खनिज और शक्ति संसाधन पाठ 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर | Ncert Solution For Class 8th Geography

खनिज और शक्ति संसाधन पाठ 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर, Ncert Solution For Class 8th Geography के इस ब्लॉग पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है, इस पोस्ट के माध्यम से पाठ से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर को विस्तार पूर्वक कबर किया गया है, जो परीक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है, और पिछले कई परीक्षाओं में किस तरह के प्रश्न पूछे जा चुके हैं, इसलिए इस पोस्ट को कृपया करके ध्यान से पढ़ें ताकि परीक्षा की तैयारी करने में आपको कोई परेशानी का सामना करना पड़े तो चलिए शुरू करते हैं-

खनिज और शक्ति संसाधन पाठ 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर, Ncert Solution For Class 8th Geography

खनिज और शक्ति संसाधन पाठ 3 अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
खनिज और शक्ति संसाधन पाठ 3 लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
खनिज और शक्ति संसाधन पाठ 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

1 पाँच तरीके लिखें जिनसे आप घर पर ऊर्जा बचा सकते हैं।
उत्तर-घर पर ऊर्जा की बचत करने के पाँच तरीके निम्नांकित हैं-
(क) आवश्यकता न होने पर उपकरणों को बंद रखना।
(ख) आवश्यकतानुसार कम से कम ऊर्जा का उपभोग करना।
(ग) खिड़कियों को खुला रखकर प्राकृतिक समीर का अधिकतम उपयोग जिसमें विद्युत पंखों का उपयोग न करके ऊर्जा बचाई जा सकती है।
(घ) सी० एफ० एल० बल्ब का उपयोग करके।
(ङ) सभी विद्युत उपकरणों की समय पर देखभाल करना और उचित उपयोग करना।

2 कोयला एवं खनिज तेल के वितरण पर टिप्पणी लिखें।
उत्तर-कोयला का वितरण– विश्व में कोयले के कुल भंडार का लगभग तिहाई भाग रूस में तथा करीब चौथाई भाग संयुक्त राज्य अमेरिका में पाया जाता है। रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका, आस्ट्रेलिया, पश्चिमी यूरोप के कुछ भागों तथा भारत में संसार के कुल कोयले का 90 प्रतिशत भाग पाया जाता है।

खनिज तेल का वितरण– रूस, वेनेजुएला, मैक्सिको, लीबिया एवं नाइजीरिया एवं खाड़ी देशों में विश्व का लगभग 90 प्रतिशत खनिज तेल पाया जाता है। भारत में यह, असम, महाराष्ट्र एवं गुजरात आदि में पाया जाता है।

3 ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत पर टिप्पणी लिखें।
उत्तर-प्रमुख वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत-
(क) सौर ऊर्जा- सौर ऊर्जा परंपरागत ऊर्जा का एक बेहतर विकल्प है। यह ऊर्जा का व्यापक एवं नवीकरणीय स्रोत है। भारत में अनेक स्थानों पर सौर ऊर्जा केंद्रों की स्थापना की गई है। 1987 में गुजरात के भुज स्थित माधोपुर में भारत का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा केंद्र स्थापित किया गया है।

सौर ऊर्जा, ऊर्जा का एक विशाल संभावनाओं वाला स्रोत है। भारत में सौर ऊर्जा की सहायता से प्रति वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 20 किलोवाट विद्युत का उत्पादन संभव है।

(ख) पवन ऊर्जा- पवन ऊर्जा, ऊर्जा का एक नवीकरणीय स्रोत है। पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का विश्व में पाँचवा स्थान है। जनवरी 2001 तक भारत ने 1507 मेगावाट की ऊर्जा स्थापित कर ली थी और 2012 तक पवन ऊर्जा से 5000 मेगावाट ऊर्जा के उत्पादन का लक्ष्य निश्चित किया गया है। वर्तमान में हमारे पास पवन ऊर्जा के जो संसाधन मौजूद हैं, उनसे 45,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा सकता है।

(ग) बायोगैस- बायोगैस को नवीकरणीय ऊर्जा का सबसे महत्त्वपूर्ण स्रोत माना जाता है। इसमें 55 से 70 प्रतिशत तक मीथेन गैस होती है। इस प्रौद्योगिकी के लिए पशु-मल का उपयोग किया जाता है। भारत में विश्व का सर्वाधिक पशुधन पाया जाता है। इसलिए इस क्षेत्र में असीम संभावनाएँ विद्यमान हैं।

(घ) भू-तापीय ऊर्जा- भू-तापीय ऊर्जा धरती के भीतरी भाग में ताप ऊर्जा का एक विपुल भंडार है। इसके लिए देश भर में 340 भूतापीय गर्म झरनों की पहचान की गई है। jac Board