काम, आराम और जीवन महत्वपूर्ण प्रश्न के उत्तर क्लास 10th

काम आराम और जीवन पाठ 4 क्लास 10 के इस ब्लॉक पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है इस पोस्ट के माध्यम से आप सभी विद्यार्थियों के लिए पाठ से जुड़ी हर छोटी महत्वपूर्ण सवालों को कवर किया गया है जिसमें एक्स्ट्रा क्वेश्चन आंसर, नोट आदि इस ब्लॉग पर आप सभी को पढ़ने के लिए मिलेगा अतः आप सभी से निवेदन है कि इस ब्लॉग पोस्ट को जरूर पूरा पढ़ें जिससे आपकी तैयारी में मदद मिल सके |

काम, आराम और जीवन प्रश्न के उत्तर

1 बम्बई का नगर बम्बई प्रेसीडेंसी की राजधानी कब बना?
उत्तर-
1819 ई० में।

2 19 वीं शताब्दी में भारत के तीन प्रेसीडेंसी नगरों के नाम लिखें।
उत्तर-
(क) बम्बई.
(ख) कलकत्ता, (ग) मद्रास।

3 किस एक कारक ने लंदन में आवास की समस्या को एक हद तक हल कर दिया?
उत्तर-
भूमिगत रेलवे ने।

4 दुनिया की सबसे पहली भूमिगत रेल के पहले खंड का उद्घाटन कब हुआ?
उत्तर-
10 जनवरी, 1863 ई० को।

5 कौन-से लेखक ने भूमिगत रेल के विरोध में लिखा?
उत्तर-
प्रसिद्ध उपन्यासकार चार्ल्स डिकेन्स ने अपने उपन्यास डॉम्बी ऐण्ड सन 1948 में ।

6 ब्रिटेन के दो औद्योगिक नगरों के नाम लिखें।
उत्तर-
(क) मेनचेस्टर,
(ख) लीड्स।

7 प्रथम विश्व युद्ध (1914-1918) में कौन-से दो उद्योग मुख्य रूप से लंदन में पनपे?
उत्तर-
(क) मोटर कार उद्योग, (ख) बिजली के उपकरण।

8 चार्टिस्ट आंदोलन क्या था ?
उत्तर
-यह वह आंदोलन था जो सब व्यस्कों को वोट का अधिकार दिए जाने पर शुरू
किया गया था।

9 वह कौन-सा मुख्य कारक था जिससे शहरीकरण के स्वरूप पर गहरा प्रभाव पड़ा?
उत्तर-
औद्योगीकरण ने।

10 किस चीज के विकास और सुधार के कारण 19 वीं शताब्दी में औरतों की नौकरियाँ छिनने लगीं?
उत्तर-
तकनीक में सुधार आने के कारण।

11 किन घटनाओं ने औरतों को फिर से घरेलू काम छोड़कर दफ्तरों में काम करने की ओर प्रोत्साहित किया ?
उत्तर-
दो विश्व युद्धों ने।

12 लंदन में रहने वाले मजदूरों की 1887 ई० में जीने की औसत उम्र क्या थी?
उत्तर-
29 साल से कम।

13 उस वास्तुकार और योजनाकार का नाम लिखें जिसने गार्डन सिटी की अवधारणा प्रस्तुत की।
उत्तर-
एबेनेजर हावर्ड।

14 विश्वयुद्धों के दौरान (1919-39) मजदूर वर्ग के लिए आवास का प्रबन्ध करने की जिम्मेदारी किसने ली?
उत्तर
-ब्रिटिश राज्य ने।

15 बम्बई को ‘मायापुरी’ या सपने का शहर क्यों कहते हैं ?
उत्तर
-क्योंकि यह फिल्म निर्माण का एक महत्त्वपूर्ण केन्द्र बन गया है।

16 ऐसी दो फिल्मों के नाम लिखें जो प्रवासी लोगों की समस्या को लेकर बनी है।
उत्तर-
सी० आई० डी० और गेस्ट हाउस।

17 ऐसे दो लेखकों का नाम लिखें जो हिन्दी फिल्म जगत से जुड़े हुए हैं।
उत्तर
-असमत चुगताई और साआदत हसन मिंटो।

18 कब और क्यों बम्बई पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया ?
उत्तर-
बम्बई पर 1661 ई० में अंग्रेजों का अधिकार हुआ क्योंकि तब बम्बई का टापू दहेज
के रूप में ब्रिटिश शासक चार्ल्स द्वितीय को मिला जब उसका विवाह पुर्तगाल की राजकुमारी से हुआ।

19 चॉल से आपका क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-
मजदूरों की वह बस्ती जिसमें छोटे-छोटे कमरे मजदूरों का रैनबसेरा होते हैं।