कक्षा 10 विज्ञान (हमारा पर्यावरण) के नोट्स, महत्वपूर्ण प्रश्न पाठ 15, hamara paryavaran

कक्षा 10 विज्ञान (हमारा पर्यावरण) के नोट्स, महत्वपूर्ण प्रश्न

कक्षा 10 विज्ञान (हमारा पर्यावरण) के नोट्स, महत्वपूर्ण प्रश्न पाठ 15 के इस ब्लॉब पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है , इस पाबलोग पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों को पाठ से सबंधित सभी महत्वपूर्ण सवालों का हल पढ़ने को मिलेगा । अभ्यास प्रश्न के उत्तर

महत्वपूर्ण प्रश्न हमारा पर्यावरण

1 विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर-5 जून।
2 पर्यावरण के मुख्य कारक कौन-कौन से हैं ?
उत्तर-(i) जैविक कारक,
(ii) अजैविक कारक।
3 जैविक कारकों के दो उदाहरण दें।
उत्तर-(i) पौधे,
(ii) जन्तु।
4 किन्हीं दो अजैविक कारकों के नाम लिखें।
उत्तर-(i) प्रकाश,
(ii) मृदा।
5 ऐसे कुछ पदार्थों के नाम लिखें जो पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं।
उत्तर-सब्जी व फलों के छिलके, दूध के पैकेट, पोलीथीन, कागज तथा दवाइयों के रैपर।
6 ऐसे पदार्थों को क्या कहते हैं जो जैविक प्रक्रम द्वारा अपघटित हो जाते है ?
उत्तर-जैव निम्नीकरणीय।
7 किसी मानव-निर्मित पारितंत्र का नाम लिखें।
उत्तर-खेत, बगीचा।
8 पारितंत्र के उदाहरण दें।
उत्तर-वन, तालाब, समुद्र आदि ।

कक्षा 10 विज्ञान (हमारा पर्यावरण) के नोट्स प्रश्न के उत्तर

9 ऐसे दो पदार्थों के नाम लिखें जिनका अपघटन नहीं होता।
उत्तर-(i) कोयला,
(ii) प्लास्टिक।
10 कौन-से जीव उत्पादक कहलाते हैं ?
उत्तर-हरे पौधे।
11 जीवों की ऐसी श्रेणी को जो एक-दूसरे से भोजन ग्रहण करते हैं क्या कहते हैं?
उत्तर-खाद्य श्रृंखला।
12 खाद्य श्रृंखला के चरणों को क्या कहते हैं ?
उत्तर-पोषी स्तर।
13 एक खाद्य श्रृंखला का उदाहरण दें।
उत्तर-घास → हिरन→ शेर।
14 प्रथम पोषी स्तर को क्या कहते हैं ?
उत्तर-उत्पादक।
15 नीलहरित शैवाल किस पोषी स्तर से संबंधित है ?
उत्तर-उत्पादक।
16 एक सर्वाहारी जीव का नाम लिखें।
उत्तर-कुत्ता।
17 बगीचा तथा खेत किस प्रकार के पारितंत्र है ?
उत्तर-मानव-निर्मित।
18 क्लोरोफ्ल्युरोकार्बन (CFC) का उपयोग मुख्यतः किसलिए किया जाता है ?
उत्तर-रेफ्रिजरेशन और अग्निशमन।
19 ओजोन परत के अवक्षय करने वाले यौगिकों का समूह क्या है ?
उत्तर-क्लोरोफ्लोरो कार्बन के यौगिक।
20 ओजोन का सूत्र क्या है ?
उत्तर-03
21 ऐसे दो उपकरण बताएँ जिनमें CFC उपयोग में आते हैं।
उत्तर-(i) रेफ्रिजरेटर में,
(ii) अग्निशमन यंत्रों में।
22 वायु में नाइट्रोजन की प्रतिशतता क्या है ?
उत्तर-78%.
23 UNEP को विस्तार से लिखें।
उत्तर-United Nations Environment Programme (संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम)।
24 वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम कब बना ?
उत्तर – 1972 में
25 वन संरक्षण अधिनियम कब बना
उत्तर 1980 में
26 पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम कब बना ?
उत्तर – 1986 में
27 जल संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम कब बना?
उत्तर -1974 में
28 वन अनुसंधान संस्थान कहां है ?
उत्तर- देहरादून
29 वर्षा वन अनुसंधान कहां है ?
उत्तर – जोरहाट
30 वन आनुवंशिकी एवं वृक्ष प्रजनन संस्थान कहां है?
उत्तर – कोयंबटूर
31 वन उत्पादकता केंद्र कहां है ?
उत्तर- रांची
32 भारत की प्रथम वन नीति का निर्माण कब हुआ ?
1894 में
32 गिद्ध संरक्षण परियोजना कब प्रारंभ की गई
उत्तर- 2006 से