जलवायु पाठ 4 अति लघु उत्तरीय प्रश्न | NCERT Solutions for Class 9th भूगोल के किस इस ब्लॉग पोस्ट पर आप सभी छात्र छात्राओं का स्वागत है, इस पोस्ट के माध्यम से आप सभी विद्यार्थियों को पाठ से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण परीक्षा उपयोगी सवालों के उत्तर एवं MCQ Question के उत्तर आपकोअध्ययन करने के लिए मिलेगा जोकि पिछले कई परीक्षा में पूछे जा चुके हैं, और उम्मीद है, आने वाली परीक्षाओं में भी इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं, इसलिए यदि आप ब्लॉग पोस्ट के इस पेज पर हैं तो कृपया करके इस पोस्ट को पूरा पढ़ें, ताकि आपकी परीक्षा की तैयारी और भी अच्छी हो सके |
जलवायु पाठ 4 MCQ Question और उनके उत्तर
सही विकल्प का चयन करें-
1 नीचे दिए गए स्थानों में किस स्थान पर विश्व में सबसे अधिक वर्षा होती है ?
(a) सिलचर,
(b) चेरापूँजी,
(c) मासिनराम,
(d) गुवाहाटी।
उत्तर-(c)
2 ग्रीष्मऋतु में उत्तरी मैदानों में बहने वाली पवन को निम्नांकित में से क्या कहा जाता है?
(a) काल वैशाखी,
(b) व्यापारिक पवनें,
(c) लू
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(c)
3 निम्नांकित में से कौन-सा कारण भारत के उत्तर-पश्चिम भाग में शीतऋतु में होने वाली वर्षा के लिए उत्तरदायी है?
(a) चक्रवातीय अवदाब,
(b) पश्चिमी विक्षोभ,
(c) मानसून की वापसी,
उत्तर-(b)
4 भारत में मानसून का आगमन निम्नांकित में से कब होता है-
(a) मई के प्रारंभ में,
(b) जून के प्रारंभ में,
(c) जुलाई के प्रारंभ में,
(d) अगस्त के प्रारंभ में।
उत्तर-(b)
5 निम्नांकित में से कौन-सी भारत में शीतऋतु की विशेषता है ?
(a) गर्म दिन एवं गर्म रातें,
(b) गर्म दिन एवं ठंडी रातें,
(c) ठंडा दिन एवं ठंडी रातें,
(d) ठंडा दिन एवं गर्म रातें।
उत्तर-(C)
6 भारत की जलवायु किस प्रकार है ?
(a) उष्ण कटिबंधीय जलवायु,
(b) मौनसूनी जलवायु,
(c) उपोष्ण जलवायु.
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)
7 भारत के मध्य से गुजरने वाली रेखा कहलाता है-
(a) कर्क वृत्त,
(b) मकर वृत्त,
(c) विषुवत वृत्त,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)
8 एलनीनो क्या है ?
(a) गर्म समुद्री जलधारा,
(b) ठंडी समुद्री जलधारा,
(c) समुद्री हवाएँ,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)
9 उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में दिन के समय चलने वाली धूल भरी गर्म एवं शुष्क पवनें कहलाती हैं-
(a) चक्रवात,
(b) लू
(c) प्रति चक्रवात
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(c)
जलवायु पाठ 4 Class 9 objective
10 केरल और कर्नाटक के तट पर मानसून से पूर्व होने वाली वर्षा कहलाता है-
(a) पर्वतीय वर्षा,
(b) हिमपात,
(c) आम्र वर्षा,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(c)
11 कुल वर्षा जो रबी फसल के लिए महत्त्वपूर्ण होता है को स्थानीय भाषा में कहते हैं?
(a) मैंगो वर्षा,
(b) महावट,
(c) अम्ल वर्षा,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)
12 उत्तरी भारत में शीत ऋतु का मौसम कब से प्राप्त होता है ?
(a) मार्च,
(b) मध्य नवम्बर,
(c) अक्टूबर,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)
13 समतुल्य जलवायु किन स्थानों में पायी जाती है ?
