महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर, पाठ – 4 भूमंडलीकृत विश्व का बनना(कक्षा दसंवी),सामाजिक विज्ञान Notes | Study सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 – Class 10 2023

महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर, पाठ – 4 भूमंडलीकृत विश्व का बनना(कक्षा दसंवी),सामाजिक विज्ञान Notes | Study सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 – Class 10 में आप तामम विद्यार्थियों को इस पाठ से जुड़ी जीतनी भी परीक्षा उपयोगी अति लघु उत्तरीय सवाल पाठ के अंतर्गत आते है उन सभी सवालों का विस्तार से हक़ बताया गया है इसलिए सभी विद्यार्थी जो इस ब्लॉग पर अभी इस समय उपस्थित है , वे पूरा ब्लॉग को पढ़े क्योकिं आप ही का ज्ञान बढ़ने वाला है , तो चलिए शुरू करते है-

भूमंडलीकृत विश्व का बनना पाठ परिचय Ncert Solution For Class 10th

पाठ 4 अति लघु उत्तरीय प्रश्न Ncert Solution itihas

भूमंडलीकृत विश्व का बनना पाठ 4 अति लघु उत्तरीय प्रश्न
भूमंडलीकृत विश्व का बनना पाठ 4 लघु उत्तरीय
भूमंडलीकृत विश्व का बनना पाठ 4 दीर्घ उत्तरीय
(1.) वैश्वीकरण क्या है ?
उत्तर-साधारण भाषा में वैश्वीकरण का अर्थ है अपनी अर्थ-व्यवस्था और विश्व अर्थ व्यवस्था में सामंजस्य स्थापित करना इसके अन्तर्गत अनेक विदेशी उत्पादक अपना माल और सेवाएँ बेच सकते हैं और इसी प्रकार हम अपने देश में निर्मित माल और सेवा को दूसरे देशों में बेच सकते हैं इस प्रकार वैश्वीकरण के कारण विश्व के विभिन्न देश अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पारस्परिक रूप में एक-दूसरे पर निर्भर हो जाते हैं।

(2.) वैश्वीकरण के लिए कौन-से कारक उत्तरदायी थे ?
उत्तर-(क) व्यापार,
(ख) काम की तलाश में एक देश से दूसरे देशों में लोगों का पलायन,
(ग) पूँजी या बहुत सारी चीजों की वैश्विक आवाजाही हो।

(3.) जैविक युद्ध का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-न्यू इग्लैड स्थित मैसाचुसेटस बे कॉलोनी के पहले गवर्नर जॉन विनर्थाप ने मई 1634 में लिखा था कि छोटी चेचक उपनिवेशकारों के लिए भगवान का वरदान है- “… देशी जनता… छोटी चेचक के कारण लगभग पूरी खत्म हो चुकी थी इस तरह परमेश्वर ने हमारी मिल्कीयत पर हमें मालिकाना दे दिया।”

अध्याय 4- भूमंडलीकृत विश्व का बनना

(4.) औपनिवेशीकरण के कारण कौन-से परिवर्तन आए
उत्तर-(क) औपनिवेशीकरण के कारण यातायात और परिवहन के साधनों में बहुत सुधार हुए, जिससे सामान के दूर-दूर तक ले जाने में काफी आसानी हो गई।

(ख) उपनिवेशी देशों ने अपने अधीन बस्तियों में खुले दिल से पूँजी निवेश करना शुरू कर दिया क्योंकि उन्हें अब अपनी पूंजी के तेजी से बढ़ने के अवसर साफ दिखने लगे थे।औपनिवेशीकरण के कारण कौन-से परिवर्तन आए

(5.)19वीं सदी के उत्तरार्द्ध में यूरोपियन लोग अफ्रीका की ओर क्यों आकर्षित हुए ?
उत्तर-19 वीं सदी के अंतिम दशक में यूरोपियन लोग अफ्रीका की ओर आकर्षित हुए। क्योंकि यहाँ पर बड़े पैमाने पर प्राकृतिक स्रोत थे, जिनमें भूमि तथा खनिज प्रमुख थेयूरोपियन लोग इस आशा से वहाँ पहुँचे थे कि वे सुचारू रूप से बागवानी
करेंगे तथा खानों से खनिज निकाल कर यूरोप भेजेंगे, परंतु वहाँ पर एक ऐसी समस्या थी जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी, वह थी मजदूरों की कमी। कोई भी पैसा लेकर काम करने को तैयार नहीं होता था।class10th

(6.) रिंडरपेस्ट से आपका क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-पशुओं में प्लेग की बीमारी को रिंडरपेस्ट कहते हैं जिससे 1890 के दशक में हजारों में अफ्रीका के पशु मर गए जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका और अर्थव्यवस्था पर बड़ा गहरा प्रभाव पड़ा।

(7.) होसे किसे कहते हैं ?
उत्तर-दक्षिणी अमेरिका के एक देश ट्रिनिडाड में मनाए जानेवाले मुहर्रम के मेले को (इमाम हुसैन के नाम पर) होसे कहते हैं।

(8.) ‘गिरमिटिया मजदूर’ का क्या अर्थ है ?
उत्तर-गिरमिटिया मजदूर एक तरह के कछुआ मजदूर होते हैं, जो एक समझौते द्वारा मालिक रखता है जिसका एक निश्चित समय के लिए होता है तथा एक नए देश में काम के लिए लागू होता है।

