जनसंख्या पाठ 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के उत्तर | Ncert Solution For Class 9th Geography

जनसंख्या पाठ 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के उत्तर Ncert Solution For Class 9th Geography के इस ब्लॉग पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है, इस पोस्ट के माध्यम से पाठ से जुड़ी महत्वपूर्ण परीक्षा उपयोगी जो कि पिछले कई परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, उन सभी दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के उत्तर पढ़ने के लिए आपको मिलेगा , यदि आप इस ब्लॉग पर पहली बार विजिट कर रहे हैं, तो इन सभी प्रश्नों को कृपया करके ध्यान से पढ़ें जिससे आपकी परीक्षा की तैयारी और भी अच्छी हो सके-

जनसंख्या पाठ 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के उत्तर Ncert Solution For Class 9th

जनसंख्या पाठ 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
जनसंख्या पाठ 6 लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
जनसंख्या पाठ 6 अति लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर

1 स्वस्थ जनसंख्या कैसे लाभकारी है?
उत्तर-एक स्वस्थ जनसंख्या किसी भी देश के लिए एक बड़ा वरदान होती है। ऐसे जनसंख्या अनेक प्रकार से बड़ा लाभकारी सिद्ध होती है।
(क) यदि जनसंख्या स्वस्थ होगी तो उस देश का दोनों वर्तमान और भविष्य सुरक्षित है।
(ख) ऐसे स्वस्थ लोग ही देश का विकास ठीक ढंग से कर सकेंगे। दोनों कृषि और उद्योगों के क्षेत्र में देश आगे बढ़ता जाएगा।
(ग) ऐसी स्वस्थ जनसंख्या ही राष्ट्रीय आय को बढ़ाने में सक्षम होगी जिससे हमारे जैसा विकासशील देश भी विकसित देशों की गिनती में आने की आशा रख सकता है।
(घ) एक स्वस्थ जनसंख्या खेलों के क्षेत्र में भी अपना नाम कर सकता है और देश के नाम को चार चाँद लगा सकती है l
(ङ) एक स्वस्थ जनसंख्या सरकार के लिए भी बड़ा वरदान सिद्ध होगी क्योंकि
उसे विभिन्न स्वास्थ्य कार्यों में इतना अधिक धन व्यय नहीं करना पड़ेगा।
(च) एक स्वस्थ जनसंख्या देश की गिनती विश्व के कुछ महान देशों में करवा पा सकती है। रोगी लोग जब अपना भला नहीं कर पायेंगे तो ऐसे में वे दूसरों का भला क्या कर पायेंगे।

जनसंख्या पाठ 6 NCERT Solutions for Class 9th भूगोल

2 राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की मुख्य विशेषताएँ क्या है ?
उत्तर-राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की मुख्य विशेषताएँ-
(क) इसमें परिवारों के नियोजन पर जोर दिया गया ताकि सदस्यों के स्वास्थ्य निजी और विकास में वृद्धि हो सके।
(ख) यदि हर वंश या परिवार सीमा के अंदर रहेगा तो परिवार कल्याण के कार्यों को बढ़ावा मिलेगा और परिवार सुख की साँस ले सकेगा।
(ग) 14 वर्ष की आयु तक के सभी बच्चों के लिए शिक्षा अनिवार्य कर दी गई।
(घ) इसमें कहा गया कि बच्चों की मृत्यु-दर में कमी लाकर इसे 3% पर ले आना होगा।
(ङ) फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए बच्चों को टीका लगाने के कार्य को पूरा किया जायेगा।
(च) लड़के-लड़कियों के विवाह की आयु बढ़ा दी गई ताकि नाबालिगों का विवाह न हो सके और न ही बाल-विधवाओं की समस्या पैदा हो सके।
(छ) परिवार कल्याण के कार्य को लोक केंद्रित बना दिया गया ताकि इसके द्वारा अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुँच सके।
(ज) इसमें किशोर जनसंख्या या 10 से 19 वर्ष के लोगों का विशेष ध्यान रखा गया जिन्हें अच्छी खुराक और अच्छी शिक्षा की आवश्यकता है ताकि वे एक अच्छे भावी नागरिक सिद्ध हो सके।

जनसंख्या पाठ 6 के नोट्स| Class 9th

2 राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की मुख्य विशेषताएँ क्या है ?
उत्तर-राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की मुख्य विशेषताएँ-
(क) इसमें परिवारों के नियोजन पर जोर दिया गया ताकि सदस्यों के स्वास्थ्य और विकास में वृद्धि हो सके।
(ख) यदि हर वंश या परिवार सीमा के अंदर रहेगा तो परिवार कल्याण के कार्यों को बढ़ावा मिलेगा और परिवार सुख की साँस ले सकेगा।
(ग) 14 वर्ष की आयु तक के सभी बच्चों के लिए शिक्षा अनिवार्य कर दी गई।
(घ) इसमें कहा गया कि बच्चों की मृत्यु-दर में कमी लाकर इसे 3% पर ले आना होगा।
(ङ) फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए बच्चों को टीका लगाने के कार्य को पूरा किया जायेगा।
(च) लड़के-लड़कियों के विवाह की आयु बढ़ा दी गई ताकि नाबालिगों का विवाह न हो सके और न ही बाल-विधवाओं की समस्या पैदा हो सके।
(छ) परिवार कल्याण के कार्य को लोक केंद्रित बना दिया गया ताकि इसके द्वारा अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुँच सके।
(ज) इसमें किशोर जनसंख्या या 10 से 19 वर्ष के लोगों का विशेष ध्यान रखा गया जिन्हें अच्छी खुराक और अच्छी शिक्षा की आवश्यकता है ताकि वे एक अच्छे भावी नागरिक सिद्ध हो सके।Ncert