पाठ 5 जन-संघर्ष और आंदोलन लोकतांत्रिक राजनीति के नोट्स | Class 10th Civics Question Answer

पाठ 5 जन-संघर्ष और आंदोलन लोकतांत्रिक राजनीति के नोट्स | Class 10th Civics Question Answer के महत्वपूर्ण परीक्षा उपयोगी प्रश्न उत्तर के इस सीरीज में आप सभी विद्यार्थी जोकि कक्षा 10 में अभी पढ़ रहे हैं, उन सभी का हमारे इस ब्लॉग में स्वागत है, इस ब्लॉग के माध्यम से आज हम जाने वाले हैं, पाठ से जुड़े सभी परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्नों का उत्तर जो कई बार पिछले परीक्षाओं में पूछे जा चुके है इस लिए एक बार पूरा ब्लॉग को अच्छी तरह से अध्यन करे क्योकि इस ब्लॉग पर उन सभी सवालों के हल को ब्लॉग पर कवर कवर किया गया है |

पाठ 5 जन-संघर्ष और आंदोलन लोकतांत्रिक राजनीति के नोट्स | Class 10th Civics Question Answer

जन-संघर्ष और आंदोलन पाठ 5 दीर्घ उतरीय प्रश्न के उत्तर
जन-संघर्ष और आंदोलन पाठ 5 लघु उतरीय प्रश्न के उत्तर
जन-संघर्ष और आंदोलन पाठ 5 अति लघु उतरीय प्रश्न के उत्तर

1 आंदोलन की परिभाषा लिखें।
उत्तर-कई बार लोग बिना कोई संगठन बनाए मिलकर काम करने का प्रयास करते हैं। ये समूह अपने आपको आंदोलन का नाम देते हैं।

2 आंदोलनों के उद्देश्य बताएँ।
उत्तर-कई आंदोलन अपने उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्ध होते हैं। वे अपने एक ही उद्देश्य को पाना चाहते हैं, एक निश्चित समय के अन्दर।

3 अप्रैल, 2006 ई० में नेपाल में उठने वाले जन आंदोलन के कार्यकर्ताओं की क्या माँग थी?
उत्तर-संसद को बदल दिया जाए, सर्वदलीय सरकार बने तथा एक नई संविधान सभा का गठन हो।

4 दबाव-समूह और आंदोलन राजनीति पर असर डालने के लिए कौन-कौन से ढंग अपनाते हैं।
उत्तर-(क) सूचना अभियान चलाकर,
(ख) बैठकें आयोजित करके.
(ग) मीडिया को प्रभावित करके।

5 राजनीतिक दलों और दबाव-समूहों के बीच के रिश्ते के दो रूप कौन-कौन से हैं?
उत्तर-(क) कुछ एक दबाव-समूह राजनीतिक दलों द्वारा ही बनाए जाते हैं।
(ख) कभी-कभी दबाव-समूह बाद में राजनीतिक दल का रूप धारण कर लेते हैं जैसे असम गण परिषद्।

6 नेपाल और बोलिविया के संघर्ष में दो समान बातें बताएँ।
उत्तर-(क) दोनों ही घटनाओं में जनता एक बड़े पैमाने पर लामबन्द हुई।
(ख) दोनों ही घटनाओं में राजनीतिक संगठनों की भूमिका निर्णायक रही।

7 राजनीतिक दल और दबाव-समूह में एक बड़ा अन्तर कौन-सा है ?
उत्तर– राजनीतिक दल का मुख्य लक्ष्य देश की सत्ता पर नियन्त्रण स्थापित करना होता है जबकि दबाव-समूह का ऐसा कोई लक्ष्य नहीं होता। उसकी सत्ता में हिस्सेदारी करने की कोई इच्छा नहीं होती।

8 दबाव-समूह और आंदोलन किन दो बातों में सकारात्मक प्रभाव डालते हैं?
उत्तर-(क) जन साधारण के हित-समूह और आंदोलन सरकार को धनी लोगों और ताकतवर लोगों के अनुचित दबाव से बचाते हैं।
(ख) विभिन्न दबाव-समूहों और आंदोलनों के माध्यम से सरकार इस बात को जान लेती है कि समाज के विभिन्न तबके क्या चाहते हैं।

