जनसंख्या पाठ 6 अति लघु उत्तरीय प्रश्न | Ncert Solution For Class 9th Geography के इस पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है, इस पोस्ट के माध्यम से आप सबों को पाठ के जुड़े सभी महत्वपूर्ण परीक्षा उपयोगी प्रश्न जो पिछले कई परीक्षा में पूछे जा चुके हैं, उन सभी प्रश्नों के उत्तर आपको यहां पर अध्ययन करने के लिए मिलेगा इसलिए यदि आप किस पेज पर हैं, तो कृपया करके आर्टिकल को पूरा पढ़ें ताकि आपकी परीक्षा की तैयारी और भी अच्छी हो सके और परीक्षा में आपका अच्छा नंबर आ सके तो चलिए शुरू करते हैं |
जनसंख्या पाठ 6 अति लघु उत्तरीय प्रश्न MCQ Questions for Class 9 Geography
सही विकल्प का चयन करें-
1 निम्नांकित में से किस क्षेत्र में प्रवास, आबादी की संख्या, वितरण एवं संरचना में परिवर्तन लाता है ?
(a) प्रस्थान करने वाले क्षेत्र में,
(b) आगमन वाले क्षेत्र में,
(c) प्रस्थान एवं आगमन दोनों क्षेत्रों में,
(d) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(c)
2 जनसंख्या में बच्चों का एक बहुत बड़ा अनुपात निम्नांकित में से किसका परिणाम है?
(a) उच्च जन्म दर,
(b) उच्च मृत्यु दर,
(c) उच्च जीवन दर,
(d) अधिक विवाहित जोड़े।
उत्तर-(a)
3 निम्नांकित में से कौन-सा एक जनसंख्या वृद्धि का परिमाण दर्शाता है ?
(a) एक क्षेत्र की कुल जनसंख्या,
(b) प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि,
(c) जनसंख्या वृद्धि की दर,
(d) प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या।
उत्तर-(c)
4 2001 की जनगणना के अनुसार एक “साक्षर’ व्यक्ति वह है-
(a) जो अपने नाम को पढ़ एवं लिख सकता है,
(b) जो किसी भी भाषा में पढ़ एवं लिख सकता है,
(c) जिसकी उम्र 7 वर्ष है तथा वह किसी भी भाषा को समझ के साथ पढ़ एवं लिख सकता है,
(d) जो पढ़ना, लिखना एवं अंकगणित तीनों जानता है।
उत्तर-(c)
5 2011 की जनसंख्या के अनुसार कौन-सा राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है?
(a) उत्तर प्रदेश,
(b) राजस्थान,
(c) मध्य प्रदेश,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)
6 भारत ने कब व्यापक परिवार नियोजन कार्यक्रम चलाया ?
(a) 1952 में,
(b) 1956 में,
(c) 1955 में,
(d) 1954 में।
उत्तर-(a)
जनसंख्या पाठ 6 भूगोल NCERT Solutions for Class 9th
7 क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से भारत का सबसे बड़ा राज्य है-
(a) गुजरात,
(b) राजस्थान,
(c) बिहार,
(d) पश्चिम बंगाल।
उत्तर-(b)
8 किस राज्य की साक्षरता दर सबसे अधिक है ?
(a) पश्चिम बंगाल,
(b) केरल,
(c) आंध्र प्रदेश,
(d) राजस्थान।
उत्तर-(b)
9 लक्षद्वीप की कुल जनसंख्या कितनी है ?
(a) 1लाख,
(b) 80 हजार,
(c) 60 हजार,
(d) 50 हजार।
उत्तर-(c)
10 केरल राज्य का लिंगानुपात क्या है ?
(a) 1000 पुरुष पर 1001 महिला,
(b) 1000 पुरुष पर 821 महिला,
(c) 1000 पुरुष पर 861 महिला,
(d) 1000 पुरुष पर 1058 महिला।
उत्तर-(d)
11 2001 की जनगणना के अनुसार भारत में लिंग अनुपात क्या है ?
