हिन्दी और उसका स्वरूप व्याकरण ncert solution 2023

हिन्दी और उसका स्वरूप परिचय

हिन्दी और उसका स्वरूप परिचय में आपको हिंदी भाषा से जुड़ी सभी प्रकार के प्रश्नों का अध्ययन करने को मिलेगा इसलिए इस ब्लॉग को पढ़ रहे सभी विद्यार्थियों से नम्र निवेदन है की आप पूरा पढ़े ताकि आपको आपके पढ़ाई की करियर में मदद मिल सके , तो चलिए शुरू करते है

1. भाषा किसे कहते हैं ?

उत्तर – भाषा सार्थक ध्वनियों का समूह है जिसके माध्यम से हम अपने विचारों को दूसरों पर प्रकट करते हैं और दूसरो के विचारों को स्वयं   समझते हैं।

2. भाषा-परिवार से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर- किसी मूल भाषा से उत्पन्न विभिन्न भाषाएँ भाषा-परिवार’ कहलाती हैं। जैसे- भारत-यूरोपीय भाषा-परिवार, द्रविड़ भाषा-परिवार |

3. भाषा अभिव्यक्ति के दो रूप कौन-कौन से हैं ?

 उत्तर – मौखिक तथा लिखित दो रूपों में।

4. भाषा के लिखित रूप का क्या महत्व है ?

उत्तर- भाषा के लिखित रूप के प्रयोग से ज्ञान को अनेक युगों के लिए सुरक्षित तथा संचित किया जा सकता है। लिखित भाषा द्वारा ज्ञान-विज्ञान का संपूर्ण विश्व में प्रसार भी होता है।

5. मानक भाषा से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर – उत्तर भाषा का वह रूप जो पूरे भाषा क्षेत्र में शिक्षा, शासन एवं साहित्य जगत मेंसर्वमान्य एवं परिनिष्ठित हो,

 मानक भाषा कहलाती है।

6. दक्षिण भारत की एक भाषा का नाम लिखें।

 उत्तर- तमिल।

7. रामचरितमानस किस भाषा में और किसने रचा ?

 उत्तर- रामचरितमानस की रचना गोस्वामी तुलसीदास ने अवधी भाषा में की है।

8. जायसी किस भाषा के कवि हैं ?

उत्तर – अवधी भाषा के। 

9. सूरदास किस भाषा के कवि थे ? 

उत्तर –  ब्रजभाषा के।

10. विद्यापति किस भाषा के कवि हैं ?

उत्तर – मैथिली भाषा।

 11  भारतीय आर्य परिवार की किन्हीं दो प्रमुख भारतीय भाषाओं के नाम लिखें।

उत्तर- गुजराती, मराठी।

12.  राजस्थानकीकिन्हींदोबोलियोंकेनामलिखें।

 उत्तर –  मारवाड़ी तथा मेवाती बोलियाँ।

13  पूर्वी हिन्दी की किन्हीं दो बोलियों के नाम लिखें। 

उत्तर- अवधी, छतीसगढ़ी।

14 पश्चिमीहिन्दीअथवापहाड़ीकीकिन्हींदोबोलियोंकेनामलिखें।

उत्तर – पश्चिमी हिन्दी- ब्रजभाषा, बुंदेली।

15 हिन्दीकीबोलियोंकोमोटेतौरपरकिनपाँचवर्गोंमेंरखाजासकताहै ? 

उत्तर- हिन्दी की बोलियों को मोटे तौर पर पाँच वर्गों पश्चिमी-हिन्दी, पूर्वी-हिन्दी,राजस्थानी, पहाड़ी तथा बिहारी में रखा जा सकता है ?

 16  आज की हिन्दी-भाषा अपनी किस बोली का साहित्यिक रूप है ?

 उत्तर – खड़ी बोली का।

17  बंगला तथा पंजाबी किस भाषा परिवार की भाषा है ?

 उत्तर – आर्य भाषा परिवार।

18  मराठी, उर्दू, अंग्रेजी किन-किन लिपियों में लिखी जाती हैं ?

उत्तर –  मराठी- देवनागरी लिपि में, उर्दू- फारसी लिपि में, अंग्रेजी- रोमन लिपि में।

19  हिन्दी और संस्कृत भाषा किस लिपि में लिखी जाती है ? 

उत्तर– देवनागरी ।।

20 नागरी लिपि का विकास किस लिपि से हुआ है ?

उत्तर – ब्राह्मी लिपि से ।

21 निम्नांकित में से किस भाषा की लिपि देवनागरी नहीं हैहिन्दी, संस्कृत, गुजराती, नेपाली।

उत्तर-  गुजराती एवं नेपाली भाषा की लिपि देवनागरी नहीं है।

22 दक्खिनी उर्दू की लिपि क्या है ? 

उत्तर – अरबी, फारसी।।

23भाषा के मानक रूप से क्या तात्पर्य है ?