(a) समुद्र के समीप,
(b) समुद्र से दूर,
(c) देश के आंतरिक भाग,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)
14 भारत में जलवायु और मौसम किस कारण से प्रभावित होता है ?
(a) दबाव और धरातलीय पवन,
(b) कॉरिऑलिस बल एवं ऊपर की वायु का संचरण,
(c) पश्चिमी चक्रवाती विक्षोभ,
(d) इनमें सभी।
उत्तर-(d)
15 भूमध्य सागर में उठने वाली चक्रवातीय तूफान निम्नांकित में से किस देश में पश्चिमी विक्षोभ से जाना जाता है ?
(a) भारत,
(b) पाकिस्तान,
(c) अफगानिस्तान,
(d) इनमें सभी।
उत्तर-(d)
MCQ Questions for Class 9 Geography: Chapter 4 जलवायु
16 ‘लू’ शब्द का क्या अर्थ है ?
(a) ठण्डी हवा,
(b) गर्म हवा,
(c) बर्फीली हवा,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(b)
17 भारत में कितने प्रकार की ऋतुएँ होती हैं ?
(a) चार,
(b) तीन,
(c) पाँच,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)
18 मरुस्थल भारत के किस भाग में स्थित है ?
(a) उत्तर,
(b) दक्षिण,
(c) पश्चिम,
(d) पूरब।
उत्तर-(c)
19 निम्नांकित में से भारत के किस राज्य में सबसे कम वर्षा होती है?
(a) गुजरात,
(b) राजस्थान,
(c) पंजाब,
(d) मध्य प्रदेश।
उत्तर-(b)
जलवायु पाठ 4 के प्रश्न उत्तर कक्षा 9, Ncert Solution For class 9th
1 भारत में मानसूनी प्रकार की जलवायु क्यों है ?
उत्तर-मानसून प्रकार की जलवायु का अर्थ है, वर्ष में पवन की दिशा में मौसमीय व्युत्क्रम। इस प्रकार की जलवायु मुख्यतः दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाई जाती है।
2 किन पवनों के कारण मालाबार तट पर वर्षा होती है ?
उत्तर-दक्षिण-पश्चिम मानसून की अरब सागर शाखा मालाबार तट और कोरोमंडल तट पर भारी वर्षा के लिए जिम्मेदार होती है।
3 भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले मुख्य कारकों के नाम लिखें।
उत्तर-भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारकों के नाम निम्नांकित हैं-
(क) अक्षांश,
(ख) तुंगता (ऊँचाई).
(ग) वायुदाब,
(घ) समुद्र से दूरी,
(ङ) महासागरीय धाराएँ,
(च) उच्चावच लक्षण।
4 भारत के किस भाग में दैनिक तापमान अधिक होता है एवं क्यों ?
उत्तर-कुछ खास स्थानों पर दिन और रात के तापमानों में बहुत अंतर पाया जाता है। थार रेगिस्तान में दिन का तापमान 500 से हो सकता है और उसी रात घटकर यह हिमांक तक पहुँच सकता है। यहाँ दिन और रात के तापमान में बहुत अंतर होता है क्योंकि रेत दिन के समय तेजी से गर्म होती है और रात के समय तेजी से ठंडी होती है।
5 ‘जेट स्ट्रीम’ क्या हैं ?
उत्तर-ऊपरी वायुमंडल में एक पतली पेटी में बहुत तेज गति से चलने वाली पवनों को ‘जेट स्ट्रीम’ कहते हैं।
6 भारत के अधिक वर्षा वाले चार महीनों के नाम बताएँ।
उत्तर-भारत में अधिक वर्षा वाले चार महीना जून, जुलाई, अगस्त, सितम्बर है।
7 ‘लू’ शब्द से क्या अर्थ है ?
उत्तर-‘लू’ शब्द का अर्थ है- गर्म हवा। ये उत्तरी तथा उत्तरी-पश्चिमी भारत में चलने वाली शुष्क तथा गर्म हवा हैं। ये अधिकतर अर्धरात्रि तक भी चलती रहती हैं। इन गर्म हवाओं का संपर्क कभी-कभी प्राणघातक भी हो सकता है।
8 ‘मानसून फटने’ का क्या अर्थ है ?
