MCQ Questions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 8 कन्यादान with Answers

MCQ Questions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 8 कन्यादान with Answers के इस पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है, इस पोस्ट में पाठ से संबंधित सभी Mcq प्रश्नों के उत्तर नीचे अंकित है, जो परीक्षा की दृष्टि से काफी उपयोगी है , इसलिए इन्हें अवश्य अध्ययन करें-

MCQ Questions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 8 कन्यादान with Answers

प्रश्न 1. कन्यादान करते समय किसका दुःख बहुत ही वास्तविक था?
(क) पिता का
(ख) माँ का
(ग) बहन का
(घ) भाई का
उत्तर (ख) माँ का

प्रश्न 2. लड़की की माँ दुखी थी क्योंकि उसकी कन्या ही उसकी एकमात्र क्या थी?
(क) सहारा
(ख) बेटी
(ग) पूँजी
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (ग) पूँजी

MCQ Questions for Class 10 Hindi Kshitij with Answers

प्रश्न 3. किसे वैवाहिक जीवन के झंझटों और दुखों का ज्ञान नहीं है?
(क) दुनिया को
(ख) साध्वी को
(ग) ज्ञानी को
(घ) लड़की को
उत्तर (घ) लड़की को

प्रश्न 4. कवि ने लड़की को किन सुखों में जीता हुआ दर्शाया है?
(क) काल्पनिक
(ख) वास्तविक
(ग) स्वप्निल
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (क) काल्पनिक

प्रश्न 5. कविता में लड़की के सयाने न होने का क्या आशय है?
(क) दुनियादारी को न समझना
(ख) जवान न होना
(ग) अनपढ़ होना
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (क) दुनियादारी को न समझना

प्रश्न 6. लड़की की माँ को लड़की के किन दुखों की चिंता है?
(क) वास्तविक
(ख) काल्पनिक
(ग) संभावित
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (ग) संभावित

प्रश्न 7. बहुएँ थोड़े-से गहनों और कपड़ों के बदले क्या खो बैठती हैं?
(क) इज्जत
(ख) आजादी
(ग) सुन्दरता
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (ख) आजादी

प्रश्न 8. तुक और लय कविता में किसका संचार करती हैं?
(क) भवनाओं का
(ख) सुख का
(ग) आनंद का
(घ) मधुरता का
उत्तर (ग) आनंद का

प्रश्न 9. लड़कियाँ किनकी प्रशंसा सुनकर वहाँ के हर कष्ट झेल लेती हैं?
(क) ससुरालवालों की
(ख) शिक्षिका की
(ग) मित्रों की
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (क) ससुरालवालों की

प्रश्न 10. हर कन्या विवाह से पूर्व वैवाहिक जीवन के बारे में कैसी कल्पनाएँ करती हैं?
(क) मधुर
(ख) कोरी
(ग) रंगीन
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (ग) रंगीन

प्रश्न 11. कविता में आनंद का संचार कौन करती है?
(क) शब्द
(ख) तुक और लय
(ग) सौंदर्य
(घ) चित्र
उत्तर (ख) तुक और लय

प्रश्न 12. लड़कियाँ स्वभाव से कैसी होती हैं?
(क) सरल
(ख) कठोर
(ग) सहनशील
(घ) चालू
उत्तर (क) सरल

प्रश्न 13. ‘धुँधला प्रकाश’ किसका प्रतीक है?
(क) कम रोशनी
(ख) अँधेरा
(ग) अस्पष्ट सुख
(घ) अशांति
उत्तर (ग) अस्पष्ट सुख

प्रश्न 14. कविता में शब्दों के द्वारा किसी अवास्तविक वस्तु को वास्तविक-सा दिखने को क्या कहा गया है?
(क) काल्पनिक शब्द
(ख) शाब्दिक सौंदर्य
(ग) वास्तविक भ्रम
(घ) शाब्दिक भ्रम
उत्तर (घ) शाब्दिक भ्रम jac board