NCERT Solutions for Class 8 Geography मानव संसाधन पाठ 6 अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर के इस ब्लॉग पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है , इस पाठ माध्यम से आप सभी को पाठ से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण वस्तुनिस्ट एवं अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर को कवर किया गया है , जो परीक्षा की दृस्टि से काफी महत्वपूर्ण है, और पिछले कई परीक्षाओं तरह के प्रश्न पूछे जा चुके है, इस लिए आप इस पोस्ट को कृपया पूरा पढ़े –
NCERT Solutions for Class 8 Geography मानव संसाधन पाठ 6 वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर
मानव संसाधन पाठ 6 अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
मानव संसाधन पाठ 6 लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
मानव संसाधन पाठ 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
सही विकल्प का चयन करें-
1 विश्व की सर्वाधिक आबादी वाला देश कौन सा है?
(a) भारत,
(b) चीन,
(c) बांग्लादेश,
(d) अमेरिका।
उत्तर-(b)
2 विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है-
(a) चीन.
(b) संयुक्त राज्य अमेरिका,
(c) भारत,
(d) श्रीलंका।
उत्तर-(b)
3 झारखंड की सारक्षता दर 2011 की जनगणना के अनुसार कितनी प्रतिशत है?
(a) 66.4%
(b) 70%
(c) 75%
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(a)
4 प्रत्येक वर्ष किस दिन विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है?
(a) 20 जुलाई,
(b) 11 जुलाई,
(c) 3 दिसम्बर,
(d) 15 जनवरी।
उत्तर-(b)
5 प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या को कहते हैं-
(a) वर्णानुपात,
(b) घनत्व,
(c) लिंगानुपात,
(d) इनमें कोई नहीं।
उत्तर-(c)
6 विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 75 प्रतिशत लोग रहते हैं-
(a) यूरोप और अफ्रीका में,
(b) अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में,
(c) एशिया और यूरोप में,
(d) उत्तर अमेरिका व दक्षिण अमेरिका में।
उत्तर-(c)
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान (भूगोल) अध्याय 6 अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
1 विश्व के सर्वाधिक घने बसाव वाले महाद्वीपों के नाम लिखें।
उत्तर-विश्व के सर्वाधिक घने बसाव वाले महाद्वीप एशिया एवं यूरोप हैं।
2 भारत का जनसंख्या घनत्व कितना है ?
उत्तर-भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति/वर्ग किमी० है।
3 विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर-विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है।
4 जनसंख्या परिर्वतन की तीन मुख्य प्रक्रियाएँ कौन-कौन सी हैं ?
उत्तर-जनसंख्या परिर्वतन की तीन मुख्य प्रक्रियाएँ जन्म, मृत्यु एवं प्रवास है।
5 निम्न शब्दों की संक्षिप्त व्याख्या करें-
(क) जनसंख्या घनत्व,
(ख) जनसंख्या परिवर्तन,
(ग) प्रवास,
(घ) जनसंख्या विस्फोट,
(ङ) जन्म-दर,
(च) मृत्यु-दर,
(छ) लिंगानुपात, शकार की
(ज) प्राकृतिक वृद्धि दर ।
उत्तर–(क) जनसंख्या घनत्व-धरातल के प्रति वर्ग किलोमीटर में रहने वाले लोगों की संख्या को जनसंख्या का घनत्व कहते है। सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व दक्षिण मध्य एशिया में है। उत्तरी अमेरिका का उत्तरी भाग, अफ्रीका का सहारा मरुस्थल क्षेत्र तथा दक्षिण अमेरिका का अमेजन
वन क्षेत्र में विरल जनसंख्या घनत्व है।