 उत्तर – भाषा के जिस व्याकरण सम्मत, शुद्ध, स्थिर रूप को शिक्षित समाज के लोगव्यवहार में लाते हैं, जिस भाषायी रूप में समाचार पत्र, पत्रिकाएँ औरसाहित्यिक ग्रंथ लिखे जाते हैं। उसे भाषा का मानक रूप रूप कहते हैं।

24 व्याकरण किसे कहते हैं ? 

उत्तर – भाषा के शुद्ध एवं मानक रूप का ज्ञान करानेवाले शास्त्र को व्याकरण कहते हैं। 

हिन्दी और उसका स्वरूप से सम्बंधित सभी प्रश्न का हल

25किसी भाषा का व्याकरण जानना क्यों आवश्यक है ?

 उत्तर- भाषा के मूल नियमों को जानने एवं भाषा का सही प्रयोग करने के लिएव्याकरण का ज्ञान आवश्यक है।

26भाषा और व्याकरण का परस्पर क्या संबंध है ?

 उत्तर – भाषा और व्याकरण का अटूट संबंध है। व्याकरण भाषा को शुद्ध रूप सेपढ़ना, लिखना और बोलना सिखाता है। इसके साथ ही व्याकरण भाषा केविभिन्न अंगों का ज्ञान कराता है। 

27 भाषा का मूल रूप क्या है ?

उत्तर- • भाषा का मूल रूप मौखिक है। 

28 भारोपीय भाषा-परिवार की किन्हीं दो भाषाओं के नाम लिखें।

 उत्तर-  अंग्रेजी, जर्मन।

 29 द्रविड़ परिवार की किन्हीं दो भाषाओं के नाम लिखें।

 उत्तर – मलयालम, कन्नड़।

 30 आधुनिक भारतीय आर्य-भाषाओं का विकास कौन-सी भाषा में हुआ ?

 उत्तर- अपभ्रंश भाषा में।

31 ‘पद्मावत’ किस भाषा का काव्य है ? इसके रचयिता का नामोल्लेख करें।

 उत्तर-  ‘पद्मावत’ अवधी भाषा का काव्य है, जिसके रचयिता मलिक मुहम्मद जायसी है।

32 अवधी में रचित किन्हीं दो महाकाव्यों के नाम लिखें। 

उत्तर–(क) पद्मावत्, (ख) रामचरितमानस ।।

 33 मध्यकाल में अवधी में रचना करने वाले किसी एक प्रमुख कवि का नाम लिखें। 

उत्तर – गोस्वामी तुलसीदास।

34 बिहार में बोली जाने वाली किन्हीं दो बोलियों के नाम लिखें।

उत्तर- भोजपुरी, मैथिली ।

35 ब्रजभाषा की एक प्रमुख रचना तथा उसके लेखक का नाम लिखें।

 उत्तर– सूरसागर ब्रजभाषा की एक प्रमुख रचना है तथा इसके लेखक सूरदास है। 

36 काव्य-भाषा के रूप में मैथिली को किसने चरम पर पहुँचाया ?

उत्तर- विद्यापति ने।

हिन्दी और उसका स्वरूप से जुड़ी प्रश्नोत्तर

37 खड़ी बोली का सर्वप्रथम लोकप्रिय कवि किसको माना जाता है ?

 उत्तर— मैथिलीशरण गुप्त को ।

 38 ब्रज और अवधी किस काल में काव्य की प्रमुख भाषाएँ थी ? 

उत्तर – ब्रज और अवधी भक्तिकाल एवं रीतिकाल के काव्य की प्रमुख भाषाएँ थीं ।

39 आधुनिक भारतीय भाषाएँ किन-किन भाषा परिवारों से संबंधित हैं ? 

उत्तर-  आधुनिक भारतीय भाषाएँ आर्य भाषा परिवार तथा द्रविड़ भाषा परिवारों सेसंबंधित हैं।

40भारतीय आर्य-परिवार की भाषाओं का मूल स्रोत कौन सी भाषा है ?

उत्तर-संस्कृत भाषा ।

41किसी एक विदेशी भाषा का नाम लिखें जो उसी भाषा-परिवार की होजिसकी हिन्दी है। 

उत्तर- जर्मन ।

42 भारत के दो प्रमुख भाषा-परिवारों के नाम लिखें। 

उत्तर- (क) आर्य भाषा-परिवार,(ख) द्रविड़ भाषा-परिवार ।

43  मुगलकाल में हिन्दी भाषा पर प्रभाव डालनेवाली दो प्रमुख भाषाएँ कौन सी थी? 

उत्तर – फारसी-अरबी ।।

 44  उपभाषा भाषा में कब परिवर्तित हो जाती है ?