(a) 1000 पुरुष पर 933 महिला,
(b) 1000 पुरुष पर 950 महिला,
(c) 1000 पुरुष पर 821 महिला,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)
NCERT Solutions for Class 9 Social Science Geography
12 किशोर साधारणतः किस उम्र सीमा से जुड़े होते हैं ?
(a) 5 वर्ष से कम,
(b) 10 से 19 वर्ष,
(c) 15 से 29 वर्ष,
(d) 20 से 50 वर्ष।
उत्तर-(b)
13 आंतरिक प्रवास का उदाहरण निम्न में कौन है-
(a) देशों के बीच,
(b) देश के अंदर,
(c) राज्य के अंदर,
(d) केन्द्रशासित प्रदेश के अंदर।
उत्तर-(b)
14 निम्नांकित में से कौन-सा आयु वर्ग एक ‘वयस्क’ को दर्शाता है ?
(6 (a) 15 वर्ष से कम,
(b) 15 वर्ष से 59 वर्ष,
(c) 59 से अधिक,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)
जनसंख्या पाठ 6 कक्षा 9 भूगोल Ncert Solutions and Notes
1’जनसंख्या’ शब्द से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-एक क्षेत्र विशेष में रहने वाली स्त्री, पुरुष और बच्चों की कुल संख्या ही जनसंख्या है।
2 जनसंख्या के तीन प्रमुख पहलू कौन-कौन से हैं ?
उत्तर-जनसंख्या के तीन प्रमुख पहलू निम्नांकित हैं-
(क) जनसंख्या का आकार और वितरण,
(ख) जनसंख्या वृद्धि और जनसंख्या में परिवर्तन की प्रक्रियाएँ तथा
(ग) जनसंख्या के लक्षण (विशेषताएँ)।
3 विश्व की जनसंख्या में भारत की जनसंख्या का कितना हिस्सा है ?
उत्तर-विश्व जनसंख्या का 16.7 प्रतिशत।
4 भारत की जनसंख्या में उत्तर प्रदेश की जनसंख्या का कितने प्रतिशत हिस्सा है?
उत्तर-16.16% या एक अरब में से 16.6 करोड़।
5 राजस्थान की जनसंख्या भारत की कुल जनसंख्या का केवल 5.5% क्यों है?
उत्तर-यह ठीक है कि क्षेत्र के हिसाब से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है लेकिन वहाँ का विशाल भू-क्षेत्र न्यून वर्षा, वृष्टि छाया क्षेत्र रहने और पवनाविमुख भाग रहने के कारण अनुपजाऊ है अतः भारत की कुल जनसंख्या में इसका हिस्सा इतना कम है।
6 जनसंख्या के आकार को बढ़ाने में किन तत्त्वों का हाथ रहता है ?
उत्तर-(क) जन्म दर,
(ख) आप्रवासन।
7 जनसंख्या वृद्धि के तीन स्वरूप क्या हैं ?
उत्तर-जनसंख्या वृद्धि के तीन स्वरूप-
(क) धनात्मक वृद्धि या जनसंख्या का विस्तारण,
(ख) ऋणात्मक वृद्धि या जनसंख्या की अवनति,
(ग) शून्य वृद्धि या जनसंख्या स्थिरीकरण।
जनसंख्या पाठ 6 भूगोल के अभ्यास प्रश्न एवं उनके उत्तर
8 जनसंख्या की विशेषताओं के पहलू क्या हैं ?
उत्तर-जनसंख्या की विशेषताओं के पहलू-
(क) आयु संरचना,
(ख) लिंग अनुपात.
(ग) साक्षरता,
(घ) व्यावसायिक ढाँचा,
(ङ) स्वास्थ्य।
9आयु संरचना क्या है ?
उत्तर-एक देश में भिन्न-भिन्न आयु समूह के लोगों की संख्या।
आयु समूह निम्नांकित हैं-
(क) बच्चे (0-14 वर्ष),
(ख) वयस्क (15-19 वर्ष).
