खनिज तथा ऊर्जा संसाधन पाठ 5।अति लघु उत्तरीय प्रश्न INCERT Solution For Class 10th Geography (bhugol) के ब्लॉक पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है, तो आज हम बात करने वाले हैं, इस ब्लॉग में पाठ से जुड़े हर महत्वपूर्ण अति लघु उत्तरीय प्रश्न के बारे में जो आगामी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, कृपया करके इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा पढ़ें जिससे आने वाली परीक्षाओं के लिए उपयोगी साबित हो सके।
खनिज तथा ऊर्जा संसाधन Class 10 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
खनिज तथा ऊर्जा संसाधन पाठ 5 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
खनिज तथा ऊर्जा संसाधन पाठ 5 लघु उत्तरीय प्रश्न
खनिज तथा ऊर्जा संसाधन पाठ 5 अति लघु उत्तरीय प्रश्न
1 निम्नांकित में से कौन-सा खनिज अपक्षयित पदार्थ के अवशिष्ट भार को त्यागता हुआ चट्टानों के अपघटन से बनता है ?
(a) कोयला.
(b) बॉक्साइट,
(c) सोना.
(d) जस्ता।
उत्तर–(b) बॉक्साइट।
2 झारखण्ड में स्थित कोडरमा निम्नांकित से किस खनिज का अग्रणी उत्पादक है?
(a) बॉक्साइट,
(b) अशक.
(c) लौह अयस्क,
(d) ताँबा।
उत्तर-(b) अमक।
3 निम्नांकित चट्टानों में से किस चट्टान के स्तरों में खनिजों का निक्षेपण और संचयन होता है?
(a) तलछटी चट्टानें.
(b) आग्नेय चट्टानें,
(c) कायांतरित चट्टाने.
(d) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(a) तलछटी चट्टानें।
4 मोनाजाइट रेत में निम्नांकित में से कौन-सा खनिज पाया जाता है ?
(b) यूरेनियम,
(d) कोयला।
(a) खनिज तेल,
(c) थोरियम
उत्तर-(c) थोरियम।
Class-10th Geography( भूगोल ) ch-5 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन
5 खनिज कहाँ पाए जाते है ?
उत्तर-खनिज अयस्कों में पाए जाते है।
6 धात्विक और अधात्विक खनिजों के चार-चार उदाहरण दें।
उत्तर–धात्विक खनिज- लौह अयस्क, ताँबा, सोना, बॉक्साइट आदि।
अधात्विक खनिज- कोयला, पेट्रोलियम, अभ्रक, पोटाश आदि।
7 भारत के चार महत्त्वपूर्ण लौह-अयस्क उत्पादक राज्यों के नाम बताएँ।
उत्तर-भारत के चार महत्त्वपूर्ण लौह-अयस्क उत्पादक राज्य-
(क) झारखंड, (ख) छत्तीसगढ़, (ग) उड़ीसा और (घ) गोवा।
8 भारत के चार महत्त्वपूर्ण मैंगनीज अयस्क उत्पादक राज्यों के नाम बताएँ।
उत्तर-भारत के चार महत्त्वपूर्ण मैंगनीज अयस्क उत्पादक राज्य-
(क) महाराष्ट्र, (ख) मध्य प्रदेश. (ग) उड़ीसा और (घ) आंध्रप्रदेश।
9 भारत के चार बॉक्साइट उत्पादक राज्यों के नाम बताएँ।
उत्तर–भारत के चार बॉक्साइट उत्पादक राज्य-
(क) झारखंड, (ख) उड़ीसा, (ग) गुजरात और (घ) महाराष्ट्र।
10 भारत के चार प्रसिद्ध अभ्रक उत्पादक राज्यों के नाम बताएँ।
उत्तर–भारत के चार महत्त्वपूर्ण प्रसिद्ध अभ्रक उत्पादक राज्य-
(क) झारखंड, (ख) बिहार, (ग) आंध्र प्रदेश और (घ) राजस्थान।
NCERT Solutions for Class 10th: पाठ 5 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन
11 भारत के तीन सबसे महत्त्वपूर्ण कोयला उत्पादक राज्यों के नाम बताएँ।
उत्तर-भारत के तीन सबसे महत्त्वपूर्ण कोयला उत्पादक राज्य-
(क) झारखंड, (ख) पश्चिम बंगाल और (ग) छत्तीसगढ़।
12 भारत में चार राज्यों के नाम लिखें जहाँ चूना पत्थर पाया जाता है ?
उत्तर-भारत में चार राज्यों के नाम जहाँ चूना पत्थर पाया जाता है-
(क) मध्य प्रदेश, (ख) छत्तीसगढ़, (ग) राजस्थान और (घ) कर्नाटक।
13 वाणिज्यिक ऊर्जा के स्रोत क्या है ?
उत्तर-कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, यूरेनियम, जल विद्युत वाणिज्यिक ऊर्जा के स्रोत है।
14 परंपरागत ऊर्जा के स्रोत क्या है?
