भूमंडलीकृत विश्व का बनना प्रश्न उत्तर, class 10, notes in hindi, pdf,mcq, ncert solution, pdf, क्वेश्चन आंसर के इस ब्लॉग पोस्ट पर आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है , आज हम इस ब्लॉग पोस्ट में आप सभी के लिए इस पाठ से जुड़ी हर महत्वपूर्ण सवालों को कवर किया गया है , आप इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा read करे क्योकिं पाठ से जुड़ी हर छोटे सवाल को इस पोस्ट पर कवर किया गया है
भूमंडलीकृत विश्व का बनना क्वेश्चन आंसर
भूमंडलीकृत विश्व का बनना पाठ 4 अति लघु उत्तरीय प्रश्न
भूमंडलीकृत विश्व का बनना पाठ 4 लघु उत्तरीय
भूमंडलीकृत विश्व का बनना पाठ 4 दीर्घ उत्तरीय
1 हैनरी फोर्ड कौन था ?
उत्तर-बड़े पैमाने पर कारों का एक जगत-प्रसिद्ध निर्माता।
2 ‘गिरमिटिया मजदूर’ का क्या अर्थ है ?
उत्तर-गिरमिटिया मजदूर एक तरह के कछुआ मजदूर होते हैं, जो एक समझौते द्वारा मालिक रखता है। जिसका एक निश्चित समय के लिए होता है तथा एक नए देश में काम के लिए लागू होता है।
3 वीटो का क्या अर्थ है?
उत्तर-वीटो-निषेधाधिकार; इस अधिकार के सहारे एक ही सदस्य की असहमति किसी भी प्रस्ताव को खारिज करने का आधार बन जाती है।
4 रिंडरपेस्ट से आपका क्या तात्पर्य है?
उत्तर-पशुओं में प्लेग की बीमारी को रिंडरपेस्ट कहते हैं। जिससे 1890 के दशक में
हजारों में अफ्रीका के पशु मर गए जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका और अर्थव्यवस्था पर बड़ा गहरा प्रभाव पड़ा।
5 समूह 77 (G-77) से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-पचास और साठ के दशक में विकासशील देशों को पश्चिमी देशों की अर्थव्यवस्थाओं
की तेज प्रगति से कोई लाभ नहीं हुआ इसलिए उन्होंने अपना एक नया समूह बना लिया जो समूह 77 (G-77) के नाम से प्रसिद्ध है।
6. वैश्वीकरण क्या है?
उत्तर-साधारण भाषा में वैश्वीकरण का अर्थ है अपनी अर्थ-व्यवस्था और विश्व अर्थ-व्यवस्था में सामंजस्य स्थापित करना। इसके अन्तर्गत अनेक विदेशी उत्पादक अपना माल और सेवाएँ बेच सकते हैं और इसी प्रकार हम अपने देश में निर्मित माल और सेवाओं को दूसरे देशों में बेच सकते हैं। इस प्रकार वैश्वीकरण के कारण विश्व के विभिन्न देश अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पारस्परिक रूप में एक-दूसरे पर निर्भर हो जाते हैं।
भूमंडलीकृत विश्व का बनना ncert solution for class 10th history
7 वैश्वीकरण के लिए कौन-से कारक उत्तरदायी थे ?
उत्तर-(क) व्यापार, (ख) काम की तलाश में एक देश से दूसरे देशों में लोगों का पलायन,
(ग) पूँजी या बहुत सारी चीजों की वैश्विक आवाजाही हो।
8 जैविक युद्ध का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-यूरोपीय सेना जब अमेरिका पहुँची अपने साथ चेचक के कीटाणुओं को भी लाई। इसी चेचक की बीमारी ने यूरोपीयों की सफलता का मार्ग प्रशस्त कर दिया क्योंकि अमेरिकी इस रोग के प्रभाव और निदान से अनभिज्ञ थे। परिणामस्वरूप जो कार्य सेना को करना था, चेचक की बीमारी ने कर दिया। भारी संख्या में अमेरिकी इस बीमारी से मारे गए। इसे ही जैविक युद्ध का नाम दिया गया।
9 औपनिवेशीकरण के कारण कौन-से परिवर्तन आए ?
उत्तर-(क) औपनिवेशीकरण के कारण यातायात और परिवहन के साधनों में बहुत सुधार हुए, जिससे सामान के दूर-दूर तक ले जाने में काफी आसानी हो गई। (ख) उपनिवेशी देशों ने अपने अधीन बस्तियों में खुले दिल से पूँजी निवेश करना शुरू कर दिया क्योंकि उन्हें अब अपनी पूँजी के तेजी से बढ़ने के अवसर साफ दिखने लगे थे।
10 19 वीं सदी के उत्तरार्द्ध में यूरोपियन लोग अफ्रीका की ओर क्यों आकर्षित हुए?