उत्तर-दक्षिण-पश्चिम दिशा से आती हुई आर्द्र हवाएँ एक ही महीने में पूरे देश में फैल जाती हैं। आर्द्रता से युक्त इन पवनों के साथ ही बादलों की तेज गड़गड़ाहट, बिजली चमक और मूसलाधार वर्षा होती है। इसे ही ‘मानसून का फटना’ कहते
9 भारत में कितने प्रकार की ऋतुएँ होती हैं ? नाम लिखें।
उत्तर-भारत में चार ऋतुएँ होती हैं-
(क) शीत ऋतु- दिसम्बर से फरवरी,
(ख) ग्रीष्म ऋतु- मार्च से जून,
(ग) वर्षा ऋतु- जून से सितम्बर,
(घ) पीछे हटता मानसून- अक्टूबर से नवम्बर।
जलवायु पाठ 4 (कक्षा नवीं), सामाजिक विज्ञान Class 9 Notes
10 ‘पीछे हटती मानसून’ का क्या अर्थ है ?
उत्तर-पीछे हटता हुआ मानसून’ अक्तूबर मास तक वर्षा का जोर काफी कम हो जाता है और दाब में वृद्धि हो जाती है इसलिए दक्षिण-पश्चिमी मानसून धीरे-धीरे पीछे हटने लगती है। अक्तूबर के शुरू होते ही मानसून पंजाब से पूरा हट जाती हैं। गंगा के डेल्टा तथा दक्षिणी भारत से भी क्रमशः अक्तूबर के अंत और नवम्बर के आरंभ तक मानसून विदा हो जाती है। इन्हें ही हटता हुआ मानसून कहते हैं।
11 तिरुवनंतपुरम तथा शिलांग में जुलाई की अपेक्षा जून में अधिक वर्षा क्यों होती है?
उत्तर-हिंद महासागर के एकदम निकट का क्षेत्र होने से तिरुवनंतपुरम मानसून की पहली वर्षा को प्राप्त करता है। यहाँ पर जून की पहली तारीख के दौरान मानसूनी पवनें प्रवेश करती हैं। शिलांग में बंगाल की खाड़ी वाली मानसून शाखा से वर्षा होती है। जुलाई में मानसूनी पवनों का मार्ग ये क्षेत्र नहीं बनते हैं. इसीलिए कम वर्षा होती है।
12 जुलाई में तिरुवनंतपुरम की अपेक्षा मुंबई में अधिक वर्षा क्यों होती है ?
उत्तर-मुंबई अरब सागर के निकट है और यहाँ से मानसूनी पवनें जून के दूसरे सप्ताह में चलती हैं तथा निकटवर्ती पर्वतों से टकराने के बाद इस क्षेत्र में वर्षा करती है। तिरुवनंतपुरम से इस समय तक मानसून आंध्रप्रदेश से होकर आगे बढ़ जाता है।
कक्षा 9 भूगोल अध्याय 4 जलवायु नोट्स
13 चेन्नई में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के द्वारा कम वर्षा क्यों होती है ?
उत्तर-चेन्नई पूर्वी घाट (कोरोमंडल तट) के वृष्टि छाया क्षेत्र में पड़ता है। इसीलिए इस क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून से बहुत कम वर्षा होती है।
14 शिलांग में कोलकाता की अपेक्षा अधिक वर्षा क्यों होती है ?
उत्तर-शिलांग में हिंद महासगर तथा अरब सागर दोनों ओर से मानसूनी पवनें पहुँचती हैं तथा बंगाल की खाड़ी शाखा भी यहाँ की ऊँची पर्वत चोटियों के साथ टकराकर एक साथ वर्षा करती हैं जबकि कोलकाता में मानसून की बंगाल की खाड़ी शाखा नहीं पहुँचती है तथा केवल अरब सागर वाली शाखा से वर्षा होती है। Ncert Solutions class 9th