उत्तर-कोयला, पेट्रोलियम, जल विद्युत, प्राकृतिक गैस, परमाणु शक्ति परंपरागत ऊर्जा के सोत है।
15 गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत क्या है ?
उत्तर-गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत, ऊर्जा के असमाप्य साधन हैं। जैसे- सौर-ऊर्जा, पवन, तरंगें, तथा भू-तापीय ऊर्जा।
16 भू-तापीय ऊर्जा क्या है?
उत्तर–पृथ्वी के आंतरिक भागों से ताप का प्रयोग कर उम्पन्न की जाने वाली विद्युत को भू-तापीय ऊर्जा कहते है।
पाठ 5 – खनिज तथा ऊर्जा संसाधन भूगोल के नोट्स| Class 10th
17 गैर वाणिज्यिक ऊर्जा के छः स्रोतों के नाम बताएँ।
उत्तर–गैर वाणिज्यक ऊर्जा के सोत-
(क) पवन ऊर्जा
(ख) सौर ऊर्जा
(ग) ज्वारीय ऊर्जा
(घ) गोबर गैस.
(ङ) कचरे से निर्मित ऊर्जा,
(च) भू-तापीय ऊर्जा।
18 भारत के तीन पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्रों के नाम बताएँ।
उत्तर भारत के तीन पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र-
(क) अरब सागर में स्थित बॉम्बे हाई क्षेत्र,
(ख) गुजरात में अंकलेश्वर,
(ग) असम के नाहर कटिया क्षेत्र।
19 मैंगनीज अयस्क के कोई चार उपयोगों का उल्लेख करें।
उत्तर–मैगनीज का उपयोग लोहा और इस्पात तथा मिन्न धातु बनाने में किया जाता है। इसका उपयोग ब्लीचिंग पाउडर, कीटनाशकों, रंग-रोगन और बैटरी बनाने में किया जाता है।
20 वे कौन से दो राज्य है जिनमें कोयले के सबसे बड़े भण्डार या निक्षेप है?
उत्तर–झारखण्ड और पश्चिम बंगाल।
21 भारत में तेल के उत्पादन के मुख्य क्षेत्र कौन-से हैं ?
उत्तर-गंगा का उत्तरी मैदान, ब्रह्मपुत्र घाटी, तटीय क्षेत्र, गुजरात, थार मरुस्थल, अंडमान निकोबार आदि। अकेले मुंबई हाई से भारत के उत्पादित तेल का 63% प्राप्त किया जाता है।
22 भारत के छः परमाणु शक्ति केन्द्रों के नाम बताएँ।
उत्तर-कल्पक्कम (तमिलनाडु). रावतभाटा (राजस्थान), नरोरा (उत्तर प्रदेश), काकरापारा
(गुजरात). तारापुर (महाराष्ट्र) और कैगा (कर्नाटक) आदि।
23 मुंबई हाई कहाँ स्थित है ?
उत्तर-यह अपतट वर्धन क्षेत्र अरब सागर में मुंबई के निकट स्थित है।
24 निवेली लिग्नाईट क्षेत्र (पेटी) विकसित करने हेतु दो सुझावों बारे में वर्णन करें।
उत्तर-तमिलनाडु के औद्योगिकीकरण में निवेली क्षेत्र के लिग्नाईट कोयला द्वारा उत्पादित
तापीय शक्ति के उत्पादन में बहुत ही उपयोगी योगदान रहा है। यद्यपि ये खदान आर्टिजन संरचना के है अतः इन खुली खदानों से पानी निकालने का प्रयास होना चाहिए। यह एक कठिन कार्य है फिर भी तमिलनाडु औद्योगिकीकरण एवं उन्नति के लिए यह कार्य करना आवश्यक है।
25 भारत के किन्हीं दो लौह अयस्क पेटियों के नाम लिखें।
उत्तर-(क) उड़ीसा-झारखण्ड पेटी,
(ख) दुर्ग-वस्तर-चंद्रपुर पेटी।
26 पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस के दो महत्व बताएँ।
उत्तर-पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के दो महत्व-
(क) पेट्रोलियम शक्ति के उत्पादन का एक महत्त्वपूर्ण स्रोत है। इसका कारखानों, वाहनों और जहाजों आदि में खूब प्रयोग होता है।
(ख) प्राकृतिक गैस का घरेलू ईधन के रूप में काफी प्रयोग होता है जबकि कच्चे माल के रूप में भी इसे काम में लाया जा सकता है। इससे इतना प्रदूषण भी नहीं होता है।
27 नैवेली क्यों प्रसिद्ध है ? उस राज्य का नाम भी बताएँ जिसमें यह स्थित है।
उत्तर-नैवेली वह स्थान है जो अपनी लिग्नाइट कोयले की खानों के कारण भारत में ही नहीं वरन विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहाँ लिग्नाइट कोयले की सबसे बड़ी खाने हैं। नैवेली तमिलनाडु राज्य में स्थित है। jac