9 नेपाल के कौन से राजा ने जनता द्वारा निर्वाचित सरकार को भंग कर दिया?
उत्तर-राजा ज्ञानेंद्र ने फरवरी 2005 को जनता द्वारा निर्वाचित सरकार को भंग कर दिया।

10 2006 की अप्रैल में नेपाल में जो आंदोलन उठ खड़ा हुआ उसका क्या लक्ष्य था?
उत्तर-इस आंदोलन का लक्ष्य था कि शासन की बागडोर राजा के हाथ से लेकर दोबारा जनता के हाथ में सौंप दी जाए।

11 अल्पकालीन आंदोलन कौन-से होते हैं ?
उत्तर-वे ऐसे आंदोलन होते हैं जो थोड़े समय तक सक्रिय रह पाते हैं और जिनका लक्ष्य किसी मुद्दे को पाना होता है वे अल्पकालीन आंदोलन कहलाते हैं।

जन-संघर्ष और आंदोलन पाठ 5 के प्रश्न उत्तर 

12 दीर्घकालीन आंदोलन किन्हें कहते हैं ?
उत्तर-ऐसे आंदोलन लम्बे समय तक चलते हैं और जिनमें एक से अधिक मुद्दे होते हैं।

13 बोलिविया के लोगों ने अपनी सरकार के विरुद्ध जन-आंदोलन क्यों छेड़ दिया?
उत्तर-क्योंकि वहाँ की सरकार ने अपनी आय बढ़ाने के लिए पानी का निजीकरण कर दिया और कोचाबम्बा शहर में जलापूर्ति का अधिकार एक बहुराष्ट्रीय कंपनी को बेच दिया। इससे पानी चार गुणा महंगा हो गया और गरीब आदमी प्यासे मरने लगे।

14 बोलिविया में कब और क्यों जन आंदोलन शुरू किया गया ?
उत्तर-बोलिविया में जन-आंदोलन सन् 2000 में शुरू किया गया जब वहाँ की सरकार ने कोचबम्बा नामक नगर की जलापूर्ति का अधिकार एक बहुराष्ट्रीय कंपनी को सौंप दिया।

15 बोलिविया का देश कहाँ स्थित है?
उत्तर-बोलिविया लातीनी अमेरिका का एक गरीब देश है।

16 2000 ई० में बोलिविया में जन संघर्ष कैसे शुरू हुआ?
उत्तर-पानी के निजीकरण के विरुद्ध अनेक संस्थाओं जैसे- श्रमिकों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं तथा सामुदायिक नेताओं आदि ने एक गठबंधन स्थापित करके आम हड़ताल कर दी। जब इससे भी कुछ नहीं बना तो फिर से जन-आंदोलन शुरू किया गया। बहुराष्ट्रीय कंपनी के अधिकारियों को शहर छोड़कर भागना पड़ा। यह आंदोलन बोलिविया के जनयुद्ध के नाम से प्रसिद्ध है।

17 जनहित समूह से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-वे सामूहिक रूप से काम करते हैं न कि चुने हुए लोगों का।

18 हित समूह के कुछ उदाहरण दें।
उत्तर-जो लोग बंधुआ मजदूरी के विरुद्ध लड़ाई लड़ते हैं न कि अपने लिए। जो लोग बंधुआ मजदूर होते हैं, उसके हितों के लिए।

19 BAMCEF (वामसेफ) का पूरा स्वरूप लिखें।
उत्तर-वैकवर्ड एंड मायनॉरिटी कम्युनिटी एम्पलाइज फेडरेशन।

20 NAPM का पूर्ण रूप लिखें।
उत्तर-नेशनल अलायंस फॉर पीपल्स मूवमेंट।
NCERT Solutions for Class 10th: पाठ 5 – जन-संघर्ष और आंदोलन (Jan Sangharsh aur Aandolan) Loktantrik Rajniti jac board