पाठ 2- इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन इतिहास के नोट्स| Class 10th, हेलो स्टूडेंट ज्ञान मंच आरबी के इस ब्लॉग पोस्ट में आज हम बात करने वाले हैं इंडो चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन 10 class पाठ दो के सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों का उत्तर नोट्स के बारे में , इस ब्लॉग में आप सभी विद्यार्थियों को सभी महत्वपूर्ण प्रश्न पढ़ने के लिए मिलेगा इसलिए आप सभी विद्यार्थियों से निवेदन है कि इस ब्लॉग पोस्ट को आप पूरा जरूर पढ़ें, जिसे आपकी परीक्षा की तैयारी अच्छी हो सके तो, चलिए शुरू करते हैं l
इंडो चाइना राष्ट्रवादी आंदोलन question answer
⇒इंडो चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन अति लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
⇒इंडो चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन लघु उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
⇒इंडो चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के उत्तर
1.होआ हाओ आन्दोलन कब शुरू हुआ था ?
उत्तर-1939 ई०।
2. होआ हाओ आन्दोलन का संस्थापक कौन था ?
उत्तर-हुइन्ह फू सो।
3. वियतनाम को स्वतंत्रता कब प्राप्त हुई ?
उत्तर-1945 ई० में।
4. वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना किसने और कब की?
उत्तर-वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना वियतनाम के राष्ट्रवादी नेता हो ची मिन्त ने 1930 ई० में की। इसका नाम इंडो-चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी रखा गया।
5. वियतनाम में लोकतांत्रिक गणराज्य का प्रथम अध्यक्ष किसे चुना गया ?
उत्तर-वियतनाम में लोकतांत्रिक गणराज्य का प्रथम अध्यक्ष हो ची मिन्ह को चुना गया।
6.वियतनाम की अर्थव्यवस्था किन कारकों पर निर्भर करती थी?
उत्तर-(क) मुख्य रूप से चावल की खेती पर।
(ख) रबड़ के बागानों पर जिसके स्वामी फ्रांस और मुट्ठी-भर वियतनाम के नागरिक थे।
7. वियेतमिन्ह क्या है?
उत्तर-साम्राज्यवादियों से लड़ने के लिए यह वियतनाम के राष्ट्रवादियों की एक लीग का संगठन था।
8. फ्रेंच इंडो-चाइना का निर्माण कब हुआ ?
उत्तर-1887 ई० में।
9. रेवोल्यूशनरी सोसाइटी नामक पार्टी का गठन कब हुआ ?
उत्तर-1903 ई० में।
10. 19 वीं सदी में वियतनाम किस यूरोपीय देश का उपनिवेश बना?
उत्तर-19 वीं सदी में वियतनाम फ्रांस का उपनिवेश बना।
11. इंडो-चाइना में कौन-कौन से देश सम्मिलित हैं ?
उत्तर-वियतनाम, लाओस और कम्बोडिया।
12. कोलोन से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-वियतनाम में रहने वाले फ्रांसीसी नागरिकों को कोलोन कहा जाता था।
13. यातना शिविर किन्हें कहा जाता था ?
उत्तर-एक प्रकार की जेल जिसमें कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना ही लोगों को कैद में डाल दिया जाता है। इस शब्द को सुनकर गहन यातना और निर्मम अत्याचार की तसवीरें मन में कौंध जाती हैं।
14. एन० एल० एफ० से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-इसका तात्पर्य है नेशनल लिब्रेशन फ्रंट जिसने बाओ दाई के दमनकारी शासन का अन्त किया था।
15. सन यात सेन कौन थे?
उत्तर-सन यात सेन चीन के एक महान नेता थे जिन्होंने चीन में राजतन्त्र के पतन के पश्चात् वहाँ गणतंत्र स्थापित किया।
16 कन्फ्यूशियस कौन थे ?
उत्तर-कन्फ्यूशियस (551-479 ईसा पूर्व) एक गीनी विचारक थे जिन्होंने सदाचार, व्यवहार बुद्धि और उचित सामाजिक संबंधों को आधार बनाते हुए एक दार्शनिक व्यवस्था विकसित की थी। उनके सिवातों के आधार पर लोगों को बडे-बुजुर्गा व माता-पिता का आदर करने और उनका कहना मानने का पाठ पढ़ाया जाता था। उनको सिखाया जाता था कि राजा और प्रजा का संबंध पैसा ही होना चाहिए जैसा माता-पिता का अपने बच्चों के साथ होता है।
17 समन्वयवाद से क्या समझते है?
उत्तर-ऐसा विश्वास जिसमें भिन्नताओं की बजाय समानताओं पर ध्यान देते हुए अलग-अलग मान्यताओं और आचारों को एक-दूसरे के साथ लाने का प्रयास किया जाता है।
18 एजेंट ऑरेंज से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-यह एक ऐसा जहर था जिसके छिड़काव मात्र से पेड़ों की पत्तियों झड़ जाती है और पौधे मर जाते हैं।
19 नापाम से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-अग्नि बमों के लिए गैसोलीन को फुलाने में इस्तेमाल होने वाला एक रासायनिक यौगिक है। यह मिश्रण धीरे-धीरे जलता है और मानव त्वचा जैसी किसी भी सतह के संपर्क में आने पर उससे चिपक जाता है और जलता रहता है।
20 ‘द हिस्ट्री ऑफ द लॉस ऑफ वियतनाम’ नामक पुस्तक की रचना किसने की थी?
उत्तर-फान बोई चाऊ।
21 एकतरफा अनुबन्ध व्यवस्था से आपका क्या तात्पर्य है?
उत्तर-एकतरफा अनुबन्ध व्यवस्था वह मजदूरी व्यवस्था थी जहाँ बागान मालिकों को सभी अधिकार प्राप्त थे परन्तु मजदूरों को कोई अधिकार नहीं दिए जाते थे।
22 वियतनाम में फ्रांसीसियों ने संरचनागत परियोजनाओं का निर्माण क्यों शुरू किया ?
उत्तर-(क) व्यापारिक वस्तुओं के आवागमन को बढ़ाने के लिए।
(ख) फौजी टुकड़ियों की आवाजाही के लिए।
(ग) पूरे क्षेत्र पर नियन्त्रण कायम करने के लिए।
(घ) फ्रांसीसी व्यवसायी भी सरकार पर यह जोर डाल रहे थे कि अवरचनागत परियोजनाओं को और तेजी से आगे बढ़ाया जाए।
23 हो ची मिन्ह मार्ग से आपका क्या तात्पर्य है?
उत्तर-उत्तरी और दक्षिणी वियतनाम को जोड़ने वाला यह मार्ग, फुटपाथों और सड़कों का एक ऐसा विशाल नेटवर्क था, जिसके जरिए उत्तर से देश के दक्षिणी भागों में सैनिक और रसद को पहुँचाया जाता था। वर्षा के दिनों में भी पीठ पर सामान उठाए स्त्रियों और पुरुष अपने सैनिकों की सहायता कर सकते थे। इसी मार्ग के कारण पहले फ्रांस को, बाद में अमेरिका को वियतनाम में मुँह की खानी पड़ी।jac