 उत्तर- उपभाषा जब अधिक विकसित हो जाती है और साहित्य, ज्ञान-विज्ञान तथाशिक्षा के अध्ययन के रूप में उसका प्रयोग होने लगता है, तो वह भाषा के रूपमें 

परिवर्तित हो जाती है। 

45  बोलीऔरउपभाषाकाअंतरस्पष्टकरें।

 उत्तर – किसी क्षेत्र विशेष में साधारण बोलचाल में प्रयोग होनेवाली भाषा का स्थानीयरूप बोली कहलाता है। जबकि बड़े क्षेत्र में बोली जानेवाली भाषा-रूप उपभाषा कहलाता है। एक उपभाषा की अनेक बोलियाँ होती हैं।

46 आधुनिक भारतीय भाषाओं की स्रोत-भाषा कौन सी है ? 

उत्तर- संस्कृत।

47 हिन्दी किस भाषा-परिवार की भाषा है ?

उत्तर- भारत-यूरोपीय (भारतीय आर्य) भाषा-परिवार से ।

 48 भोजपुरी किस उपभाषा वर्ग की बोली है ? इस वर्ग की किसी अन्य बोलीका नामोल्लेख करें।

 उत्तर-  भोजपुरी बिहारी उपभाषा वर्ग की बोली है और मैथिली इस वर्ग की अन्य बोली है।

 49पहाड़ीहिन्दीकीकिन्हींदोबोलियोंकेनामलिखें।

उत्तर- गढ़वाली, कुमाऊँनी।

50.14वीं शताब्दी में खड़ी बोली का कविता में पहली बार प्रयोग किस कवि ने किया? 

उत्तर – अमीर खुसरो ने।

 51 झारखंड राज्य की प्रमुख बोलियों का नाम लिखें। 

उत्तर- मुंडारी, नागपुरी, उराँव ।

52 पश्चिमी हिन्दी की किन्हीं दो बोलियों के नाम लिखें।

 उत्तर- ब्रजभाषा, बुंदेली।

 53 खड़ी बोली का साहित्यिक भाषा के रूप में वास्तविक विकास कब हुआ ? 

उत्तर- आधुनिक युग में।

54 खड़ी बोली का साहित्यिक भाषा के रूप में विकास मुख्यतः किस शताब्दी में हुआ ?

उत्तर- 19वीं शताब्दी में । 

55 किस भाषा को भारत संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया और कब ?

 उत्तर-  हिन्दी भाषा को भारत संघ की राजभाषा के रूप में 14 सितंबर 1949 ई० को स्वीकार किया गया।

 56 भारत के संविधान में कितनी भाषाओं को स्वीकृति दी गयी दी गयी है ?

 उत्तर – 18 भाषाओं को। 

57 भारतीय संविधान में हिन्दी की क्या स्थिति स्वीकार की गयी है?

 उत्तर-  भारतीय संविधान में हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया है।

 58 हिन्दी भाषा भाषी किन्हीं दो राज्यों के नाम लिखें।

उत्तर-  उत्तर प्रदेश, राजस्थान ।

59 हिन्दी किन-किन राज्यों में प्रशासन की भाषा है ?

उत्तर-हिन्दी को उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार उत्तराँचल, झारखंड, 

छत्तीसगढ़, दिल्ली (संघ राज्य क्षेत्र), अंडमान एवंनिकोबार (संघ राज्य क्षेत्र) राज्यों ने प्रशासनिक भाषा के रूप में अपनाया है। 

60 । झारखंड राज्य की प्रशासनिक भाषा क्या है ? 

उत्तर – हिन्दी।

61 लिपि किसे कहते हैं ? अथवा, लिपि से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर- ध्वनियों को अंकित करने के लिए निश्चित किए गए चिह्नों की व्यवस्था को लिपि कहते हैं।

62 संपर्क भाषा से आप क्या समझते हैं ? 

उत्तर-  जो भाषा सार्वदेशिक स्तर पर जनता के वैचारिक, सांस्कृतिक एवं भाषिक धरातल पर जोड़ने का कार्य करे, 

उसे संपर्क भाषा कहते हैं।

 63 किस भाषा को संपर्क भाषा के रूप में स्वीकार किया गया है ?

 उत्तर-  हिंदी भाषा संपर्क भाषा की भूमिका निभा रही है। अंग्रेजी भी संपर्क भाषा का काम कर रही है।

 64 राजभाषा से क्या तात्पर्य है ? अथवा, राजभाषा किसे कहते हैं? 

उत्तर- देश की वह भाषा जो राजकार्यों तथा न्यायालयों आदि में प्रयक्त होती है उसे राजभाषा कहते हैं।

 65 हिंदी को भारत संघ की राजभाषा के रूप में कब स्वीकार किया गया ?

उत्तर- 14 सितंबर, 1949.

66 हिन्दी और उर्दू भाषाएँ किन लिपियों में लिखी जाती हैं ?

 उत्तर- हिन्दी-देवनागरी, उर्दू-फारसी।