(ख) जनसंख्या परिवर्तन-किसी देश अथवा क्षेत्र की आबादी की संख्या, उसके वितरण एवं संघटन में होने वाले बदलाव को जनसंख्या परिवर्तन कहते हैं। यह परिवर्तन तीन प्रक्रियाओं- जन्म, मृत्यु एवं प्रवास के आपसी संयोजन से होता है।
(ग) प्रवास- किसी एक देश से दूसरे देश के बीच रूप से जाकर या आकर बस जाना अस्थायी प्रवास कहलाता है। इससे जनसंख्या में वृद्धि/कमी तथा संघटक में व्यापक परिवर्तन होता है।
(घ) जनसंख्या विस्फोट- जब जनसंख्या में इतनी तेजी से वृद्वि होने लगे कि उपलब्ध संसाधन मनुष्य की मौलिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कम पड़ने लगे तो ऐसी स्थिति को जनसंख्या विस्फोट कहते हैं।
(ङ) जन्म-दर- प्रति हजार आबादी पर जन्म लेने वाले जीवित शिशुओं की संर को जन्म-दर कहते हैं। जन्म-दर बढ़ने से जनसंख्या बढ़ती है तथा जन्म-दर घटने से जनसंख्या घटती है।
(च) मृत्यु-दर- प्रति हजार आबादी पर मरने वालों की संख्या को मृत्यु-दर कहते हैं। मृत्यु-दर बढ़ने से जनसंख्या घटती है तथा मृत्यु-दर घटने से जनसंख्या बढ़ती है।
(छ) लिंगानुपात-प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या को लिंगानुपात करते हैं। भारत का लिंगानुपात 943 तथा झारखंड का 947 है।
(ज) प्राकृतिक वृद्धि दर- एक देश के जन्म-दर और मृत्यु-दर के बीच के अंतर को प्राकृतिक वृद्धि दर कहते हैं।
6 जनसंख्या वितरण का प्रतिरूप से क्या समझते हैं ?
उत्तर-अन्य संसाधनों की भाँति मानव संसाधन विश्व में समान रूप से वितरित नहीं है। अपने शैक्षणिक स्तर, आयु और लिंग में वे एक दूसरे से भिन्न हैं। भू-पृष्ठ पर जिस प्रकार लोग फैले हुए हैं उसे जनसंख्या वितरण का प्रतिरूप कहते हैं।
7 विश्व की जनसंख्या का कितना भाग लोग एशिया और अफ्रिका में रहते हैं।
उत्तर-विश्व की जनसंख्या का तीन-चौथाई भाग एशिया तथा अफ्रीका में रहते हैं।
8 विश्व का 60 प्रतिशत लोग कितने देशों में रहते हैं ?
उत्तर-दस देशों में।
9 जन्मदर और मृत्युदर किस प्रकार आँका जाता है ?
उत्तर-जन्मदर अर्थात् प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या में मापा जाता है। मृत्युदर को प्रति 1000 व्यक्तियों पर मृतकों की संख्या मापा जाता है।
10 उत्प्रवासी लोग कौन हैं ?
उत्तर-उत्प्रवासी वे लोग होते हैं जो देश को छोड़ते हैं।
11 आप्रवासी लोग कौन होते हैं ?
उत्तर-वे लोग जो देश में आते हैं वे आप्रवासी लोग कहे जाते हैं।
12 जनसंख्या के घनत्व को किस प्रकार नापा जाता है ?
उत्तर-जनसंख्या के घनत्व को प्रति वर्ग किमी० में नापा जाता है। किसी क्षेत्र के एक वर्ग किलोमीटर में जितनी संख्या में लोग रहते हैं, वही इस क्षेत्र की जनसंख्या का घनत्व माना जाता है।
13 साक्षर किसे कहते हैं ?
उत्तर-जो व्यक्ति किसी भी भाषा में सामान्य संदेश को पढ़ लिख एवं समझ सकता है, वह साक्षर कहलाता है।
14 साक्षरता का क्या महत्त्व है?
उत्तर-किसी देश की सामाजिक स्तर को साक्षरता से ही मापा जाता है। इसलिए साक्षरता का जनसंख्या में बहुत महत्व है। आर्थिक विकास भी साक्षरता पर निर्भर करता है। इसलिए साक्षरता का महत्व है।
15 जनसंख्या संघटन से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-जनसंख्या संघटन आयु-लिंग अनुपात, साक्षरता स्तर, स्वास्थ्य दशाएँ, व्यवसाय, आय-व्यय स्तर को दर्शाता है। जनसंख्या संघटन जनसंख्या विन्यास अथवा संरचना को दर्शाता है। जनसंख्या संघटन जानने की एक विधि जनसंख्या पिरामिड है।
16 झारखंड का जनसंख्या घनत्व कितना है ?
उत्तर-झारखंड का जनसंख्या घनत्व 414 व्यक्ति/वर्ग किमी० है। JAC BOARD