MCQ Questions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 7 छाया मत छूना with Answers

MCQ Questions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 7 छाया मत छूना with Answers के इस पोस्ट में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है, इस पोस्ट में पाठ से संबंधित सभी Mcq प्रश्नों के उत्तर नीचे अंकित है, जो परीक्षा की दृष्टि से काफी उपयोगी है , इसलिए इन्हें अवश्य अध्ययन करें-

MCQ Questions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 7 छाया मत छूना with Answers

प्रश्न 1. कवि ने किन यादों में जीने से मना किया है?
(क) कड़वी यादों में
(ख) सुनहरी यादों में
(ग) पुरानी मीठी यादों में
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (ग) पुरानी मीठी यादों में

प्रश्न 2. चाँदनी रात को देखकर कवि को किसकी याद आती है?
(क) प्रेमिका के केशों में गूँथे फूल
(ख) सांसारिक सुख
(ग) माँ की
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (क) प्रेमिका के केशों में गूँथे फूल

प्रश्न 3. पुरानी मीठी यादों में जीने का परिणाम कैसा होता है?
(क) सुखद
(ख) उल्लासपूर्ण
(ग) अभावपूर्ण
(घ) दुःखमय
उत्तर (घ) दुःखमय

MCQ Questions for Class 10 Hindi Kshitij with Answers

प्रश्न 4. कविता में मृगतृष्णा किसे कहा गया है?
(क) जल
(ख) प्रभुता
(ग) समृद्धि
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (ख) प्रभुता

प्रश्न 5. कविता में छाया का अर्थ क्या है?
(क) पुरानी मीठी यादें
(ख) परछाईं
(ग) दुःख
(घ) परेशानी
उत्तर (क) पुरानी मीठी यादें

प्रश्न 6. शरद रात किसका प्रतीक है?
(क) ठंड का
(ख) खुशियों का
(ग) धन का
(घ) प्रेम का
उत्तर (ख) खुशियों का

प्रश्न 7. किसे याद करके कवि के मन में मनभावन चित्र उभरते हैं?
(क) मित्रों को
(ख) रंगबिरंगी यादों को
(ग) प्रकृति को
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (ख) रंगबिरंगी यादों को

प्रश्न 8. हर सुख में क्या छिपा रहता है?
(क) दुःख
(ख) प्रेम
(ग) दर्द
(घ) याद
उत्तर- (क) दुःख

प्रश्न 9. कवि जीवन में क्या पाने के लिए दौड़ता रहा?
(क) यश
(ख) धन
(ग) ख़ुशी
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (क) यश

प्रश्न 10. उचित अवसर पर न मिलकर बाद में मिलने वाली ख़ुशी कैसी प्रतीत होती है?
(क) काल्पनिक
(ख) व्यर्थ
(ग) संतोषजनक
(घ) निराशाजनक
उत्तर (ख) व्यर्थ

प्रश्न 11. वसंत के समय फूल न खिलने का क्या आशय है?
(क) समय पर फूल का न खिलना
(ख) सुख प्राप्त न होना
(ग) सूखा पड़ना
(घ) उचित अवसर का लाभ न मिलना
उत्तर (घ) उचित अवसर का लाभ न मिलना

प्रश्न 12. पुरानी मीठी यादों के साथ लगी सुहानी सुगंध कवि के तन-मन को क्या बना देती है?
(क) सुस्त
(ख) चंचल
(ग) मस्त
(घ) रंगीन
उत्तर (ग) मस्त

प्रश्न 13. जब मनुष्य का मन दुविधाओं से भर जाता है तो क्या होता है?
(क) तब वह रोने लगता है|
(ख) घर से भाग जाता है|
(ग) वह लड़ने लगता है|
(घ) तब उसे कोई रास्ता नहीं सूझता|
उत्तर (घ) तब उसे कोई रास्ता नहीं सूझता|

प्रश्न 14. रंस-बसंत जीवन के किन दिनों का प्रतीक है?
(क) बुरे
(ख) निराश
(ग) सुहाने
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (ग) सुहाने jac board