उत्तर-19 वीं सदी के अंतिम दशक में यूरोपियन लोग अफ्रीका की ओर आकर्षित हुए। क्योंकि यहाँ पर बड़े पैमाने पर प्राकृतिक स्रोत थे, जिनमें भूमि तथा खनिज प्रमुख थे। यूरोपियन लोग इस आशा से वहाँ पहुँचे थे कि वे सुचारु रूप से बागवानी करेंगे तथा खानों से खनिज निकाल कर यूरोप भेजेंगे, परंतु वहाँ पर एक ऐसी समस्या थी जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी, वह थी मजदूरों की कमी। कोई भी पैसा लेकर काम करने को तैयार नहीं होता था।
11 आयात शुल्क क्या है?
उत्तर-आयात शुल्क- किसी दूसरे देश से आने वाली चीजों पर वसूल किया जाने वाला शुल्क। यह कर या शुल्क उस जगह लिया जाता है जहाँ से वह चीज देश में आती है. यानी सीमा पर, बंदरगाह पर या हवाई अड्डे पर।
12 भारतीय गिरमिटिया मजदूरों का अंतिम पड़ाव कहाँ था ?
उत्तर-भारतीय गिरमिटिया मजदूरों के पहुंचने का मुख्य स्थान था- कैरिबियन द्वीप समूह (मुख्यतः ट्रिनीडाड, गुयाना तथा सूरीनाम) मारीशस और फिजी समीपवर्ती स्थल थे। तमिल मजदूर सिलोन, मलाया जाते थे गिरमिटिया मजदूर असम के चाय बगानों के लिए भी भर्ती किए जाते थे।
13 होसे किसे कहते हैं ?
उत्तर-दक्षिणी अमेरिका के एक देश ट्रिनिडाड में मनाए जानेवाले मुहर्रम के मेले को (इमाम हुसैन के नाम पर) होसे कहते हैं।
14 भारत में अनुबन्धित अमिक दूसरे देशों में जाने के लिए क्यों तैयार हो गए?
उत्तर-(क) भारत में कुटीर उद्योग ठप्प पड़ गए और इनमें लगे लोग बेरोजगार हो गए
और कर्ज में दब गए।
(ख) भूमि कर की दर इतनी बढ़ गई कि किसान उन्हें दे पाने में असमर्थ हो गए।
(ग) उनकी भूमियों को खनिजों की खुदाई करने या बागानों का निर्माण करने के लिए किसी-न-किसी बहाने उनसे छीन लिया गया।
15 एन० आई० ई० ओ० (N. I. E.O.) से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-इसका अर्थ है न्यू इंटरनेशनल इकानामिक आर्डर जिसका आशय यह है कि विकासशील
देशों को इस नई व्यवस्था में अपने साधनों पर सही अर्थों में नियन्त्रण मिल सके।
16 युद्धोत्तर अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य क्या था ?
उत्तर-(क) औद्योगिक विश्व में आर्थिक स्थिरता को बनाए रखा जाए।
(ख) पूर्ण रोजगार के साधनों का विकास किया जाए।
17 विनिमय दर से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-विनिमय दर किसी देश की मुद्रा को जोड़ना जिससे कि इसका प्रयोग दूसरे देश
के साथ व्यापार में किया जा सके। मुख्यतः दो विनिमय दर हैं- स्थिर विनिमय दर और तैरती (अस्थिर) विनिमय दर।
18 नहर बस्तियों किन्हें कहा जाता है ? इन्हें क्यों और कहाँ स्थापित किया गया?
उत्तर-पंजाब की अर्ध-रेगिस्तानी परती जमीनों को उपजाऊ बनाने के लिए वहाँ नहरों का जाल-सा बिछा दिया गया। देखते ही देखते बंजर भूमियाँ नहरी बस्तियों में बदल गई जहाँ गेहूँ और कपास आदि फसलों की खूब खेती होने लगी।
19 1929 की महामंदी का बंगाल के पटसन पैदा करने वाले लोगों पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर-1929 की महामन्दी के कारण बंगाल के पटसन पैदा करने वाले लोग बिल्कुल तबाह हो गए। पटसन की कीमतों में कोई 60% की गिरावट आ गई जिसके परिणामस्वरूप वे कर्ज में दबते चले गए।
20 असेम्बली लाइन से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-जब एक मशीन के अलग-अलग कलपुर्जे अलग-अलग स्थानों पर बनाए जाते हैं और बाद में उन्हें एक स्थान पर इकट्ठा करके उन्हें एक पूरी मशीन का रूप दिया जाता है तो ऐसे ढंग को असेम्बली लाइन कहा जाता है।JAC