(9.) भारतीय गिरमिटिया मजदूरों का अंतिम पड़ाव कहाँ था ?
उत्तर – भारतीय गिरमिटिया मजदूरों के पहुँचने का मुख्य स्थान था- कैरिबियन द्वीप समूह (मुख्यतः ट्रिनीडाड, गुयाना तथा सूरीनाम) मारीशस और फिजी समीपवर्ती स्थल थे तमिल मजदूर सिलोन, मलाया जाते थे गिरमिटिया मजदूर असम के चाय बगानों के लिए भी भर्ती किए जाते थे।भारतीय गिरमिटिया मजदूरों

(10.) वीटो का क्या अर्थ है ?
उत्तर- वीटो – निषेधाधिकार; इस अधिकार के सहारे एक ही सदस्य की असहमति किसी भी प्रस्ताव को खारिज करने का आधार बन जाती है।

(11.) आयात शुल्क क्या है ?
उत्तर-आयात शुल्क- किसी दूसरे देश से आने वाली चीजों पर वसूल किया जाने वाला शुल्कयह कर या शुल्क उस जगह लिया जाता है जहाँ से वह चीज देश में आती है, यानी सीमा पर, बंदरगाह पर या हवाई अड्डे पर ।आयात शुल्क क्या है ?

(12.) भारत में अनुबन्धित श्रमिक दूसरे देशों में जाने के लिए क्यों तैयार हो गए।
उत्तर-(क) भारत में कुटीर उद्योग ठप्प पड़ गए और इनमें लगे लोग बेरोजगार हो गए । और कर्ज में दब गए।

(ख) भूमि कर की दर इतनी बढ़ गई कि किसान उन्हें दे पाने में असमर्थ हो गए।

(ग) उनकी भूमियों को खनिजों की खुदाई करने या बागानों का निर्माण करने के लिए किसी किसी बहाने उनसे छीन लिया गया।

(13.) हैनरी फोर्ड कौन था ?
उत्तर-बड़े पैमाने पर कारों का एक जगत-प्रसिद्ध निर्माता ।

(14.) समूह 77 (G-77) से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-पचास और साठ के दशक में विकासशील देशों को पश्चिमी देशों की अर्थव्यवस्थाओं की तेज प्रगति से कोई लाभ नहीं हुआ इसलिए उन्होंने अपना एक नया समूह बना लिया जो समूह 77 (G-77) के नाम से प्रसिद्ध है।

(15.) एन० आई० ई० ओ० (N. I. E. 0.) से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-इसका अर्थ है न्यू इंटरनेशनल इकानामिक आर्डर जिसका आशय यह है कि विकासशील देशों को इस नई व्यवस्था में अपने साधनों पर सही अर्थों में नियन्त्रण मिल सके।

(16.) टैरिफ का क्या अर्थ है ?
उत्तर-टैरिफ एक ऐसा कर जो आयात पर कोई देश लगाता है। यह कर आगमन स्थल | (प्रवेश) के समय लिया जाता है। जैसे- सीमा पर या हवाई अड्डे पर।

(17.) विनिमय दर से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- विनिमय दर किसी देश की मुद्रा को जोड़ना जिससे कि इसका प्रयोग 
दूसरे देश  के साथ व्यापार में किया जा सके मुख्यतः दो विनिमय दर हैं- स्थिर विनिमय दर और तैरती (अस्थिर) विनिमय दर ।

(18.) नहर बस्तियाँ किन्हें कहा जाता है ? इन्हें क्यों और कहाँ स्थापित किया गया?
उत्तर-पंजाब की अर्ध रेगिस्तानी परती जमीनों को उपजाऊ बनाने के लिए वहाँ
 नहरों का जाल-सा बिछा दिया गया देखते ही देखते बंजर भूमियाँ नहरी बस्तियों में 
बदल गई जहाँ गेहूँ और कपास आदि फसलों की खूब खेती होने लगी नहर बस्तियाँ 
किन्हें कहा जाता है 

(19)1929 की महामन्दी का बंगाल के पटसन पैदा करने वाले लोगों पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर-1929 की महामन्दी के कारण बंगाल के पटसन पैदा करने वाले लोग बिल्कुल तबाह हो गए पटसन का कामता में कोई 60% की गिरावट आ गई जिसके परिणामस्वरूप वे कर्ज में दबते चले गए।

(20.) असेम्बली लाइन से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-जब एक मशीन के अलग-अलग कलपुर्जे अलगअलग स्थानों पर
 बनाए जाते हैं और बाद में उन्हें एक स्थान पर इकट्ठा करके उन्हें एक पूरी मशीन का रूप दिया जाता है तो  ऐसे ढंग को असेम्बली लाइन कहा जाता है।

(21.) युद्धोत्तर अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य क्या था ? 
उत्तर-(क) औद्योगिक विश्व में आर्थिक स्थिरता को बनाए रखा जाए।
(ख) पूर्ण रोजगार के साधनों का विकास किया जाए।
यदि आप क्लास 10th के किसी भी विषय को पाठ वाइज (Lesson Wise) अध्ययन करना या देखना चाहते है, तो यहाँ पर  क्लिक करें  उसके बाद आप क्लास X के कोई भी विषय का अपने पसंद के अनुसार पाठ select करके अध्ययन कर सकते है ।