(ग) वृद्ध (60 वर्ष और इससे अधिक)।
10 जनगणना 2001 के अनुसार भारत में लिंग अनुपात क्या है ?
उत्तर-933 महिलाएँ प्रति हजार पुरुषों पर।
11 अधिक लिंग अनुपात वाले राज्यों के नाम लिखें।
उत्तर-केरल और पाँडिचेरी। केरल में यह 1058 महिलाएँ प्रति 1000 पुरुष और पाँडिचेरी में 1001 महिलाएँ प्रति 1000 पुरुष का है।
12 भारत में इस समय जन्म दर क्या है ?
उत्तर-26.1% वार्षिक।
13 जनगणना, 2001 के अनुसार भारत में साक्षरता की दर क्या है ?
उत्तर-65.35%
14 आश्रित या निर्भर जनसंख्या का क्या अर्थ है ?
उत्तर-0-14 वर्ष की आयु समूह में आने वाले 15 वर्ष की आयु से नीचे के बच्चे एवं महिलाओं सहित 60 वर्ष से ऊपर की आयु का वर्ग ही आश्रित या निर्भर जनसंख्या में सम्मिलित होता है।
15 2001 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या की वृद्धि दर क्या है ?
उत्तर-1.93% वार्षिक।
16 आप निर्भरता प्रतिशत या अनुपात का परिकलन कैसे कर सकते हैं ?
उत्तर-कामकाजी जनसंख्या से आश्रित जनसंख्या में भाग देकर और प्राप्त भागफल में 100 गुणा करके अर्थात्-
निर्भरता अनुपात =आश्रितों की संख्या/ कामकाजी जनसंख्या x100
जनसंख्या पाठ 6 प्रश्न और उत्तर Class 9
17 भारत में जन्म समय की प्रत्याशित आयु (जीवन प्रत्याशा) क्या है ?
उत्तर-64.6 वर्ष (2003 की गणना के अनुसार)।
18 भारत में मृत्यु दर क्या है ?
उत्तर-8.7 प्रति हजार व्यक्ति।
19 भारत में लड़के और लड़कियों की विवाह योग्य कानूनी आयु क्या है ?
उत्तर-क्रमशः 21 और 18 वर्ष। हाल में ही सरकार यही के समाज में आने वाले कुछ परिवर्तनों के नजरिए से बालिकाओं की विवाह योग्य आयु घटाने पर विचार कर रही है।
20 1951 और 2001 की जनगणना में शहरी जनसंख्या की तुलनात्मक वृद्धि को लिखें।
उत्तर-इन दो जनगणनाओं में यह 17.29% से बढ़कर 27.78% पर पहुँची है। ग्रामीण जनसंख्या के महानगरों में प्रवास की प्रवृत्ति बढ़ने के कारण ऐसी वृद्धि हुई है।
21 वृद्ध-समूह का प्रतिशत क्या है ?
उत्तर-2001 की जनगणना के अनुसार भारत में यह कुल जनसंख्या का 6.97% है।
22 जनसंख्या का विस्तार क्या है?
उत्तर-जनसंख्या का विस्तार, प्रति दशक जनसंख्या में होने वाली निरपेक्ष वृद्धि का सूचक है। जैसे- 1951 में कुल जनसंख्या 36.10 करोड़ थी जबकि जनसंख्या विस्तार 4.24 करोड़ था।
23 2001 की जनगणना के अनुसार महिलाओं और पुरुषों की पृथक-पृथक जनसंख्या क्या है ?
उत्तर-पुरुषों की 53.2 करोड़ और महिलाओं की 49.6 करोड़, यह कुल जनसंख्या 102.87 करोड़ का हिस्सा है।
24 जनगणना, 2001 के अनुसार भारत का जनसंख्या घनत्व लिखें।
उत्तर-324 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी०।
25 भारत में 0-14 वर्ष या 15-59 वर्ष मे से कौन सा आयु समूह बड़ा है ?
उत्तर-0-14 वर्ष का आयु समूह (कुल जनसंख्या का 34.33%)। JAC Board