय में कितने आलिंद और कितने निलय होते हैं ?
उत्तर-दो आलिंद और दो निलय।

17. एक तरल संयोजी ऊत्तक का नाम बताएँ।
उत्तर-रुधिर।

Lesson 6 Jaiv Prakram Poshn Vahan Shvasan Utsarjan note in hindi

18. मनुष्य के वहन तंत्र के दो प्रमुख हिस्सों के नाम लिखें।
उत्तर-(i) हृदय,
(ii) रुधिर वाहिकाएँ।

19. मनुष्य के हृदय के दो प्रमुख हिस्सों के नाम बताएँ।
उत्तर-(i) अलिन्द,
(ii) निलय।

20. मनुष्य के हृदय में कितने कोष्ठक (चैम्बर) हैं ?
उत्तर-चार।

21. मछली के हृदय में कितने कोष्ठक (चैम्बर) होते है ?
उत्तर-दो।

22. वसा का वहन शरीर के अन्दर किसके माध्यम से होता है ?
उत्तर-लसिका

23. रक्त चाप को मापने वाले यन्त्र का नाम लिखें।
उत्तर-स्फाइग्मो मैनोमीटर।

उत्सर्जन से सबंधित महत्त्वपूर्ण  प्रश्न  का हल

1. गुर्दे की उत्सर्जन इकाई का नाम लिखें।
उत्तर-वृक्क नलिका या नेफ्रॉन।

2. वृक्ककमुख क्या है ?
उत्तर-वृक्ककमुख के एक सिरे पर स्थित कीप जैसी रचना को वृक्ककमुख कहते हैं।

3.वृक्क द्वारा रक्त से उत्सर्जी पदार्थों के छानने की क्रिया नलिका के किस भाग में होती है?
उत्तर-केशिकागुच्छ (ग्लोमेरुलस)।

4. कशेरुकी प्राणियों के प्रमुख उत्सर्जी अंगों के नाम लिखें।
उत्तर-गुर्दा (वृक्क)।

5. नेफ्रॉन या वृक्क-नलिका कहाँ पायी जाती है ?
उत्तर-गुर्दा या वृक्क के अन्दर ।

6. केंचुआ में वृक्कक कहाँ मिलते हैं ?
उत्तर-केंचुआ में वृक्कक पटों से जुड़े हुए पाये जाते हैं।

7. यूरेथ्रा क्या है ?
उत्तर-मूत्राशय से निकल कर मूत्र एक पेशीय नलिका में जाता है जिसे यूरेथ्रा कहते हैं।

8. मूत्र वाहिनी से होकर मूत्र कहाँ जाता है ?
उत्तर-मूत्राशय में।

9.एक कृत्रिम गुर्दे की कार्य प्रणाली में प्रयुक्त होने वाले प्रक्रम का नाम लिखें।
उत्तर-डायलिसिस।

10. किन्हीं दो नाइट्रोजन-युक्त उत्सर्जी पदार्थों के नाम लिखें।
उत्तर-यूरिया और अमोनियम सल्फेट ।

11. केंचुआ के उत्सर्जी अंग का नाम लिखें।
उत्तर-नेफ्रीडिया।

12. हाइड्रा में अपशिष्ट पदार्थ किस अंग द्वारा विसरित होते हैं ?
उत्तर-ऑस्कुलम एवं मुखद्वार द्वारा।

13. पौधों के किन्हीं दो उत्सर्जी पदार्थों के नाम लिखें।
उत्तर-रेजिन, गोंद।

14. वृक्क की रचनात्मक और कार्यात्मक इकाई क्या है ?
उत्तर-नेफ्रॉन।

15. निम्नांकित जन्तुओं में उत्सर्जन के लिए उत्तरदायी अंगों के नाम लिखें-
(i) अमीबा,
(ii) टिड्डा,
(iii) केंचुआ,
(iv) फीताकृमि,
(v) झींगा।
उत्तर-(1) अमीबा- संकुचनशीलधानी,
(ii) टिड्डा- मालपीघी नलिका,
(iii) केंचुआ- नेफ्रीडिया,
(iv) फीताकृमि- फ्लेम सेल (ज्वाला कोशिका),
(v) झींगा- ग्रीन ग्लैंडस ।